Responsive Scrollable Menu

मुख्यंमत्री आज करेंगे इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का भूमि-पूजन, सिक्स लेन होगी सड़क, जानें परियोजना की विशेषताएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 3 मई 2026 को 2360 करोड़ की लागत से बनने वाले इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन करने जा रहे हैं। 20 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर न केवल ट्रैफिक का दबाव कम करेगा, बल्कि मालवा क्षेत्र में निवेश के नए द्वार भी खोलेगा। 1300 हेक्टेयर में फैलने वाला यह प्रोजेक्ट लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभरेगा। कार्यक्रम में शॉर्ट फिल्म के माध्यम से कॉरिडोर के स्वरूप, संभावनाओं और क्षेत्रीय प्रभावों को दिखाया जाएगा।

इससे औद्योगिक और वाणिज्यिक विस्तार के नए द्वार खुलेंगे। स्थानीय स्तर पर रोजगार के हजारों अवसर पैदा कर मालवा अंचल की आर्थिक प्रगति को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। बता दें कि फरवरी 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) ने 2360 करोड़ रुपये के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर को मंजूरी दी थी।

परियोजना की प्रमुख विशेषताएं

  • परियोजना के अंतर्गत सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक लगभग 20.28 किलोमीटर लंबाई का मार्ग विकसित किया जा रहा है।
  • लगभग 1316 हेक्टेयर क्षेत्र में नियोजित विकास का प्रावधान किया गया है, जिसके लिए कुल 2360 करोड़ रु. की लागत निर्धारित की गई है।
  • अधोसंरचना के तहत 75 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क तथा उसके दोनों ओर विकसित होने वाला बफर ज़ोन इस कॉरिडोर को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विस्तार योग्य बनाएगा।
  • कॉरिडोर के दोनों ओर 3 से 5 किलोमीटर के दायरे में एक विशाल औद्योगिक जोन विकसित किया जाएगा। कुल 1290.74 हेक्टेयर (लगभग 3200 एकड़) भूमि का विकास प्रस्तावित है।
  • यह 21 किलोमीटर लंबा और 8 लेन चौड़ा कॉरिडोर इंदौर से शुरू होकर सीधे पीथमपुर के एबी रोड से जुड़ेगा।
  • यह कॉरिडोर राष्ट्रीय राजमार्ग-47 और राष्ट्रीय राजमार्ग-52 के बीच प्रभावी कनेक्टिविटी स्थापित करते हुए औद्योगिक परिवहन को अधिक सुगम और समयबद्ध बनाएगा।

क्या मिलेगा लाभ?

  • यह परियोजना इंदौर क्षेत्र में संतुलित शहरीकरण और अधोसंरचना आधारित विकास को नई दिशा प्रदान करेगी।
  • इंदौर एयरपोर्ट के समीप सुपर कॉरिडोर को पीथमपुर निवेश क्षेत्र से सीधे जोड़ेगा।
  • यह औद्योगिक इकाइयों के लिए लागत में कमी, समय की बचत और सप्लाई चेन की दक्षता में सुधार होगा, जो निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
  • पीथमपुर निवेश क्षेत्र, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क, पीएम मित्र पार्क और विक्रम उद्योगपुरी जैसे प्रमुख औद्योगिक स्थानों को एकीकृत रूप में जोड़ते हुए औद्योगिक नेटवर्क तैयार करेगा।
  • इसके माध्यम से न केवल औद्योगिक इकाइयों को बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी, बल्कि लॉजिस्टिक्स, परिवहन और बाजार तक पहुंच भी अधिक प्रभावी बनेगी।
  • यह परियोजना इंदौर क्षेत्र में विकसित हो रहे औद्योगिक क्लस्टर्स को एकीकृत कर निवेश के लिए एक संगठित और सक्षम वातावरण तैयार करेगी।
  • इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के माध्यम से पीथमपुर निवेश क्षेत्र, लॉजिस्टिक हब, टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों को एकीकृत कनेक्टिविटी प्राप्त होगी।
  • बड़े निवेश प्रस्तावों को गति मिलेगी और प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार अधिक सुव्यवस्थित ढंग से हो सकेगा।
  • सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए भी बड़े उद्योगों के साथ जुड़कर आगे बढ़ने के अवसर विकसित होंगे।
  • यह कॉरिडोर इंदौर को आईटी और फिनटेक गतिविधियों के लिए एक सशक्त स्थान के रूप में स्थापित करने की दिशा में सहायक सिद्ध होगा।
  • मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, एमएसएमई और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में भी विकास की गति तेज होने की संभावनाएं हैं।
  • प्रदेश की भौगोलिक स्थिति और इंदौर की स्थापित औद्योगिक पहचान को ध्यान में रखते हुए यह परियोजना विभिन्न सेक्टरों के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार करती है।
  • लॉजिस्टिक्स लागत में कमी, तेज कनेक्टिविटी और नियोजित अधोसंरचना उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ाएगी, जिससे प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर सकेगा।
  • इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर, उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन में एक महत्वपूर्ण विकास धुरी के रूप में कार्य करेगा।

Continue reading on the app

Health Alert: हर किसी के लिए नहीं है मोरिंगा! जानें किन लोगों को करना चाहिए सेवन

benefits Of Moringa Empty Stomach: रोज सुबह खाली पेट मोरिंगा का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये न सिर्फ इम्यूनिटी को मजबूत करता है, बल्कि शरीर को अंदर से साफ कर डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। इसके नियमित सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव संभव है, इसलिए जानना जरूरी है कि किन लोगों को इसे अपनाना चाहिए

Continue reading on the app

  Sports

विराट के टीम की मालकिन के 'मास्क' ने लूटा महफिल, फैशन की पिच पर शानदार डेब्यू, लगाया ग्लैमर का 'छक्का'

जिस तरह क्रिकेट के मैदान पर RCB की टीम अपने आक्रामक अंदाज के लिए जानी जातीbfj है, ठीक उसी तरह अनन्या ने फैशन के सबसे बड़े मंच पर अपने इस 'बख्तरबंद' लुक से एक नई पारी की शुरुआत की है. अनन्या बिड़ला का 'आर्ट पीस' लुकअनन्या बिड़ला ने मेट गाला 2026 के 'Fashion Is Art' थीम को पूरी शिद्दत से निभाया.  Tue, 5 May 2026 19:01:55 +0530

  Videos
See all

Aar Paar : बंगाल और तमिल नाडु ने क्षेत्रीय दलों की नींद उड़ा दी? | Election Results | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T14:06:49+00:00

Aar Paar : ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने पर क्या बोले TMC समर्थक?|Election Results 2026|Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T14:09:41+00:00

Pawan Kalyan’s clip goes viral: DMK हार के बाद पवन कल्याण का बयान #viralnews #viralvideo #tamilandu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T14:10:34+00:00

Viral Video | वो कमर मटकाती रही... अनंत सिंह का वीडियो वायरल #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T14:06:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers