Responsive Scrollable Menu

केंद्र ने रेलवे और मेट्रो की क्षमता व सुरक्षा बढ़ाने के लिए 895 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मेट्रो रेल सिस्टम को मजबूत करने और रेलवे पुलों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 895.30 करोड़ रुपए के इंफ्रास्ट्रक्चर और क्षमता बढ़ाने वाले प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सरकार के अनुसार, कुल राशि में से 671.72 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट कोलकाता मेट्रो के नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर की पावर सप्लाई सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए मंजूर किए गए हैं।

इन कार्यों में 291.06 करोड़ रुपए की लागत से सात नए ट्रैक्शन सबस्टेशन बनाए जाएंगे, साथ ही एस्प्लेनेड से कवी सुभाष के बीच मौजूदा सबस्टेशनों का विस्तार और अपग्रेड किया जाएगा।

इसके अलावा, कुछ ऊंचे (एलीवेटेड) सेक्शन में बिजली सिस्टम को 11 केवी से बढ़ाकर 33 केवी किया जाएगा।

1980 के दशक में निर्मित कोलकाता मेट्रो को उस समय इस तरह डिजाइन किया गया था कि ट्रेनें लगभग 5 मिनट के अंतराल पर चल सकें।

मंत्रालय ने कहा कि इन अपग्रेड के बाद ट्रेनें अब सिर्फ 2.5 मिनट के अंतराल पर चल सकेंगी, जिससे यात्रियों की संख्या और सेवा दोनों में काफी सुधार होगा।

इसके अलावा, 223.58 करोड़ रुपए का एक और प्रोजेक्ट दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन में पुलों को मजबूत करने के लिए मंजूर किया गया है। इसमें मधुकुंडा और दामोदर के बीच ब्रिज नंबर 520 के दोनों ट्रैकों पर नई संरचना का निर्माण और ट्रैक से जुड़े अन्य काम शामिल हैं।

सरकार के अनुसार, मौजूदा दामोदर पुल का निर्माण क्रमशः डाउनलाइन के लिए 1903 और अपलाइन के लिए 1965 में किया गया था, जो काफी पुराना हो चुका है, इसलिए इसकी नींव और ढांचे को फिर से बनाने की जरूरत है।

यह रेल सेक्शन आसनसोल और टाटानगर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण माल ढुलाई मार्ग है, जहां कोयले का भारी ट्रैफिक रहता है।

इस प्रोजेक्ट से सुरक्षा, भरोसेमंद संचालन और कार्यक्षमता में सुधार होगा, साथ ही दुर्गापुर-आसनसोल क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

केंद्र सरकार ने कहा कि ये प्रोजेक्ट्स रेलवे के आधुनिकीकरण, बेहतर सुरक्षा और बढ़ती परिवहन मांग को पूरा करने की दिशा में उठाए गए बड़े कदमों का हिस्सा हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

कर्नाटक के तुमकुरू में बर्ड फ्लू का प्रकोप, प्रशासन ने शुरू की निगरानी

तुमकुरू, 2 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक के तुमकुरू जिले के मोरों में बर्ड फ्लू का प्रकोप सामने आया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की संस्था एनआईएचएसएडी, भोपाल ने 29 अप्रैल को मोरों के सैंपल में एच 5 एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि की है।

ये मृत मोर कोलिहल्ली, बैरासंद्रा, हुल्लेनाहल्ली और तिम्मेगौडनपाल्या गांवों के आसपास मिले थे। ये सभी गांव सिद्धगंगा मठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के क्षेत्र में आते हैं। पुष्टि के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया। उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक बुलाकर स्थिति की समीक्षा की गई और रोकथाम के उपाय शुरू कर दिए गए।

प्रशासन ने 0 से 3 किलोमीटर के दायरे को संक्रमित क्षेत्र और 3 से 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है। अगले 10 दिनों तक इन क्षेत्रों में बुखार, इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी और सांस की गंभीर समस्या वाले मरीजों पर नजर रखी जाएगी। कुल 38 गांवों की लगभग 20,432 आबादी इस निगरानी के दायरे में आएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें। बीमार या मृत पक्षियों के संपर्क में न आएं। हाथों को बार-बार साबुन से धोएं। मुर्गी का मांस और अंडे खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह पकाएं। सांस की बीमारी वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। अगर कोई लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल सरकारी जानकारी पर भरोसा करें।

बर्ड फ्लू मुख्य रूप से पक्षियों में फैलने वाली बीमारी है, जो कभी-कभी इंसानों में भी पहुंच सकती है। इसलिए समय पर सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। प्रशासन का कहना है कि वे स्थिति को लगातार मॉनिटर कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर और कदम उठाए जाएंगे।

--आईएएनएस

एसएचके/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: एक हार और खुल गए प्लेऑफ के सारे समीकरण, प्वाइंट टेबल देने लगी है टॉप टीमों को टेंशन, फाइनल 4 का फॉर्मूला

गुजरात के खिलाफ मैच नंबर 46 में, पंजाब की टीम पहले ओवर में ही लड़खड़ा गई और अंततः 163/9 का मामूली स्कोर ही बना पाई, जिसे गुजरात ने एक गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. इस नतीजे ने टूर्नामेंट के 46वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल को एक ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है जहाँ नेट रन रेट (NRR) और आने वाला हर एक मुकाबला किसी निर्णायक फाइनल से कम नहीं होगा. Mon, 4 May 2026 13:29:49 +0530

  Videos
See all

Tamil Nadu Assembly Election Results 2026: Vijay Thalapathy की TVK ने मारी बाजी, DMK धाराशायी | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T08:15:04+00:00

Election Results: बंगाल-असम में BJP का बड़ा धमाका, BJP ऑफिस पहुंचेंगे PM मोदी | #assam #westbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T08:15:50+00:00

Mamata Banerjee Live: हार के बाद ममता बनर्जी लाइव | Bengal Election Result 2026| TMC | Vote Counting #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T08:15:31+00:00

Election Results: असम और बंगाल के चुनावी रुझानों से दिल्ली में जश्न शुरू | #assam #bjp #westbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T08:02:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers