MI और LSG ने नहीं दिया मौका तो क्या हुआ..., IPL 2026 के बीच अर्जुन तेंदुलकर इस टीम में हुए शामिल
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के बीच क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक अर्जुन तेंदुलकर को मौका नहीं दिया है. हालांकि इसके बावजूद अर्जुन तेंदुलकर को एक नई टीम ने मोटी करम देकर अपने साथ जोड़ा है, जिसके बाद T20 मुंबई लीग के ऑक्शन में खलबली मच गई है.
अर्जुन तेंदुलकर को लेकर देखने को मिली जबरदस्त बिडिंग वॉर
T20 मुंबई लीग के ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर को लेकर जबरदस्त बिडिंग वॉर देखने को मिली.जबकि अर्जुन तेंदुलकर ने अपना बेस प्राइस सिर्फ 2 लाख रुपये रखा था, लेकिन नीलामी में उनकी बोली 10 लाख रुपये तक पहुंच गई. यानी उनके बेस प्राइस से 5 गुना उनपर बोली और आखिरी में ARCS अंधेरी ने उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया.
पहली बार टी20 मुंबई लीग में खेलेंगे अर्जुन तेंदुलकर
26 साल के अर्जुन तेंदुलकर इस सीजन पहली टी20 मुंबई लीग में खेलते नजर आएंगे. अर्जुन अब टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे के साथ खेलते नजर आएंगे, जिन्हें अंधेरी की टीम ने इस सीजन के लिए 20 लाख रुपये में रिटेन किया है. इसके अलावा अंधेरी की टीम ने सरफराज खान के भाई मुशीर खान को भी 11 लाख रुपये में खरीदा है.
ARJUN TENDULKAR IN T20 MUMBAI LEAGUE 2026 ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 2, 2026
- ARCS Andheri secured Arjun Tendulkar for 10 Lakhs in the Auction ????
He will be playing with T20 World Cup winner Shivam Dube. pic.twitter.com/nrbLchcm3O
‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, जानें दूसरे दिन शाम 5 बजे तक की कमाई
Raja Shivaji Box Office Collection Day 2: रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. पहले दिन दमदार ओपनिंग के बाद दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी हुई है. मराठी वर्जन को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी तेजी से बढ़ रहा है.
The post ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, जानें दूसरे दिन शाम 5 बजे तक की कमाई appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















