कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा में से कौन होंगीं Tumbbad 2 की डरावनी कहानी हिस्सा? यहां जानें
Tumbbad 2 Casting Update: साल 2018 में आई इंडियन सिनेमा की फेमस कल्ट फिल्म Tumbbad (तुम्बाड) के सीक्वल को लेकर फैंस के बीच लंबे समय से एक्साइटमेंट बनी हुई थी. इन दिनों फिल्म को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं, जिससे साफ हो गया है कि मेकर्स इस बार कुछ बड़ा और अलग करने की तैयारी में हैं. पहले फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हुआ और अब इसकी कास्टिंग को लेकर चर्चाओं ने फिल्म को फिर सुर्खियों में ला दिया है. बताया जा रहा है कि मेकर्स इस बार इसे बड़े लेवल पर बनाने की तैयारी में हैं. इसी वजह से मेकर्स को दमदार फीमेल लीड की तलाश है, जिसके लिए बॉलीवुड और साउथ की कई बड़ी एक्ट्रेस के नाम चर्चा में हैं.
ए लिस्टर एक्ट्रेस को कास्ट करने की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की टीम एक ऐसी एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहती है जो इसकी स्टोरी में मजबूत प्रभाव छोड़ सके. इसके लिए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), और नयनतारा (Nayanthara), के नामों पर विशेष तौर पर विचार किया जा रहा है. बता दें कि अभी तक किसी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है, लेकिन इंडस्ट्री में इसे लेकर बातें हो रही हैं. कहा जा रहा है कि मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म में एक ऐसा महिला किरदार हो जो कहानी के रहस्य और खौफ को नए लेवल तक ले जाए. अगर इन तीनों में से किसी एक नाम पर सहमति बनती है तो फिल्म का स्केल कई गुना बढ़ सकता है.
फिल्म को बड़े लेवल पर ले जाने की तैयारी
इस फिल्म के डायरेक्टर आदेश प्रसाद (Adesh Prasad) पहले ही संकेत दे चुके हैं कि सीक्वल का विजुअल वर्ल्ड पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और भव्य होगा. उनका कहना है कि पहली फिल्म की सोल को बरकरार रखते हुए कहानी को नए आयाम देने की कोशिश की जा रही है. मेकर्स का फोकस इस बार सिर्फ डर पैदा करने पर नहीं, बल्कि एक ऐसा एक्सपीरियंस देने पर है जो ऑडियंस को पूरी तरह उस दुनिया में ले जाए. यही वजह है कि तकनीकी स्तर पर भी फिल्म को ज्यादा मजबूत बनाया जा रहा है. बड़े सेट्स, डार्क विजुअल्स और गहरी कहानी के जरिए फिल्म को नए लेवल पर ले जाने की तैयारी है.
रिलीज डेट और स्टारकास्ट ने बढ़ाई एक्साइमेंट
गौरतलब है कि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट 3 दिसंबर 2027 तय की है. इसके साथ जारी पोस्टर में 'प्रलय आएगा' भी लिखा है. जिससे रहस्य और विनाश का संकते दिया गया है. इस पोस्टर को देखने के बाद फैंस के बीच एक्साइमेंट बढ़ गई है. फिल्म में पहले ही नवाजुद्दिन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की एंट्री कन्फर्म हो चुकी है, जिससे यह साफ है कि मेकर्स कास्टिंग में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते. वहीं सोहम शाह (Sohum Shah) एक बार फिर इस डार्क यूनिवर्स को आगे बढ़ाते नजर आएंगे.
तुम्बाड बनी कल्ट क्लासिक
2018 में रिलीज हुई टुंबाड ने शुरुआत में भले ही कम लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई थी. लेकिन टाइम के साथ यह कल्ट क्लासिक बन गई. इसके विजुअल्स, लोककथा पर बेस्ड स्टोरी और डरावने माहौल ने इसे इंडियन हॉरर सिनेमा की सबसे अलग फिल्मों में शामिल कर दिया. 2024 में इसकी री रिलीज ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया, जिसने साबित किया कि फिल्म के लिए लोगों का क्रेज आज भी बरकरार है.
ऐसे में अब तुम्बाड 2 को लेकर सबसे ज्यादा नजर इस बात पर है कि आखिर प्रियंका, कैटरीना और नयनतारा में से कौन इस रहस्यमयी दुनिया का हिस्सा बनती है. अगर इनमें से कोई एक नाम फाइनल होता है तो रिलीज पहले ही इसकी एक्साइटमेंट हाइ हो सकती है.
ये भी पढ़ें: 'अलग रोल्स में फिट नहीं बैठ पाएंगी...', रुपाली गांगुली के शो अनुपमा की एक्ट्रेस ने कह डाली ऐसी बात
बॉडी फिगर को लेकर इस एक्ट्रेस ने खूब सुने ताने, हीरोइन बनने के लिए सर्जरी कराने की सलाह देते थे लोग
Radhika Madan Birthday: टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली राधिका मदान (Radhika Madan) आज इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं. लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका रास्ता बिल्कुल भी आसान नहीं था. उन्होंने अपने टैलेंट, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर वो मुकाम हासिल किया है, जहां आज वह खड़ी हैं. वहीं राधिका आज 1 मई को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में चलिए हम आपको उनसे जुड़ी कुछ बताते हैं.
टीवी से शुरू हुआ करियर
राधिका मदान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में पॉपुलर टीवी शो 'मेरी आशिकी तुम से ही' से की थी. इस शो में उन्होंने ‘ईशानी’ का लीड रोल निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. बहुत कम उम्र में उन्हें इतनी बड़ी सफलता मिल गई थी, लेकिन राधिका यहीं रुकने वाली नहीं थीं.
टीवी पर पहचान बनाने के बाद उन्होंने बड़े पर्दे की ओर कदम बढ़ाया. उन्होंने मशहूर निर्देशक विशाल भरद्वाज की फिल्म 'पटाखा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद एक्ट्रेस इरफान खान और करीना कपूर खान के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आईं, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी.
जब झेलना पड़ा रिजेक्शन
राधिका के लिए ये सफर बिल्कुल आसान नहीं था. उन्होंने खुद कई इंटरव्यू में बताया है कि टीवी छोड़ने के बाद उन्हें लंबे समय तक स्ट्रगल करना पड़ा. उन्होंने बताया कि महज 17 साल की उम्र में उन्होंने ऑडिशन दिया और कुछ ही दिनों में शूटिंग शुरू कर दी थी. लेकिन लगातार काम और नींद की कमी की वजह से उनका वजन बढ़ गया. वजन बढ़ने के कारण उन्हें यह तक सुनने को मिला कि उन्हें शो से रिप्लेस किया जा सकता है. इस बात ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया और उन्होंने कुछ नया करने का फैसला लिया.
सर्जरी की सलाह और टूटता आत्मविश्वास
राधिका ने खुलासा किया कि जब उन्होंने फिल्मों के लिए ऑडिशन देना शुरू किया, तो उन्हें बार-बार रिजेक्शन झेलना पड़ा. इतना ही नहीं, कई लोगों ने उनके लुक्स पर सवाल उठाए और यहां तक कह दिया कि उन्हें सुंदर दिखने के लिए सर्जरी करवानी चाहिए. उन्होंने इस पर कड़ा रिएक्शन देते हुए कहा कि उन्हें खुद पर भरोसा था और वह खुद को जैसी हैं, वैसी ही पसंद करती हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि कोई और उन्हें ये कैसे बता सकता है कि वो सुंदर हैं या नहीं. करीब डेढ़ साल तक उन्हें कोई काम नहीं मिला, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. लगातार ऑडिशन देती रहीं और आखिरकार उन्हें उनकी पहली फिल्म मिल ही गई.
फिल्मों में बनाई खास पहचान
आपको बता दें कि फिल्म पटाखा के बाद राधिका ने मर्द को दर्द नहीं होता, अंग्रेजी मध्यम और शिद्दत जैसी फिल्मों में काम किया. हर किरदार में उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी और साबित किया कि राधिका सिर्फ एक टीवी एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक दमदार फिल्म एक्ट्रेस भी हैं.
ये भी पढ़ें: 'तुम्हारी बॉडी देखनी है बिकिनी पहनो...', इस एक्ट्रेस से मशहूर डायरेक्टर ने की गंदी डिमांड, अब किया खुलासा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















