A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Gardening Tips: बिना एक रुपया खर्च किए किचन के कचरे से बनाएं पावरफुल खाद! सूखे पौधों में भी आ जाएगी जान

Homemade Fertilizer for Plants: गर्मियों की तेज धूप में अक्सर घर के पौधे मुरझाने लगते हैं, लेकिन महंगे केमिकल फर्टिलाइज़र के बजाय रसोई के कचरे से आप उन्हें दोबारा हरा-भरा बना सकते हैं. गार्डनर राम सागर के अनुसार, इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती और अंडे के छिलके पौधों के लिए बेहतरीन सुपरफूड साबित होते हैं. चाय पत्ती में प्रचुर मात्रा में नाइट्रोजन होता है जो पत्तियों को हरियाली देता है, वहीं अंडे के छिलकों का कैल्शियम जड़ों को मजबूती प्रदान करता है. इसे तैयार करने के लिए चाय पत्ती और अंडे के छिलकों को अच्छी तरह धोकर व सुखाकर बारीक पीस लें और सप्ताह में एक-दो बार मिट्टी में मिलाएं. यह पूरी तरह से केमिकल फ्री, किफायती और इको-फ्रेंडली तरीका है, जो बेजान मिट्टी में जान फूंक देता है. हालांकि, अच्छे रिजल्ट के लिए खाद के साथ-साथ पौधों को सही मात्रा में धूप और पानी देना भी उतना ही आवश्यक है.

Continue reading on the app

जबलपुर बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान, जीतू पटवारी ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर्यटकों से भरे एक क्रूज के अचानक डूबने से अब तक करीब 6 लोगों की मौत और कई के लापता होने की खबर है। मौके पर पुलिस बल और प्रशासन मौजूद है, राहत-बचाव कार्य अभी भी जारी है। साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

बता दें हादसे कारण अचानक बिगड़ते मौसम की वजह से आया तूफान बताया जा रहा है। वहीं गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

राकेश सिंह ने व्यक्त किया दुख, जांच के आदेश

मंत्री राकेश सिंह ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं और लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। मंत्री ने यह भी कहा कि अंधेरा होने के कारण अभी हताहतों की सटीक संख्या बताना जल्दबाजी होगी और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

राकेश सिंह ने स्पष्ट किया कि फिलहाल प्रशासन की पहली प्राथमिकता लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजकर सुरक्षित बचाना है और सभी संसाधनों के साथ रेस्क्यू अभियान लगातार जारी रखा गया है।

जीतू पटवारी ने सुरक्षा व्यवस्थ पर खड़े किए सवाल

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत दुखद और दिल दहला देने वाली है। यह सिर्फ एक हादसा नहीं है बल्कि यह सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। मैं भगवान से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं, दुखी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

 

Continue reading on the app

  Sports

हैट्रिक से लेकर वर्ल्ड कप तक... कौन है भारतीय क्रिकेट की नई 'स्पीड गन', जिसकी डब्ल्यूपीएल ने बदल दी किस्मत

who is Nandani Sharma t20 world cup squad: चंडीगढ़ की 24 वर्षीय तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने डब्ल्यूपीएल में अपनी घातक गेंदबाजी और ऐतिहासिक हैट्रिक से सभी को प्रभावित किया. परिवार के समर्थन, खुद की कड़ी मेहनत और वेंकटेश प्रसाद जैसे कोचों के मार्गदर्शन से निखरी नंदिनी अब भारतीय टीम की नई 'स्पीड गन' बन चुकी हैं.उनके शानदार फॉर्म और निरंतरता के कारण उन्हें 14 जून से इंग्लैंड में शुरू होने वाले टी20 महिला विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह मिली है. Sat, 2 May 2026 18:28:38 +0530

  Videos
See all

Raghav Chadha News : केजरीवाल ने पुलिस भेजी, बीजेपी सांसद चकमा देकर निकल गए! | Arvind Kejriwal | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:45:07+00:00

Bengal Election 2026 : बंगाल में दोबारा वोटिंग! 15 बूथों पर कड़ा मुकाबला | Mamata | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:34:38+00:00

पूर्व DGP Prashant Kumar Interview: पेपर लीक कानून और सख्त कार्रवाई पर क्या बोले प्रशांत कुमार? | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:40:01+00:00

पूर्व DGP Prashant Kumar Interview: नकल माफिया वाले सवाल पर क्या बोले पूर्व DGP प्रशांत कुमार? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:40:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once