IPL में गेंदबाजों की पिटाई पर छलका लॉकी फर्ग्यूसन का दर्द, बताया बचने का ये खास तरीका
IPL 2026 PBKS Lockie Ferguson: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने आईपीएल में बल्लेबाजों से बचने का खास तरीका बताया है. लॉकी फर्ग्यूसन का मानना है कि आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में आप पिटाई से नहीं बच सकते हैं, लेकिन रन की गति पर ब्रेक लगाकर बल्लेबाजों को दबाव में लाने का काम किया जा सकता है, जिससे विकेट मिलने की संभावना बढ़ती है.
Amitabh Bachchan: बिग बी ने शेयर की जिंदगी की सीख, 83 की उम्र में बोले- 'जब तक जीवन है तब तक...'
Amitabh Bachchan: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन आज भी अपने काम के प्रति समर्पित रहते हैं। चाहे उम्र जो भी हो, बिग बी हमेशा ही लोगों को अपने काम और सोच-विचारों से इंस्पायर करते हैं। 83 साल की उम्र में भी वह न केवल सक्रिय हैं, बल्कि जीवन को लेकर अपनी गहरी बातों से फैंस को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग में कुछ दिल छूने वाली बातें लिखीं जो फैंस को पसंद आई हैं।
“जब तक जीवन है, सीखना जारी है”
हाल ही में अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने जीवन में सीखने के महत्व पर बात की। उन्होंने लिखा- "जब तक जीवन है, तब तक सीखना जारी है... विषयों, बाधाओं और उपलब्धियों का सीखना, सब कुछ। इसे पहचान की ज़रूरत है। इसे इच्छा की ज़रूरत है... इसे विश्वास की ज़रूरत है... और अंततः - कर्म... हममें से कितने लोग इससे सहमत हैं, यह भी एक सीख है... इसलिए... मैं हर दिन सीखता हूं... क्योंकि कोई भी दिन एक जैसा नहीं हो सकता... हम जितनी जल्दी इससे निपटना 'सीख' लें, उतना ही बेहतर है।"
काम से दूरी बनते ही बढ़ती है बेचैनी
अमिताभ बच्चन ने अपने एक पुराने पोस्ट का जिक्र करते हुए बताया कि जब वह एक दिन भी काम नहीं करते, तो उन्हें अजीब सी बेचैनी महसूस होती है। उन्होंने कहा कि उनकी दिनचर्या इतनी व्यवस्थित है कि अगर उसमें कोई बदलाव आता है, तो पूरा दिन असंतुलित लगने लगता है।
उन्होंने यह भी बताया कि जब इंसान अपनी तय दिनचर्या से हटता है, तो उसे समझ नहीं आता कि दिन कैसे बिताया जाए, जिससे चिंता बढ़ सकती है।
बिग बी के आगामी प्रोजेक्ट्स
अमिताभ बच्चन पिछले छह दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और हर तरह के किरदार में खुद को साबित किया है। चाहे फिल्में हों या टीवी शो, उन्होंने हमेशा अपने काम के प्रति पूरी ईमानदारी दिखाई है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन कल्कि 2898 एडी के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें प्रभास, कमल हासन जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi























