Responsive Scrollable Menu

चुनाव आयोग का फैसला, बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को दोबारा होगा मतदान

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फलता विधानसभा सीट पर मतदान के दौरान गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा निर्णय लिया है. चुनाव आयोग ने फलता विधानसभा सीट पर 29 अप्रैल को  वोटिंग स्थगित करने का ऐलान किया है. चुनाव आयोग ने अलग से इस सीट के सभी पोलिंग बूथों पर 21 मई को दोबारा से मतदान कराने का ऐलान किया है. इस सीट पर 24 मई को वोटों की गिनती होगी.

चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 29 अप्रैल 2026 को फलता विधानसभा क्षेत्र, पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में पोलिंग स्टेशनों पर वोटिंग के दौरान गंभीर चुनावी अपराधों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दखलंदाजी की घटना सामने आई थी. 

285 पोलिंग स्टेशनों पर नए सिरे से मतदान को कराया

चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि इसके कारण  सहायक पोलिंग स्टेशनों समेत सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर नए सिरे से मतदान को कराया जाएगा. सभी पोलिंग स्टेशनों पर 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे  से शाम 6 बजे के बीच नए सिरे से वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 24 मई 2026 को होगी.

मतदान के दिन लगे थे गड़बड़ी के आरोप

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के 294 सीटों पर दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग हुई. 29 अप्रैल को वोटिंग के दौरान फलता सीट पर ईवीएम से छेड़छाड़ करने और टेप चिपकाने का केस सामने आया था. इसे लेकर चुनाव आयोग ने जांच के आदेश दिया था. जांच की रिपोर्ट के बाद चुनाव आयोग  ने फलता सीट पर वोटिंग को स्थगित करने का निर्णय लिया है. 

राज्य में 4 मई को मतों की गितनी होगी. चुनाव आयोग के इस फैसले से साफ है कि इस दिन फलता विधानसभा सीट पर हुए मतदान की वोटिंग की गिनती नहीं होगी, बल्कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद 21 मई को फिर से फलता सीट पर मतदान कराये जाएंगे. चार मई को राज्य की 293 सीटों पर ही वोटों की गिनती होगी.

Continue reading on the app

दक्षिण कोरिया-ईरान में बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट पर सुरक्षित आवाजाही शुरू करने की अपील

सियोल, 2 मई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून ने शनिवार को अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से फोन पर बात की और होर्मुज स्‍ट्रेट से फिर से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही शुरू करने की अपील की।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बातचीत के दौरान चो ह्यून ने कहा कि दक्षिण कोरिया और दूसरे देशों के जहाज अभी भी इस अहम समुद्री रास्ते में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इनकी सुरक्षित आवाजाही दोबारा शुरू होना बहुत जरूरी है।

उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि जल्द ही शांति और स्थिरता बहाल हो, क्योंकि इस संघर्ष का असर पूरी दुनिया की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। वहीं, अराघची ने अमेरिका के साथ चल रही बातचीत पर ईरान का पक्ष रखा।

यह बातचीत दोनों मंत्रियों के बीच तीसरी बार हुई है, जब से फरवरी के आखिर में अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद यह तनाव शुरू हुआ था। मंत्रालय के मुताबिक, इस बार की बातचीत ईरान की तरफ से पहल करके की गई।

युद्ध शुरू होने के बाद से होर्मुज स्‍ट्रेट में दक्षिण कोरिया के कुल 26 जहाज फंसे हुए हैं, जिनमें 170 से ज्यादा लोग सवार हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रैल की शुरुआत में युद्धविराम की समय-सीमा बढ़ा दी थी और ईरान से एक ठोस शांति प्रस्ताव देने को कहा था। साथ ही, उन्होंने ईरान पर नौसैनिक घेराबंदी और आर्थिक प्रतिबंधों के जरिए दबाव भी बढ़ाया।

ट्रंप ने शुक्रवार को (अमेरिका समय के अनुसार) कहा कि वे ईरान के नए प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं हैं। पिछले महीने पाकिस्तान के इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच हुई पहली सीधी बातचीत भी बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई थी।

दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति प्रवक्ता कांग यू-जुंग ने 29 अप्रैल को कहा कि उनका देश अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत समुद्री रास्तों की आजादी और सभी जहाजों की सुरक्षा का समर्थन करता है। उन्होंने यह भी बताया कि इन सिद्धांतों के आधार पर ईरान के साथ बातचीत जारी है।

इससे पहले अप्रैल में दक्षिण कोरिया ने कुवैत में अपने पूर्व राजदूत चुंग ब्युंग-हा को विशेष दूत बनाकर ईरान भेजा था, ताकि फंसे हुए जहाजों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

CSK vs MI: मुंबई की 7वीं हार, CSK ने MI को 8 विकेट से रौंदा, ऋतुराज गायकवाड़ ने खेली कप्तानी पारी

Chennai Super Kings vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में शनिवार को चेन्नई बनाम मुंबई के बीच मैच खेला गया, जिसे चेन्नई ने आसानी से 8 विकेट से जीत लिया है। Sat, 02 May 2026 23:15:12 +0530

  Videos
See all

West Bengal Exit Poll: बंगाल को लेकर संघ ने किया चौंकाने वाला दावा! #shorts #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T18:37:06+00:00

Breaking News: आतंकी Jagroop Singh का शव घर पहुंचा, मां ने शव को लेने से किया इंकार | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T18:39:47+00:00

अंधेरी में दिखीं ड्रामा क्वीन राखी सावंत #rakhisawant #entertainment #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T18:40:04+00:00

आंधी में महिला पर गिरा पेड़ लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाई | #viralvideo #shortsvideo #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T18:42:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers