Responsive Scrollable Menu

Thursday Gold Rate : महीने की आखिरी तारीख को कहां पहुंचा सोने का भाव, जानें 30 अप्रैल का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ताजा फैसलों, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और डॉलर की मजबूती के कारण भारतीय सराफा बाजार में सोना और चांदी के दामों में फिर हलचल देखी गई है। अमेरिका-ईरान तनाव के चलते ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है, जो 2022 के बाद का उच्चतम स्तर है।कच्चा तेल महंगा होने से वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने का डर पैदा हो गया है।

कच्चे तेल की कीमत 125 डॉलर के पार जाने से भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें व महंगाई बढ़ने के साथ विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बन सकता है। इसके अलावा  ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की धमकियों और अमेरिकी प्रतिबंधों ने तेल की सप्लाई पर संकट खड़ा कर दिया है। युद्ध की आहट और महंगाई के डर से शेयर बाजार में भी अस्थिरता का माहौल है। यदि अमेरिका की नाकेबंदी आगे भी जारी रहती है, तो वैश्विक स्तर पर आपूर्ति संकट और अधिक गहरा सकता है।

गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,550 डॉलर प्रति औंस और चांदी 73 डॉलर प्रति औंस के आसपास बनी हुई है। 30 अप्रैल 2026 को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 1, 50,810 रुपये पर दर्ज की गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 1,38,250 रुपये चल रहा है। चांदी के दाम 2, 50,000 लाख रुपए के आसपास ट्रेंड कर रहे हैं। इससे पहले बुधवार (29 अप्रैल 2026 ) को 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,590 रुपये और चांदी का रेट 2,60,000 पर बंद हुआ था।

डॉलर इंडेक्स में मजबूती और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारतीय रुपया दबाव में है। डॉलर के मुकाबले रुपया 95.25 के स्तर तक कमजोर हुआ है, जिससे भारत के लिए आयात (विशेषकर तेल और सोना) महंगा हो गया है। हालांकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को 3.5% से 3.75% पर स्थिर रखा है। दरों में कोई बढ़ोतरी न होने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ी है और निवेशकों का भरोसा भी।

विशेषज्ञों की माने तो जब तक युद्ध की स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक बाजार में सोने चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा । अगर सीजफायर की दिशा में प्रगति होती है, तो इसका असर सोने और तेल दोनों बाजारों पर दिख सकता है। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे एक साथ सारा पैसा लगाने के बजाय ‘वेट एंड वॉच’ की नीति अपनाएं या धीरे-धीरे निवेश करें। भारत में शादी के सीजन के बावजूद ऊंचे दामों पर सोना खरीदना ग्राहकों के सामने बड़ी चुनौती है। खास करके मिडिल क्लास लोग भारी गहनों के बजाय हल्के वजन वाली ज्वेलरी या पुराने सोने को बदलकर नए गहने लेने को प्राथमिकता दे रहे हैं। चांदी की कीमतों में गिरावट का कारण औद्योगिक मांग की कमी है।

ध्यान रखें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी रेट में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते, इसलिए अलग-अलग शहरों और शोरूम्स में अंतिम दाम अलग हो सकते हैं। सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क और HUID कोड की जांच अवश्य करें। यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

Continue reading on the app

70 वर्षीय महिला के पेट से निकला 10 किलो का ट्यूमर, डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर दी नई जिंदगी

70 वर्षीय महिला के पेट से निकला 10 किलो का ट्यूमर, डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर दी नई जिंदगी

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026, CSK vs MI: रुतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा की फिफ्टी से सीएसके ने अपने घर में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से रौंदा, किसी काम नहीं आए बुमराह और ट्रेंट बोल्ट

IPL 2026 CSK vs MI highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया. सीजन में सीएसके की ये 9 मैचों में ये चौथी जीत है. मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में सीएसके ने 11 गेंद रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. Sat, 2 May 2026 23:14:46 +0530

  Videos
See all

Falta Re-Poll: Bengal के फलता में री-पोलिंग के आदेश, 21 May को दोबारा डाले जाएंगे Votes | TMC | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T17:46:53+00:00

Bobby Deol का स्टाइलिश अंदाज देखा ? #entertainment #shorts #bollywood #viral #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T17:45:04+00:00

लोगों का TMC पर धमकाने का आरोप, सुरक्षा बल तैनात | #election #aajtak #viralvideo #tmcvsbjp #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T17:45:30+00:00

Viral Video: देखते ही देखते खाई में समा गई तेज रफ्तार कार #caraccident #shorts #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T17:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers