Responsive Scrollable Menu

दमदार फीचर्स के साथ आया OnePlus का नया टैबलेट, देगा PC जैसा एक्सपीरियंस

OnePlus का नया फ्लैगशिप टैबलेट OnePlus Pad 4 लॉन्च हो गया है. यह टैबलेट स्मूद डिस्प्ले से लेकर लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर और पावरफुल बैटरी जैसे कई दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है.

The post दमदार फीचर्स के साथ आया OnePlus का नया टैबलेट, देगा PC जैसा एक्सपीरियंस appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

UP Weather :आज 40 जिलों में बारिश-मेघगर्जन का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से आंधी, गिर सकते हैं ओले, 6 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने नम पुरवा हवाओं के कारण 6 मई तक पश्चिमी व पूर्वी यूपी में बादल-बारिश और झोंकेदार हवा की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है। गुरुवार (30 अप्रैल 2026) को 40 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।

बीते दिन बुधवार (29 अप्रैल 2026) को 30 जिलों में बारिश हुई। इनमें गोरखपुर में 19.2 मिमी, प्रयागराज में 11.2 मिमी और वाराणसी में 9 मिमी दर्ज की गई। वाराणसी, गाजीपुर, भदोही में ओले गिरे। बलिया से सटे माल्देपुर गंगा नदी पर बना 1 किमी लंबा पीपा पुल टूटने से 5 लोग फंस गए, हालांकि स्टीमर व नाविकों की मदद से सभी को सुरक्षित निकाल लिया। चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र , मऊ और जौनपुर में आंधी से कई जगह पेड़ और डालियां गिर गई। कई जगहों पर बिजली के खंभे उखड़ने और तार टूटने से घंटों बिजली गुल रही। गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली में दीवार और पेड़ गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। बांदा सबसे गर्म शहर रहा जहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (30 अप्रैल 2026) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1-2 मई को छोड़कर 3 से 6 मई तक गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 से 6 मई बादल छाने के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान मेघगर्जनऔर वज्रपात के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी स्थिति बन सकती है। इस दौरान तापमान में भी 3 से 4 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है।

गुरुवार को इन जिलों में अलर्ट

  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर एवं आसपास के क्षेत्र में 40-50 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलेंगी। आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आसपास के क्षेत्र में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाओं का असर रहेगा।

UP Weather Forecast Report

Continue reading on the app

  Sports

European Cricket का बढ़ा क्रेज, Jonty Rhodes और Faf du Plessis ने T20 League में खरीदी टीम

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटरों जोंटी रोड्स, फाफ डु प्लेसी और हेनरिक क्लासेन ने मिलकर यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) की रोटरडम फ्रेंचाइजी खरीदी है। रोटरडम फ्रेंचाइजी प्रतियोगिता के पहले सत्र में हिस्सा लेगी जिसका आयोजन 26 अगस्त से 30 सितंबर तक किया जाएगा।

अन्य शहर आधारित फ्रेंचाइजी ग्लास्गो, एम्सटरडम, एडिनबर्ग, डबलिन और बेलफास्ट हैं। डु प्लेसी ने बयान में कहा, ‘‘ईटीपीएल में जोंटी और क्लासेन के साथ मिलकर एक फ्रेंचाइजी हासिल करना मेरे लिए बहुत खास है। टीम के मालिक बनने की दिशा में यह मेरा पहला कदम है और इसका समय इससे बेहतर नहीं हो सकता था क्योंकि यूरोपीय क्रिकेट आगे बढ़ रहा है।

Thu, 30 Apr 2026 15:11:54 +0530

  Videos
See all

Bengal Elections 2026: चुनाव आयोग को मिली बंगाल में 77 शिकायतें! #shorts #electioncommission #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T09:35:21+00:00

Mira Road Case: Zuber Ansari के 'कट्टरपंथी' नोट्स में क्या? | Mumbai | Mumbai Police | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T09:35:00+00:00

Moradabad में बुर्का पहनी महिला से छेड़छाड़ के बाद आरोपी फरार, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T09:32:07+00:00

West Bengal Election 2026: बीजेपी अगर बंगाल की सत्ता में आ रही है तो उसके पीछे ये 5 बड़े कारण हैं! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T09:31:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers