भाजपा प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने ईरानी सिख दंपतियों की मदद के लिए विदेश मंत्रालय से की अपील
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान ने धीरे-धीरे अपना एयरस्पेस खोलकर विमानों का संचालन शुरू कर दिया है। तनाव की वजह से ईरान में फंसे लोगों को वतन वापस लाया जा रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने विदेश मंत्रालय और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से वहां फंसे कुछ ईरानी सिख दंपतियों की मदद करने की अपील की है।
भाजपा प्रवक्ता के अनुसार, कुछ बुजुर्ग ईरानी सिख दंपत्ति तेहरान में गुरुद्वारा साहिब में फंसे हुए हैं। जब तक उन्हें भारत सरकार से अनुमति नहीं मिल जाती, उन्हें एयरलाइन भारत नहीं लेकर आ सकती। इस वजह से भाजपा प्रवक्ता ने विदेश मंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। ईरान से भारत के लिए महान एयरवेज की फ्लाइट 5 मई को उड़ान भरेगी।
भाजपा प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए अपील करते हुए कहा, विदेश मंत्रालय से अपील है कि ईरान के तेहरान में गुरुद्वारा साहिब में फंसे कुछ बुजुर्ग ईरानी सिख जोड़ों की मदद करें। महान एयरवेज का एक एयरक्राफ्ट 5 मई को तेहरान से भारत के लिए ऑपरेट होने वाला है, लेकिन एयरलाइन भारत सरकार की अनुमति के बिना उन्हें अपने साथ ले जाने से मना कर रही है। डॉ. एस. जयशंकर जी से अपील है कि कृपया हस्तक्षेप करें और सिख परिवारों की मदद करें।
बता दें ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने डॉ. एस जयशंकर से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने वर्तमान स्थिति पर बातचीत की और संपर्क में बने रहने की प्रतिबद्धता जताई।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, आज शाम ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची का फोन आया। मौजूदा हालात के अलग-अलग पहलुओं पर डिटेल में बातचीत हुई। हम एक-दूसरे के करीब रहने पर राजी हुए।
ईरानी दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर के बीच फोन पर बातचीत के दौरान, दोनों पक्षों ने सीजफायर, द्विपक्षीय संबंध, साथ ही क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े हालिया विकास पर चर्चा की और विचारों का आदान प्रदान किया।
पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच अराघची ने मंगलवार को पाकिस्तान, ओमान और रूस के अपने तीन देशों के दौरे को खत्म किया। इस दौरान ईरानी विदेश मंत्री ने सोमवार को सेंट पीटर्सबर्ग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। रूस ने पश्चिम एशिया में शांति लाने के लिए अपना समर्थन दोहराया।
--आईएएनएस
केके/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Ganga Expressway Update: 594 KM की दूरी 6 घंटे में! गंगा एक्सप्रेस-वे इस वजह से खास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरदोई जिले के मल्लानावा से 594 कि.मी. लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. मेरठ से प्रयागराज तक बना यह सिक्स लेन एक्सप्रेसवे पश्चिमी और पूर्वी यूपी को जोड़ता है. जिससे सफर का समय घटकर लगभग 6 से 7 घंटे रह गया है. यह सिर्फ एक एक्सप्रेसवे नहीं बल्कि यह उत्तर प्रदेश
की 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर दौड़ता हुआ इंफ्रास्ट्रक्चर है. यहां सिर्फ गाड़ियां ही नहीं दौड़ेंगी. उद्योग, निवेश, युवाओं के सपने और अवसर भी फराटा भरेंगे. गंगा एक्सप्रेसवे केवल एक सड़क परियोजना नहीं बल्कि एक इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट कॉरिडोर के रूप में तैयार किया गया है जो परिवहन के साथ-साथ औद्योगिक विकास की आधारशिला रखता है.
काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किए जा सकते हैं
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के हरदोई में प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया तो एक्सप्रेसवे वाले प्रदेश में एक और नगीना जुड़ गया. 594 किमी लंबा यह एक्सप्रेसवे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा. इससे मेरठ से प्रयागराज की दूरी सिर्फ 6 घंटे में पूरी होगी जो पहले 11-12 घंटे में पूरी होती थी. प्रधानमंत्री ने हरदोई में इस एक्सप्रेसवे को जनता को समर्पित करते हुए कहा कि अब कुछ ही घंटों में संगम पहुंचा जा सकता है और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किए जा सकते हैं.
37,350 करोड़ की लागत से 5 साल में बनकर तैयार
अब आप कुछ ही घंटों में संगम भी पहुंच सकते हैं और काशी में बाबा के दर्शन करके भी वापस आ सकते हैं. साथियों जैसे मां गंगा हजारों वर्षों से यूपी की और इस देश की जीवन रेखा रही है. वैसे ही आधुनिक प्रगति के इस दौर में उनके समीप से गुजरता ये एक्सप्रेसवे यह यूपी के विकास की नई लाइफ लाइन बनेगा. यह एक्सप्रेसवे करीब 37,350 करोड़ की लागत से 5 साल में बनकर तैयार हुआ है. इस हिसाब से 1 किलोमीटर एक्सप्रेसवे की औसत लागत करीब 62 करोड़ 87 लाख आई है. प्रधानमंत्री मोदी ने ही 18 दिसंबर 2021 को शाहजहांपुर में इस एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया था. पीएम ने कहा कि 5 साल से कम समय में बनकर यह एक्सप्रेसवे तैयार हुआ है. साथियों,देश के तेज विकास के लिए हमें तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का भी निर्माण करना है. दिसंबर 2021 में गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करने मैं शाहजहांपुर आया था. अभी 5 साल से भी कम समय हुआ है और आप देखिए देश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवेज में शुमार यूपी का सबसे लंबा ग्रीन कॉरिडोर एक्सप्रेसवे यह 5 साल के भीतर भीतर बनकर कर तैयार हो गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक्सप्रेसवे जिन 12 जिलों से गुजर रहा है उन सभी 12 जिलों में नए उद्योग आएंगे और फार्मा के क्लस्टर विकसित होंगे. यह एनसीआर की असीम संभावनाओं को भी करीब लाएगा. इसके किनारे औद्योगिक अवसर मिलेंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















