इंडोनेशिया में बाली के पास यात्री नौका में लगी आग, यात्रियों को बचाने के प्रयास जारी
इंडोनेशिया में बाली के पास यात्री नौका में लगी आग, यात्रियों को बचाने के प्रयास जारीSurya Grahan 2026: आज लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, चतुर्ग्रही योग से इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धनलाभ!
Surya Grahan 2026: आज यानी 12 अगस्त 2026 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लग रहा है. इस साल अगस्त में दो-दो ग्रहण लगेंगे. आज हरियाली अमावस्या भी है. सावन मास की इस अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से ये ग्रहण राशिचक्र की 4 राशियों को लाभ देने वाला साबित होगा. सूर्य ग्रहण का समय आज रात 9 बजकर 4 मिनट से लेकर रात 1 बजकर 27 मिनट (13 अगस्त) तक रहेगा. हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, जिससे सूतक काल भी मान्य नहीं होता है. मगर आज इस ग्रहण से एक दुर्लभ संयोग बन रहा है. ये संयोग सभी 12 राशियों पर अपना असर डालने वाली है. इनमें से 4 राशियों के लिए सूर्य ग्रहण को भाग्यशाली मान जा रहा है. इन्हें ग्रहण के प्रभाव से शुभ परिणाम मिलने वाले हैं. आइए जानते हैं कि आज लगने वाला सूर्य ग्रहण कौन-कौन सी राशियों के लिए लकी साबित होगा.
सूर्य ग्रहण से बन रहा चतुर्ग्रही योग
ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, आज सूर्य ग्रहण से चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है. बता दें कि खगोलिय स्थितियों से कर्क राशि में एकसाथ चार राशियां विराजमान होंगी. आज ग्रहण के दिन पर बुध, चंद्रमा, गुरु और सूर्य साथ में कर्क राशि में रहेंगे.
ये भी पढ़ें- Sawan 2026: कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए क्यों जाते हैं श्रद्धालु त्र्यंबकेश्वर मंदिर? जानें पौराणिक कथा
इन 4 राशियों का बदलने वाला है भाग्य
1.मेष राशि
सूर्य ग्रहण का प्रभाव राशिचक्र की पहली राशि मेष पर भी पड़ेगा. मेष राशि के जातकों को ग्रहण से करियर और आर्थिक मोर्चों पर नए अवसर मिलने वाले हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और नई कोई सीनियर पोस्ट प्राप्त हो सकती है. इन लोगों का ट्रांस्फर भी हो सकता है, जो भविष्य में अच्छे परिणाम लेकर आएगा. धन मिलने की पूरी संभावन बनी हुई है. पुराने अटके कार्य जल्द ही पूरे हो जाएंगे.
2.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह आर्थिक उन्नति का समय है. सूर्य ग्रहण लगने से इनकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. इन्हें सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने का मौका मिलने वाला है. पुराना कर्ज या अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. आय के स्त्रोत बढ़ने वाले हैं. आपकी इनकम कई जगहों से होगी, जिससे बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा. मिथुन राशि के लिए यह समय संपत्ति में निवेश करने के लिए अनुकूल है.
3.सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को भी ग्रहण से लाभ होगा. इस राशि के स्वामी सूर्य देव ही होते हैं. इसलिए, ग्रहण के बाद सिंह राशि को भी फायदा होने वाला है. कार्यक्षेत्र में इन लोगों की नेतृत्व क्षमता में विकास होगा. इस राशि के व्यापार से जुड़े लोगों को भी कोई बड़ी डील मिल सकती है. इन लोगों का कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा.
4.धनु राशि
आज ग्रहण के बाद धनु राशि के जातकों को भी भाग्य का साथ मिलने वाला है. इन लोगों को यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा. यात्राओं से ही इन्हें बड़ा लाभ होने वाला है. धर्म-कर्म और आध्यात्मिक्ता बढ़ने वाली है. विदेश जाने के योग बन रहे हैं. छात्रों को अपनी परीक्षा में सफलता मिलने वाली है.
ग्रहण के दौरान करें ये उपाय
- हालांकि, ग्रहण के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं लेकिन मंत्र जाप इत्यादि किया जाता है.
- आज ग्रहण काल के दौरान मानसिक शांति के लिए आपको ऊं घृणि: सूर्याय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए.
- ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करें और गुड़, गेहूं तथा तांबे का दान करें.
- हरियाली अमावस्या के दिन पीपल का पौधा लगाना शुभ माना जाता है. इसलिए, आज के दिन वृक्षारोपण करें.
ये भी पढ़ें- Hariyali Amavasya Vrat Katha: आज है हरियाली अमावस्या, बहुरानी की इस कथा को सुनने मात्र से दूर हो जाते हैं दुख-कष्ट
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation











