Responsive Scrollable Menu

Bihar: पटना मेट्रो रेल परियोजना को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की समीक्षा, प्रगति को लेकर जानकारी ली

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में पटना मेट्रो रेल, ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप योजना तथा जे.पी. गंगा पथ समग्र उद्यान (फेज-1) परियोजना की उच्चस्तरीय  समीक्षा हुई।

पटना मेट्रो और योजनाओं की समीक्षा

बैठक में पटना मेट्रो रेल परियोजना और राज्य में प्रस्तावित नए टाउनशिप की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग विनय कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से परियोजनाओं की स्थिति से अवगत कराया. उन्होंने पटना मेट्रो के क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक और तकनीकी कठिनाइयों की जानकारी दी. साथ ही विभिन्न कारणों से परियोजना की लागत में हो रही वृद्धि और कार्य में हो रहे विलंब के तकनीकी पहलुओं को भी स्पष्ट किया. राज्य में शहरीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित 11 सैटेलाइट टाउनशिप की प्रगति, वैधानिक प्रक्रियाओं और उनकी वर्तमान स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा हुई.

एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए PRT सिस्टम पर चर्चा

बैठक में एक वैकल्पिक और आधुनिक परिवहन प्रणाली पर भी विचार किया गया. पटना एयरपोर्ट को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने के लिए पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (PRT) पर प्रस्तुतीकरण दिया गया. यह सिस्टम एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों के लिए सुगम और निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा.

मुख्यमंत्री का निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि मेट्रो निर्माण में आ रही सभी बाधाओं को जल्द दूर किया जाए और कार्य में तेजी लाई जाए ताकि आम जनता को जल्द सुविधा मिल सके. मुख्यमंत्री ने सैटेलाइट टाउनशिप परियोजनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने और चरणबद्ध तरीके से तय समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया.

जे.पी. गंगा पथ समग्र उद्यान परियोजना

पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने जे.पी. गंगा पथ समग्र उद्यान (फेज-1) के तहत पटना रिवर फ्रंट विकास की विस्तृत जानकारी दी. यह परियोजना दीघा से सभ्यता द्वार (गांधी मैदान) तक लगभग 6 किमी लंबी होगी और इसे 25 सितंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. परियोजना में पार्किंग, उद्यान, पैदल पथ, साइकिल ट्रैक, 6 खेल मैदान, महिला हाट और शहरी समूह जैसी सुविधाएं शामिल होंगी.

पर्यावरण और सुविधा पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण और उपयोगी परियोजना है, जिसे पर्यावरण के अनुकूल रखते हुए समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए. उन्होंने निर्देश दिया कि पार्किंग, खेल मैदान और अन्य सुविधाओं का निर्माण इस तरह किया जाए कि आम लोग आसानी से इसका लाभ उठा सकें.

स्थल निरीक्षण और निर्देश

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने जे.पी. गंगा पथ का स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने दीघा, एल.सी.टी. घाट और बांस घाट पर रुककर प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सौंदर्यीकरण और विकास कार्य इस तरह किए जाएं कि लोग सुरक्षित रहते हुए इसका आनंद ले सकें.

बैठक में शामिल अधिकारी

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष पराशर, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन एस.एम. सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

Continue reading on the app

MI और LSG ने नहीं दिया मौका तो क्या हुआ..., IPL 2026 के बीच अर्जुन तेंदुलकर इस टीम में हुए शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के बीच क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक अर्जुन तेंदुलकर को मौका नहीं दिया है. हालांकि इसके बावजूद अर्जुन तेंदुलकर को एक नई टीम ने मोटी करम देकर अपने साथ जोड़ा है, जिसके बाद T20 मुंबई लीग के ऑक्शन में खलबली मच गई है.

अर्जुन तेंदुलकर को लेकर देखने को मिली जबरदस्त बिडिंग वॉर

T20 मुंबई लीग के ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर को लेकर जबरदस्त बिडिंग वॉर देखने को मिली.जबकि अर्जुन तेंदुलकर ने अपना बेस प्राइस सिर्फ 2 लाख रुपये रखा था, लेकिन नीलामी में उनकी बोली 10 लाख रुपये तक पहुंच गई. यानी उनके बेस प्राइस से 5 गुना उनपर बोली और आखिरी में ARCS अंधेरी ने उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया.

पहली बार टी20 मुंबई लीग में खेलेंगे अर्जुन तेंदुलकर

26 साल के अर्जुन तेंदुलकर इस सीजन पहली टी20 मुंबई लीग में खेलते नजर आएंगे. अर्जुन अब टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे के साथ खेलते नजर आएंगे, जिन्हें अंधेरी की टीम ने इस सीजन के लिए 20 लाख रुपये में रिटेन किया है. इसके अलावा अंधेरी की टीम ने सरफराज खान के भाई मुशीर खान को भी 11 लाख रुपये में खरीदा है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026, CSK vs MI: रुतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा की फिफ्टी से सीएसके ने अपने घर में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से रौंदा, किसी काम नहीं आए बुमराह और ट्रेंट बोल्ट

IPL 2026 CSK vs MI highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया. सीजन में सीएसके की ये 9 मैचों में ये चौथी जीत है. मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में सीएसके ने 11 गेंद रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. Sat, 2 May 2026 23:14:46 +0530

  Videos
See all

Aaj Ki Story: फिर शुरू हुई शुरू हुई जंग! | Ukraine Drone Attack on Russia | Putin Vs Zelenskyy #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T18:17:02+00:00

Siren Alert In India: भारत में सायरन, पाक में दहशत! #shorts #sirenalert #pakistan #india #emergency #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T18:05:20+00:00

Former DGP Prashant Kumar Interview : माफिया अतीक पर पूर्व डीजीपी ने क्या-क्या बताया ? | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T18:05:36+00:00

West Bengal Elections 2026: रिपोलिंग में बवाल, बंगाल में लाठीचार्ज ! #shorts #repolling #mamata #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T18:07:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers