Oscars को लेकर बदल गए ये 3 बड़े नियम, जानें भारत के लिए क्या है खास?
Academy Award 2027 Rules Changed: दुनियाभर में सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड्स में गिने जाने वाले ऑस्कर्स (Oscars) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. जी हां, लगभग एक सदी पुराने इस सम्मान में समय-समय पर बदलाव होते रहे हैं, लेकिन अब 2027 से लागू होने जा रहे नए नियमों को काफी अहम माना जा रहा है. ये बदलाव न सिर्फ कलाकारों के लिए नए अवसर खोलेंगे, बल्कि कई मामलों में उन सीमाओं को भी खत्म करेंगे जो पहले टैलेंट के आड़े आती थीं. हाल ही में जिन फिल्मों ने अवॉर्ड सीजन में धूम मचाई One Battle After Another और Sinners उनके शानदार प्रदर्शन के बीच अब एकेडमी ने भविष्य के लिए नियमों में बड़े बदलावों की घोषणा कर दी है. तो आइए सब कुछ डिटेल से समझते हैं.
एक्टिंग कैटेगरी में बड़ा बदलाव
सबसे बड़ा और चर्चा में रहने वाला बदलाव एक्टिंग कैटेगरी को लेकर है. अब तक नियम ये था कि कोई भी कलाकार एक ही कैटेगरी में सिर्फ एक बार ही नॉमिनेट हो सकता था, भले ही उसने उसी साल कई बेहतरीन प्रदर्शन किए हों. लेकिन नए नियम के अनुसार, अब एक ही कलाकार को एक ही कैटेगरी में एक से अधिक बार नॉमिनेशन मिल सकता है. मतलब, अगर किसी एक्टर की दो अलग-अलग फिल्मों में शानदार परफॉर्मेंस है और दोनों को सही वोट्स मिलते हैं, तो दोनों ही नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल हो सकती हैं. ये बदलाव उन कलाकारों के लिए बेहद फायदेमंद होगा जो एक ही साल में कई दमदार भूमिकाएं निभाते हैं, लेकिन पहले नियमों की वजह से केवल एक ही परफॉर्मेंस को मान्यता मिल पाती थी.
AI के इस्तेमाल पर सख्ती
दूसरा बड़ा बदलाव टेक्नोलॉजी, खासकर आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग से जुड़ा है. आजकल फिल्मों में एआई का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है, चाहे वह विजुअल इफेक्ट्स हों, आवाज को बेहतर बनाना हो या किसी सीन को अधिक प्रभावशाली बनाना. पहले एआई से प्रभावित परफॉर्मेंस भी अवॉर्ड के लिए योग्य मानी जाती थीं. लेकिन अब एकेडमी ने साफ कर दिया है कि एआई-प्रभावित परफॉर्मेंस को अवॉर्ड कैटेगरी में शामिल नहीं किया जाएगा. इसका उद्देश्य ये तय करना है कि सम्मान पूरी तरह ह्यूमन टैलेंट और असली अभिनय को ही मिले, न कि तकनीकी हस्तक्षेप को.
The Academy of Motion Picture Arts and Sciences has drawn a HARD LINE on AI ????
— CineHub (@Its_CineHub) May 2, 2026
Only REAL HUMAN performances with consent will be eligible for acting #Oscars and only HUMAN-WRITTEN screenplays can enter the race, AI can still be used as a tool but it won’t be winning Oscars… pic.twitter.com/IbmIdSO9O8
ये भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव ने निक्की तंबोली को बताया 'गिरे हुए लोग', बैटलग्राउंड 2 में दोनों के बीच हुए जुबानी जंग
इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में राहत
तीसरा और बेहद महत्वपूर्ण बदलाव Best International Feature Film कैटेगरी से जुड़ा है और इसका सीधा फायदा भारत जैसे देशों को मिल सकता है. पहले नियम ये था कि हर देश सिर्फ एक ही फिल्म को इस कैटेगरी के लिए आधिकारिक तौर पर भेज सकता था. इससे कई बार बेहतरीन फिल्मों को मौका नहीं मिल पाता था. ऐसे में अब नए नियम के तहत, कोई भी देश एक से अधिक फिल्मों को ऑस्कर्स में भेज सकेगा.
इससे भारत जैसे बड़े फिल्म इंडस्ट्री वाले देश को खास फायदा होगा, जहां हर साल कई भाषाओं और स्टाइल्स में शानदार फिल्में बनती हैं. अब एक ही फिल्म तक सीमित रहने की मजबूरी नहीं होगी.
कब होगा ऑस्कर्स 2027?
ये सभी नए नियम 99th Academy Awards से लागू होंगे. ये समारोह 14 मार्च 2027 को आयोजित किया जाएगा. ऑस्कर्स का इतिहास लगभग 100 साल पुराना हो चुका है और ये प्रतिष्ठित मंच अब अपने शताब्दी वर्ष के करीब पहुंच रहा है. ऐसे में यह बदलाव इस बात का संकेत हैं कि एकेडमी समय के साथ खुद को अपडेट कर रही है और सिनेमा को और अधिक फेयर और इंक्लूसिव बनाने की दिशा में कदम उठा रही है.
ये भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस को शख्स ने भेजे गंदे-गंदे वीडियो और न्यूड तस्वीरें, देखकर हुईं हैरान, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
मई की गर्मी को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, आईएमडी के पूर्वानुमानों का करें पालन: डॉ. जितेंद्र सिंह
नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि मई में पड़ने वाली संभावित गर्मी को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग (आईएमडी) की भविष्यवाणियों और सामान्य सावधानियों का पालन करके अनावश्यक प्रतिक्रिया से बचा जा सकता है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत, पूर्वोत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान और हीटवेव (लू) की स्थिति देखने को मिल सकती है। हालांकि, देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या उससे कम तापमान रहने की संभावना है।
डॉ. सिंह ने लोगों से अपील की कि वे पर्याप्त पानी पिएं, दिन के सबसे गर्म समय में लंबे समय तक धूप में रहने से बचें और अपने आसपास के कमजोर लोगों का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि आईएमडी के दैनिक अपडेट और प्रभाव-आधारित पूर्वानुमानों का पालन करने से स्वास्थ्य जोखिमों को कम किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जैसा कि आईएमडी की नवीनतम मासिक और विस्तारित अवधि की रिपोर्ट में बताया गया है।
मंत्री ने कहा कि समय पर तैयारी और मौसम विभाग की सलाह का पालन करके हीटवेव की स्थिति को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है।
आईएमडी के अनुसार, हिमालयी क्षेत्रों, पूर्वी तट के कुछ हिस्सों (ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु), गुजरात और महाराष्ट्र में हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना है। इन क्षेत्रों में सामान्य से 2-4 दिन अधिक लू चल सकती है।
मई के दूसरे और चौथे सप्ताह में तापमान ज्यादा रहने की संभावना है, जिससे उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत तथा पूर्वी तट के कुछ हिस्सों में गर्मी की स्थिति और गंभीर हो सकती है।
मंत्री ने यह भी कहा कि कुछ समय में रात के तापमान में बढ़ोतरी भी गर्मी की परेशानी को बढ़ा सकती है, खासकर शहरी और तटीय क्षेत्रों में। पूर्वी तट, गुजरात और महाराष्ट्र में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियां उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में रबी फसलों की कटाई के लिए सामान्य रूप से अनुकूल हैं।
हालांकि, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में गर्मी के कारण धान (बोरो), मक्का और दालों जैसी फसलों पर असर पड़ सकता है।
किसानों को सलाह दी गई है कि वे खेतों के काम सुबह और शाम के समय करें, हल्की और नियमित सिंचाई करें और पशुओं की सुरक्षा के उपाय अपनाएं।
मंत्री ने कहा कि सरकार गर्मी से जुड़ी स्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। राज्य और जिला स्तर पर समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं ताकि पीने के पानी की उपलब्धता, ठंडा रखने की व्यवस्था और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों के लिए।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















