IND vs SL : टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में किन 4 स्पिनर्स में से 3 को मिलेगी जगह, जानिए कौन होंगे 2 तेज गेंदबाज
IND vs SL : भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 15 से 27 अगस्त तक खेली जाने वाली है. इसके लिए इंडियन क्रिकेट टीम शुभमन गिल की कप्तानी में पूरी तरह से तैयार है. श्रीलंका इलेवन के साथ भारत ने 3 दिनों का अभ्यास मैच भी खेला. इस वॉर्म-अप मैच में भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. टीम इंडिया के स्पिन और तेज गेंजबाजों ने खुद को श्रीलंका की पिचों पर साबित किया. अब भारत के स्क्वाड में शामिल 8 गेंदबाजों में किन 5 गेंदबाजों को मौका मिलेगा और 4 स्पिन बॉलर्स में से कौन से 3 प्लेइंग-11 में जगह बनाएंगे. आइए आज इस बारे में जानते हैं.
दरअसल, भारत औ श्रीलंका के बीच 15 से लेकर 19 अगस्त तक गाले इंटरनेशन स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मैच में स्पिन बॉलिंग ऑप्शन के लिए भारत के पास रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार और सारांश जैन मौजूद हैं. जडेजा और सुथार दोनों बाएं हाथ के गेंदबाज हैं, वहीं कुलदीप चाइनामैन गेंदबाज हैं. सारांश एक मात्र दाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं. इन 4 में से किन 3 को मौका मिलेगा. आइए इस बारे में जानते हैं.
Gurnoor Brar strikes to dismiss Sonal Dinusha. ????
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
SLC XI 5 down in the second innings.
Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2#TeamIndia pic.twitter.com/NlZfyeNOrX
किन 3 स्पिनर्स को मिलेगा टीम में मौका
भारत के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल की पहली च्वाइंस रविंद्र जडेजा साबित हो सकते हैं. जडेजा टीम के अनुभवी गेंदबाज हैं और बॉलिंग का ऑप्शन टीम इंडिया को देते हैं. इसके साथ ही दूसरा स्पिन, जिन्हें प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है, वो कुलदीप यादव साबित हो सकते हैं. कुलदीप टीम में एकमात्र प्रोपर स्पिनर हैं, उनके पास रेड बॉल क्रिकेट का अनुभव भी है. ऐसे में उनको प्लेइंग-11 में मौका दिया जा सकता है.
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में तीसरे स्पिनर के तौर पर मानव सुथार और सारांश जैन के बीच जंग होगी. इन दोनों में से किसी एक को मौका मिलेगा. इन दोनों का चयन इस बात पर भी निर्भर करेगा कि, श्रीलंका की टीम में कितने बाएं हाथ के बल्लेबाज खेलने वाले हैं. अगर टीम में अधिक बाएं हाथ के बल्लेबाज हुए तो सारांश जैन का मौका बन सकता है. वो टीम में बतौर ऑफ स्पिनर खेल सकते हैं. वहीं अगर श्रीलंका की प्लेइंग-11 में एक या दो बाएं हाथ के बल्लेबाज होते हैं तो, मानव सुथार को खिलाया जा सकता है. मानव सुथार भारत के लिए पहले एक मैच खेल चुके हैं. ऐसे में उनके चांस प्लेइंग-11 में शामिल होने के ज्यादा हैं.
इन 2 तेज गेंदबाजों को प्लेइंग-11 में किया जाएगा शामिल
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच में सिर्फ 2 तेज गेंदबाजों को खिलाया जा सकता है. क्योंकि श्रीलंका में धीमी विकेट हैं, जिन पर स्पिन गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है. ऐसा ही अभ्यास मैच में देखा गया. ऐसे में मोहम्मद सिराज टीम इंडिया की पहली पसंद होंगे. उनके पास रेड बॉल क्रिकेट का काफी अनुभव है. वहीं दूसरे पेसर के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ में जंग होगी. गुरनूर ने वॉर्म-अप मैच में अच्छा प्रदर्शन किया. ऐसे में उनको प्लेइंग-11 में चांस मिलने का मौका ज्यादा है. उन्होंने बल्ले से भी लगातार 4 छक्के लगाए थे.
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.
ये भी पढ़ें : IND VS SL: श्रीलंका में सचिन और विराट ने जो किया, अब शुभमन गिल के पास है उसे दोहराने का मौका, बस करना होगा ये काम
रील और Gen-Z पर क्या बोले PM मोदी? पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की आत्मकथा के विमोचन के दौरान की अपील
PM Modi: पीएम मोदी लगातार युवाओं को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. इसी बीच पीएम मोदी ने जेनजी युवाओं से खास अपील भी की है. पीएम मोदी ने युवाओं से रील के जमाने में शॉर्टकट से बचने की अपील की है. इससे पहले भी लगातार पीएम मोदी जेनजी पीढ़ी को संबोधित करते हुए कई वीडियो संदेश जारी कर चुके हैं.
दरअसल, बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ का विमोचन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने संबोधन भी दिया. कहा कि आज हमें रामनाथ कोविंद जी की आत्मकथा के लॉन्च का गवाह बनने का मौका मिला है. मैं कोविंद जी को बहुत लंबे समय से जानता हूं और मुझे उन्हें करीब से जानने का अवसर मिला है. राष्ट्रपति के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान उनका मार्गदर्शन, और साथ ही मेरे प्रति उनका विशेष स्नेह और अपनापन, मेरे लिए सचमुच एक बहुमूल्य धरोहर रहा है.
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi says, "I would particularly like to urge the younger generation—we live in the age of 'Reels' and social media influencers. Even in this era of shortcuts, let us remember something often written at railway stations: A shortcut will cut… pic.twitter.com/kcrzzSungQ
— ANI (@ANI) August 12, 2026
Gen-Z से की खास अपील
पीएम मोदी ने कहा कि मैं खास तौर पर युवा पीढ़ी से गुजारिश करना चाहता हूं कि हम 'रील्स' और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के दौर में जी रहे हैं. शॉर्टकट के इस ज़माने में भी, आइए हम रेलवे स्टेशनों पर लिखी एक बात याद रखें: शॉर्टकट आपकी जिंदगी छोटी कर सकता है.
आत्म कथा पढ़ने के लिए की अपील
पीएम मोदी ने कहा कि मैं युवाओं से गुजारिश करूंगा कि वे उन लोगों की आत्मकथाएं पढ़ें जिन्हें वे पसंद करते हैं. आत्मकथा किसी खास दौर की ऐतिहासिक घटनाओं को एक अनोखे नजरिए से दिखाती है; इसमें बताया गया समय हमें इतिहास के बहुत करीब ले आता है. इसीलिए मुझे पूरी उम्मीद है कि कोविंद जी की मेहनत आने वाली पीढ़ियों और खासकर युवाओं के लिए फायदेमंद साबित होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











