MS Dhoni and Rohit Sharma: आईपीएल के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। इस मैच को लेकर फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या चेपॉक में एमएस धोनी और रोहित शर्मा की वापसी होगी या नहीं होगी।
DIY Cement Planter: पुरानी किचन टॉवल से घर पर आसान तरीके से सीमेंट प्लांटर बनाना सीखें। DIY होम डेकोर के लिए स्टेप बाय स्टेप तरीका जानें और बालकनी को दें स्टाइलिश लुक।
Womens T20 World cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। 50 ओवर वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया अब टी20 फॉर्मेट में भी खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से होगी जबकि भारत अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।
टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी। यह उनका पांचवां टी20 वर्ल्ड कप होगा और वह इस बार टीम को खिताब दिलाने की पूरी कोशिश करेंगी। इससे पहले भारतीय टीम कई बार फाइनल के करीब पहुंची है, लेकिन ट्रॉफी जीतने से चूक गई।
बैटिंग लाइनअप की बात करें तो स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिा रोड्रिग्स और ऋचा घोष जैसी खिलाड़ी टीम की ताकत हैं। ये खिलाड़ी तेज शुरुआत देने और मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएंगे। गेंदबाजी की जिम्मेदारी मुख्य रूप से दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर के कंधों पर होगी। इनके अलावा टीम में ऑलराउंडर्स और युवा खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन रखा गया है, जिससे टीम हर स्थिति में मुकाबला करने के लिए तैयार दिख रही है।
टीम में यस्तिका भाटिया, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और श्रेयंका पाटिल जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो जरूरत पड़ने पर मैच का रुख बदल सकते हैं। चयनकर्ताओं ने अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित संयोजन बनाने की कोशिश की है।
भारत ग्रुप-ए में शामिल है, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों से मुकाबला करना होगा। भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा हाई-वोल्टेज रहता है और इस बार भी फैंस को इस मैच का बेसब्री से इंतजार रहेगा। टीम इंडिया की नजर इस बार खिताब जीतकर इतिहास रचने पर होगी।