Responsive Scrollable Menu

Parshuram Jayanti 2026: 19 अप्रैल को परशुराम जयंती, जानें Puja का शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। लेकिन भगवान परशुराम का जन्म संध्या काल यानी की प्रदोष काल में हुआ था। परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। इस बार आज यानी की 19 अप्रैल को परशुराम जयंती मनाई जा रही है। भगवान परशुराम ने अधर्म और बुराई को खत्म करने के लिए धरती पर जन्म लिया था। उन्होंने अत्याचारी और अधर्मी राजाओं का नाश किया था और पृथ्वी पर फिर से सत्य और धर्म का मार्ग स्थापित किया था।

तिथि और मुहूर्त

हिंदू पंचांग के मुताबिक वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को परशुराम जयंती मनाई जाती है। इस बार यह पर्व 19 अप्रैल 2026 को मनाया जा रहा है। इस दिन जो भी जातक व्रत करता है और पूजा-पाठ करते हैं, उनके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यह दिन भगवान परशुराम के दिव्य कार्यों को याद करने का होता है। इस दिन तृतीया तिथि की शुरूआत 19 अप्रैल की सुबह 10:49 मिनट से हो रही है। वहीं अगले दिन यानी की 20 अप्रैल की सुबह 07:27 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी।

पूजा विधि

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें। अब भगवान परशुराम की प्रतिमा या तस्वीर को स्थापित करें। इसके बाद भगवान परशुराम को चंदन का तिलक करें। इसके बाद पुष्प, अक्षत, धूप-दीप और तुलसी दल अर्पित करें। फिर फल या मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद परशुराम स्तुति या मंत्रों का पाठ करें और पूजा के अंत में आरती करें। वहीं इस दिन दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है।

महत्व

भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। वह अन्याय के नाश के लिए आए थे। मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से साहस, आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होती है। अक्षय तृतीया पर होने की वजह से इस दिन की पूजा का फल कभी नष्ट नहीं होता है।

Continue reading on the app

जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच ने जमीन और जॉब फ्रॉड केस में चार्जशीट दाखिल की

श्रीनगर, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच कश्मीर ने गुरुवार को जमीन और नौकरी के झूठे वादे करने के आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट की ये ग्लैमरस एंकर, जिनकी खूबसूरती पर फैंस ही नहीं, खिलाड़ियों ने भी दिल हारा

Glamorous cricket anchor: भारत में जब से इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई तब से क्रिकेट में रंग रूप बदल गया है. खेल के अलावा इसके प्रजेंटेशन और ब्रॉडकास्टिंग में खूब तड़क-भड़क देखने को मिलता है. खास तौर से महिला एंकर्स की मौजूगी इस लीग को और ज्यादा ग्लैमरस बना देता है. ऐसे में आइए जानते हैं क्रिकेट की कुछ ऐसी ही खूबसूरत एंकर के बारे में, जिनके फैंस ही नहीं, खिलाड़ी भी दीवाने हैं. Sat, 2 May 2026 18:13:05 +0530

  Videos
See all

पूर्व DGP Prashant Kumar Interview: पेपर लीक कानून और सख्त कार्रवाई पर क्या बोले प्रशांत कुमार? | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:40:01+00:00

Raghav Chadha News : केजरीवाल ने पुलिस भेजी, बीजेपी सांसद चकमा देकर निकल गए! | Arvind Kejriwal | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:45:07+00:00

Bengal Election 2026 : बंगाल में दोबारा वोटिंग! 15 बूथों पर कड़ा मुकाबला | Mamata | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:34:38+00:00

पूर्व DGP Prashant Kumar Interview: नकल माफिया वाले सवाल पर क्या बोले पूर्व DGP प्रशांत कुमार? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:40:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers