Narada Jayanti 2026: आज नारद जयंती, जानें सही पूजा मुहूर्त, विधि और मंत्र
Narada Jayanti 2026: हिन्दू धर्म में ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि बेहद खास मानी जाती है. इस तिथि को भगवान विष्णु के परम भक्त देवर्षि नारद जी का जयंती पर्व मनाया जाता है. नारद जी को ब्रह्माजी का नारद पुत्र कहा जाता है. कुछ शास्त्रों में इन्हें कश्यप जी का पुत्र भी बताया गया है. नारद जी सतयुग, त्रैता और द्वापर युग में भगवान का गुणगान करते हुए भ्रमण करते रहते थे. इन्हें पहला पत्रकार भी कहा जाता है. संचार के देवता के रुप में पूजा जाता है. ये तीनों लोकों में विचरण करते हुए दिव्य ज्ञान का प्रसार करते थे. देवताओं और ऋषियों के बीच संदेश पहुंचाते थे. नारद जी संगीत और अनेक विद्याओं में निपुण थे. नारद जी को सात महान ऋषियों में से एक माना जाता है. नारद जयंती के दिन नारद जी और भगवान विष्णु का पूजन करना चाहिए. इनकी पूजा करने से भगवत भक्ति और ज्ञान प्राप्त होता है. सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. आइए जानते हैं किस मुहूर्त में पूजा करना शुभ फल देगा.
नारद जयंती पूजा मुहूर्त
नारद जयंती के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करने से पूजा का पूरा फल प्राप्त होगा. सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी. आइए जानते हैं किस मुहूर्त में पूजा करें.
-
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 19 मिनट से सुबह 05 बजकर 07 मिनट तक.
-
अमृत काल- रात 10 बजकर 19 बजे से रात 12 बजकर 07 मिनट तक.
-
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक.
-
लाभ चौघड़िया- सुबह 08 बजकर 58 मिनट से सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक
-
शुभ चौघड़िया- शाम 06 बजकर 57 मिनट से रात 08 बजकर 17 मिनट तक.
नारद जयंती पूजा विधि
-
सूर्योदय के समय स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहनें
-
व्रत संकल्प लेकर पूजा करें.
-
पूजा स्थान को अच्छे से साफ करके गंगाजल छिडक कर शुद्ध करें.
-
उत्तर-पूर्व दिशा में चौकी बिछाकर उसपर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं.
-
चौकी पर भगवान विष्णु और नारद जी के चित्र की स्थापना करें.
-
सबसे पहले घी का दीपक और धूपबत्ती जलाएं.
-
भगवान विष्णु और नारद जी का गंगाजल से अभिषेक करें.
-
चंदन और सुगंधित फूलों से श्रंगार करें.
-
भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अवश्य अर्पित करें.
-
ऋतु फल और दूध से बने पदार्थों का भोग लगाएं.
-
श्रद्धा भक्ति के साथ आरती करें.
-
आरती के बाद आसन पर बैठकर मंत्र जाप करें.
-
नारद जयंती का कथा पढ़ें या सुनें.
-
सामर्थ्य के अनुसार, ब्राह्मण और गरीबों को दान करें
-
गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाएं.
नारद जयंती के मंत्र
नारद जयंती पर इन मंत्रों का जाप करने से भगवान विष्णु की कृपा के साथ नारद जी की कृपा मिलती है. सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. भगवत भक्ति प्राप्त होती है. इस दिन 108 बार रुद्राक्ष, तुलसी या चंदन की माला से इन मंत्रों का जाप करना चाहिए.
ऊं नमो भगवते नारदाय नमः.
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय.
ऊं नमो नारायणाय.
श्रीमन् नारायण नारायण हरि हरि
भूलकर न करें ये गलती
-
नारद जयंती पर संत, गुरु और बड़ों का अपमान न करें.
-
मांस-मदिरा का सेवन न करें.
-
लहसुन-प्याज और तामसिक भोजन न करें.
-
क्रोध और कलेश करने से बचें.
-
ब्रह्मचर्य का पालन करें.
नारद जयंती का महत्व
शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को श्रद्धा भक्ति के साथ नारद जयंती पर्व मनाना चाहिए. इस तिथि को नारदजी और भगवान विष्णु की पूजा करने से भगवत भक्ति प्राप्त होती है. मानसिक शांति मिलती है. सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. जीवन के सारे कष्ट और संकट समाप्त होते हैं. जीवन में सुख-शांति-समृद्धि आती है. घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है. जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. विद्या-बुद्धि और ज्ञान का वरदान प्राप्त होता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- Jyeshtha Maas 2026: इस साल 60 दिन का होगा ज्येष्ठ मास, जानें क्या करें, क्या न करें
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट के जज ने की आत्महत्या, रिश्तेदार का दावा- सुसाइड से पहले पत्नी से हुआ था झगड़ा
दिल्ली में कड़कड़डूमा लोअर कोर्ट में तैनात एक न्यायिक अधिकारी अमन कुमार शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस और मीडिया को दिए बयान में उनके एक रिश्तेदार ने बताया कि उन्होंने पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है.
30 साल के अमन नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के कड़कड़डूमा कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (DLSA) के फुल-टाइम सेक्रेटरी के रूप में काम करते थे. अमन ने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा जॉइन की थी.
उनकी पत्नी स्वाति भी एक न्यायिक अधिकारी है. रिश्तेदार का दावा है कि मरने से पहले पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ था. अमन की पत्नी ने बीच-बचाव करने आए ससुर को भी पुलिस की धमकी दी थी.
मौत से एक दिन पहले अमन ने अपने पिता से फोन पर कहा था कि वे बहुत परेशान हैं और उनका जीना मुश्किल हो गया है. इसके बाद उन्होंने जपनी जान दे दी. दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















