Responsive Scrollable Menu

इस खतरनाक AI टूल से क्यों सतर्क हुई भारत सरकार? बैंकों को मिली चेतावनी

भारत सरकार ने बैंकों को Claude Mythos जैसे एडवांस्ड AI मॉडल से संभावित साइबर खतरों को देखते हुए सिक्योरिटी सिस्टम मजबूत करने की चेतावनी दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये AI टूल्स बैंकिंग सिस्टम में कमजोरियों का आसानी से फायदा उठा सकते हैं।

Continue reading on the app

अमेरिका: नकली पासपोर्ट से जुड़े बड़े फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, दो आरोपियों को जेल

वॉशिंगटन, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश विभाग की डिप्लोमैटिक सिक्योरिटी सर्विस की वर्षों लंबी जांच के बाद नकली अमेरिकी पासपोर्ट कार्ड और फर्जी पहचान के जरिए कई राज्यों में चल रहे बड़े धोखाधड़ी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है। इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को जेल की सजा सुनाई गई है।

ब्रुकलिन (न्यूयॉर्क) की रहने वाली 32 वर्षीय सिएरा जूलिएथ ब्लास को 7 अप्रैल 2026 को 10 साल (120 महीने) की जेल की सजा दी गई, जबकि न्यूयॉर्क की 41 वर्षीय केली जोसेक को जनवरी 2026 में इसी तरह के आरोपों में 90 महीने की सजा सुनाई गई।

डिप्लोमैटिक सिक्योरिटी सर्विस के अनुसार, इस मामले की शुरुआत टेक्सास में एक सामान्य ट्रैफिक चेकिंग के दौरान हुई थी। पुलिस ने एक वाहन को रोका, जिसे ब्लास चला रही थी और जिसमें जोसेक भी मौजूद था। तलाशी के दौरान पुलिस को सात नकली अमेरिकी पासपोर्ट कार्ड और बैंक कार्ड मिले।

इसके बाद जांच शुरू हुई, जिसमें पता चला कि यह एक संगठित नेटवर्क था जो लोगों की चोरी की गई पहचान का इस्तेमाल कर नकली पासपोर्ट कार्ड बनाता था और अमेरिका भर में उनके बैंक खातों से पैसे निकालता था।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने 80 से अधिक लोगों की पहचान और 12 व्यक्तियों की पासपोर्ट जैसी तस्वीरों का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज बनाए। इन दस्तावेजों के जरिए उन्होंने पीड़ितों के खातों से पैसे निकाले, ट्रांसफर किए और बैंकिंग लेनदेन के जरिए धोखाधड़ी की।

डिप्लोमैटिक सिक्योरिटी सर्विस के अनुसार, इस धोखाधड़ी से पीड़ितों को 13 लाख डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ, जबकि कुल मिलाकर 80 लाख डॉलर से ज्यादा के फ्रॉड और करीब 2,500 लोगों के प्रभावित होने की भी जानकारी सामने आई है।

ब्लास को 2022 में भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसने जमानत शर्तों का उल्लंघन कर फरार हो गई थी। बाद में जांच एजेंसियों ने वित्तीय ट्रैकिंग और खुफिया जानकारी के जरिए उसे ह्यूस्टन में एक फर्जी पहचान से किराए पर लिए गए घर से पकड़ लिया।

जनवरी 2025 में उसे अमेरिकी मार्शल सर्विस की मदद से गिरफ्तार किया गया। उसके ठिकाने से नकली अमेरिकी ट्रेजरी चेक, फर्जी पासपोर्ट कार्ड, हथियार और फर्जी पहचान बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए।

इसके बाद एक दोनों आरोपियों के खिलाफ 33 अतिरिक्त आरोप तय किए गए, जिनमें पहचान की चोरी, बैंक फ्रॉड, वायर फ्रॉड और नकली पासपोर्ट रखने जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।

डिप्लोमैटिक सिक्योरिटी सर्विस अमेरिकी विदेश विभाग की वह एजेंसी है जो पासपोर्ट और वीजा धोखाधड़ी की जांच करती है और अमेरिकी यात्रा दस्तावेजों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। हाल के वर्षों में यह एजेंसी पहचान चोरी और वित्तीय धोखाधड़ी के नेटवर्क के खिलाफ अभियान तेज कर रही है।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट की ये ग्लैमरस एंकर, जिनकी खूबसूरती पर फैंस ही नहीं, खिलाड़ियों ने भी दिल हारा

Glamorous cricket anchor: भारत में जब से इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई तब से क्रिकेट में रंग रूप बदल गया है. खेल के अलावा इसके प्रजेंटेशन और ब्रॉडकास्टिंग में खूब तड़क-भड़क देखने को मिलता है. खास तौर से महिला एंकर्स की मौजूगी इस लीग को और ज्यादा ग्लैमरस बना देता है. ऐसे में आइए जानते हैं क्रिकेट की कुछ ऐसी ही खूबसूरत एंकर के बारे में, जिनके फैंस ही नहीं, खिलाड़ी भी दीवाने हैं. Sat, 2 May 2026 18:13:05 +0530

  Videos
See all

West Bengal News: गिनती से पहले Dilip Ghosh ने CM Mamata पर क्या बोल चौंकया? #mamatabanerjee #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:10:55+00:00

पूर्व DGP Prashant Kumar ने खोले UP Police के राज़ | Atiq Ahmed | Mukhtar Ansari| | Dhurandhar #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:10:06+00:00

West Bengal Exit Poll | Sushant Sinha Live: सट्टा बाजार ने पलट दिया बंगाल का एग्जिट पोल? |TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:09:21+00:00

Jabalpur Cruise Accident Update : क्रूज हादसे का इस वक्त का बड़ा अपडेट! | Top News | Rescue | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers