A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

चीनी प्रधानमंत्री ने क्वांगशी का निरीक्षण दौरा किया

बीजिंग, 2 मई (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 29 अप्रैल से 1 मई तक क्वांगशी च्वांग स्वायत्त प्रदेश का निरीक्षण दौरा किया।

नाननिंग शहर में ली छ्यांग ने जल सिंचाई जंक्शन और आपातकालीन बचाव परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल नेटवर्क का निर्माण बाढ़ नियंत्रण और आपदा न्यूनीकरण क्षमता को बेहतर बनाने, जल संसाधन के आवंटन को अनुकूलित करने और राष्ट्रीय जल सुरक्षा की रक्षा करने के लिए रणनीतिक उपाय है। इसके साथ जल नेटवर्क में परिवहन, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन समेत कई क्षमता भी शामिल हैं। जल नेटवर्क का निर्माण तेज़ करने के साथ अंतर्सम्बंध मज़बूत करना चाहिए।

वहीं, छिनचो शहर में ली छ्यांग ने नहर निर्माण से जुड़ी जानकारी सुनी। उन्होंने कहा कि फिंगलू नहर देश के पश्चिमी इलाके में भूमि-समुद्र नए गलियारे की मुख्य परियोजना है। नदी-समुद्र संपर्क और भूमि-समुद्र संपर्क में इसकी अहम भूमिका है। नहर और बड़े जंक्शन का उच्च गुणवत्ता वाला निर्माण करना होगा, ताकि पूर्व निर्धारित समय के अनुसार नेविगेशन खुल सके। स्वचालित कंटेनर टर्मिनल के दौरे के दौरान ली छ्यांग ने कहा कि बंदरगाह में संस्थापनों का निर्माण बेहतर से करने के साथ बुद्धिमान संचालन का स्तर उन्नत करना होगा।

उधर, पेईहाई शहर में ली छ्यांग ने पारिस्थितिक संरक्षण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जल पारिस्थितिकी संरक्षण जल नेटवर्क के निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। चीन में जल संसाधन का वितरण असमान है। प्रमुख जल मोड़ परियोजना का अच्छे से निर्माण करने के साथ जल संसाधन के आवंटन की क्षमता और जल आपूर्ति की गारंटी की क्षमता बढ़ानी होगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Oscars को लेकर बदल गए ये 3 बड़े नियम, जानें भारत के लिए क्या है खास?

Academy Award 2027 Rules Changed: दुनियाभर में सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड्स में गिने जाने वाले ऑस्कर्स (Oscars) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. जी हां, लगभग एक सदी पुराने इस सम्मान में समय-समय पर बदलाव होते रहे हैं, लेकिन अब 2027 से लागू होने जा रहे नए नियमों को काफी अहम माना जा रहा है. ये बदलाव न सिर्फ कलाकारों के लिए नए अवसर खोलेंगे, बल्कि कई मामलों में उन सीमाओं को भी खत्म करेंगे जो पहले टैलेंट के आड़े आती थीं. हाल ही में जिन फिल्मों ने अवॉर्ड सीजन में धूम मचाई One Battle After Another और Sinners उनके शानदार प्रदर्शन के बीच अब एकेडमी ने भविष्य के लिए नियमों में बड़े बदलावों की घोषणा कर दी है. तो आइए सब कुछ डिटेल से समझते हैं.

एक्टिंग कैटेगरी में बड़ा बदलाव

सबसे बड़ा और चर्चा में रहने वाला बदलाव एक्टिंग कैटेगरी को लेकर है. अब तक नियम ये था कि कोई भी कलाकार एक ही कैटेगरी में सिर्फ एक बार ही नॉमिनेट हो सकता था, भले ही उसने उसी साल कई बेहतरीन प्रदर्शन किए हों. लेकिन नए नियम के अनुसार, अब एक ही कलाकार को एक ही कैटेगरी में एक से अधिक बार नॉमिनेशन मिल सकता है. मतलब, अगर किसी एक्टर की दो अलग-अलग फिल्मों में शानदार परफॉर्मेंस है और दोनों को सही वोट्स मिलते हैं, तो दोनों ही नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल हो सकती हैं. ये बदलाव उन कलाकारों के लिए बेहद फायदेमंद होगा जो एक ही साल में कई दमदार भूमिकाएं निभाते हैं, लेकिन पहले नियमों की वजह से केवल एक ही परफॉर्मेंस को मान्यता मिल पाती थी.

 AI के इस्तेमाल पर सख्ती

दूसरा बड़ा बदलाव टेक्नोलॉजी, खासकर आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग से जुड़ा है. आजकल फिल्मों में एआई का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है, चाहे वह विजुअल इफेक्ट्स हों, आवाज को बेहतर बनाना हो या किसी सीन को अधिक प्रभावशाली बनाना. पहले एआई से प्रभावित परफॉर्मेंस भी अवॉर्ड के लिए योग्य मानी जाती थीं. लेकिन अब एकेडमी ने साफ कर दिया है कि एआई-प्रभावित परफॉर्मेंस को अवॉर्ड कैटेगरी में शामिल नहीं किया जाएगा. इसका उद्देश्य ये तय करना है कि सम्मान पूरी तरह ह्यूमन टैलेंट और असली अभिनय को ही मिले, न कि तकनीकी हस्तक्षेप को.

ये भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव ने निक्की तंबोली को बताया 'गिरे हुए लोग', बैटलग्राउंड 2 में दोनों के बीच हुए जुबानी जंग

इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में राहत

तीसरा और बेहद महत्वपूर्ण बदलाव Best International Feature Film कैटेगरी से जुड़ा है और इसका सीधा फायदा भारत जैसे देशों को मिल सकता है. पहले नियम ये था कि हर देश सिर्फ एक ही फिल्म को इस कैटेगरी के लिए आधिकारिक तौर पर भेज सकता था. इससे कई बार बेहतरीन फिल्मों को मौका नहीं मिल पाता था. ऐसे में अब नए नियम के तहत, कोई भी देश एक से अधिक फिल्मों को ऑस्कर्स में भेज सकेगा.
इससे भारत जैसे बड़े फिल्म इंडस्ट्री वाले देश को खास फायदा होगा, जहां हर साल कई भाषाओं और स्टाइल्स में शानदार फिल्में बनती हैं. अब एक ही फिल्म तक सीमित रहने की मजबूरी नहीं होगी.

कब होगा ऑस्कर्स 2027?

ये सभी नए नियम 99th Academy Awards से लागू होंगे. ये  समारोह 14 मार्च 2027 को आयोजित किया जाएगा. ऑस्कर्स का इतिहास लगभग 100 साल पुराना हो चुका है और ये प्रतिष्ठित मंच अब अपने शताब्दी वर्ष के करीब पहुंच रहा है. ऐसे में यह बदलाव इस बात का संकेत हैं कि एकेडमी समय के साथ खुद को अपडेट कर रही है और सिनेमा को और अधिक फेयर और इंक्लूसिव बनाने की दिशा में कदम उठा रही है.

ये भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस को शख्स ने भेजे गंदे-गंदे वीडियो और न्यूड तस्वीरें, देखकर हुईं हैरान, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Continue reading on the app

  Sports

IPL में गेंदबाजों की पिटाई पर छलका लॉकी फर्ग्यूसन का दर्द, बताया बचने का ये खास तरीका

IPL 2026 PBKS Lockie Ferguson: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने आईपीएल में बल्लेबाजों से बचने का खास तरीका बताया है. लॉकी फर्ग्यूसन का मानना है कि आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में आप पिटाई से नहीं बच सकते हैं, लेकिन रन की गति पर ब्रेक लगाकर बल्लेबाजों को दबाव में लाने का काम किया जा सकता है, जिससे विकेट मिलने की संभावना बढ़ती है. Sat, 2 May 2026 19:05:00 +0530

  Videos
See all

Anjana Om Kashyap | ‘झूठ बोलने से नाक लंबी होती है, वही नाप रहा हूं’ #westbengal #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T14:10:32+00:00

Anjana Om Kashyap | ‘BJP प्रवक्ता ने बताया DDD का मतलब’ #aajtak #shorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T14:07:16+00:00

Anjana Om Kashyap | EC पर क्या बोले आयोग के पूर्व अधिकारी? #aajtak #shorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T14:12:05+00:00

West Bengal Election 2026 Re-Poll: Falta में फिर से Voting होगी या नहीं? | EC | TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T14:07:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once