Moto G47: 108MP कैमरा वाला नया 5G फोन लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और Dimensity चिपसेट से लैस
मोटोरोला ने बुधवार को चुनिंदा ग्लोबली मार्केट में नया बजट 5जी फोन Moto G47लॉन्च किया है। यह Motorola की G सीरीज का लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन है। यह फोन कंपनी की वेबसाइट के जरिए तीन Pantone-क्यूरेटेड कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मुख्य सेंसर 108-मेगापिक्सल का है। इसके अलावा यह MediaTek Dimensity 6000 सीरीज के ऑक्टा-कोर चिपसेट पर काम करता है। फोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 6.67-इंच का डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। जानिए इसकी कीमत और फीचर्स।
कीमत और उपलब्धता
यूरोप में Moto G47 की कीमत EUR 319 (लगभग ₹35,000) रखी गई है। यह फोन 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। यह जल्द ही कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में बिक्री के लिए आएगा।
यह फोन तीन कलर ऑप्शन्स में आता है: Pantone Fuchsia Red, Pantone Impenetrable और Pantone Nautical Blue।
स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Moto G47 डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और Android 16-बेस्ड Hello UI पर चलता है। इसमें 6.67-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720 × 1604 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1050 nits पीक ब्राइटनेस, 264 ppi डेंसिटी, 120Hz टच सैंपलिंग और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है। फोन को IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिला है।
ये भी पढ़े-ः Moto Buds 2 Plus भारत में लॉन्च: मिलेगी 40 घंटे की लंबी बैटरी, 6 माइक्स और CrystalTalk AI; जानें कीमत
यह फोन MediaTek Dimensity 6300 (6nm) ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। इसमें ARM Mali-G57 MC2 GPU, 8GB LPDDR4x RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर और E-कम्पास जैसे सेंसर दिए गए हैं।
कैमरा सेटअप
Moto G47 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा (f/1.7), 2MP मैक्रो कैमरा (f/2.4) और 2-इन-1 लाइट सेंसर शामिल हैं। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन 2K/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
Moto G47 में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलता है। इसके अलावा GPS, GLONASS, Galileo, BeiDou और QZSS जैसे नेविगेशन सिस्टम भी सपोर्ट करते हैं।
फोन का डायमेंशन 166.23 × 76.5 × 7.85mm है और इसका वजन लगभग 191 ग्राम है।
Buddha Purnima 2026 Upay: आज रात बुद्ध पूर्णिमा पर घर पर ही कर लें यह छोटा सा उपाय, बिना एक रुपया खर्च करोड़ों का कर लेंगे मुनाफा
Buddha Purnima 2026 Upay: देशभर में आज बुद्ध पूर्णिमा श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जा रही है. इस दिन व्रत रखकर विधि विधान के साथ भगवान सत्यनारायण की पूजा अर्चना की जाती है और कथा का पाठ किया जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा की रात अगर यह खास उपाय करते हैं तो जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होगी. आइए जानते हैं बुद्ध पूर्णिमा की रात को किए जाने वाले उपाय के बारे में...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18






















