Responsive Scrollable Menu

भारत का गलत नक्शा दिखाने पर नेपाली एयरलाइन का माफीनामा:खेसारी लाल ने ली फिरकी, कहा- अंग्रेजी समझ नहीं आई; पहले आलोचना की थी

हाल ही में नेपाल के एयरलाइन्स द्वारा भारत का गलत नक्शा दिखाया गया था, जिसके बाद एक्टर और राजनेता खेसारी लाल यादव ने एयरलाइन्स की आलोचना की थी। अब एयरलाइन द्वारा इस गलती पर माफी मांग ली है, जिसमें एक्टर ने फिरकी ली है। खेसारी लाल यादव ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एयरलाइन के माफीनामे को री-पोस्ट कर लिखा है, ‘अंग्रेजी तो नहीं समझ पाए इतना भारी, लेकिन लगा की माफी मांग लिया गया है। हमार भाई।’ गलत नक्शा दिखाने पर एक्टर ने की एयरलाइन की आलोचना गुरुवार को नेपाल के एयरलाइन्स ने एक पोस्ट में भारत का गलत नक्शा दिखाया था। इसके बाद खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कोई बता पाएगा कि क्या सोच कर नेपाल एयरलाइंस ने भारत के नक्शे में ऐसी छेड़छाड़ की है और वो भी जम्मू कश्मीर को लेकर? ये मामूली बात नहीं है, जानबूझकर किया हुआ काम लगता हैं। इसको चिढ़ाना बोलते हैं।’ कुछ देर बाद एयरलाइन्स द्वारा पोस्ट डिलीट कर दी गई। इस पर एक्टर ने आगे लिखा, ‘माय डियर नेपाल एयरलाइन्स, पोस्ट डिलीट करके भाग जाने से काम नहीं चलेगा। जवाब देना पड़ेगा। माफी मांगिए या फिर मंशा बताइए की क्यों ऐसा किए? इतना शांत और अच्छा पड़ोसी आखिर किस मजबूरी में ऐसा गलती करने लगा?’ नेपाल एयरलाइन्स ने मांगी माफी कश्मीर की बॉर्डर को गलत तरह से दर्शाने के बाद नेपाल एयरलाइन्स ने पोस्ट डिलीट की और फिर माफी मांगते हुए लिखा, हम हाल ही में अपने सोशल मीडिया चैनलों पर साझा किए गए नेटवर्क मैप में हुई गलती के लिए ईमानदारी से क्षमा प्रार्थी हैं। उस मानचित्र में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से संबंधित गंभीर मानचित्रण त्रुटियां थीं, जो नेपाल या नेपाल एयरलाइंस की आधिकारिक स्थिति को प्रतिबिंबित नहीं करती हैं।

Continue reading on the app

IPL में रोहित शर्मा के बल्ले से कब आई थी सबसे बड़ी पारी, हिटमैन के बर्थडे पर जानें उनकी 2 इनिंग्स, जिसने मचा धमाल

IPL : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. रोहित इन दिनों आईपीएल 2026 में नजर आ रहे हैं. वो टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एमआई के लिए शुरुआत मुकाबले खेले थे लेकिन अब वो टीम के लिए चोट के चलते खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं. रोहित शर्मा अभी भी आईपीएल 2026 के कुछ और मैच मिस कर सकते हैं. आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में खेली गई उनकी 2 सबसे बड़ी पारियों के बारे में बताने वाले हैं. 

IPL में हिटमैन की 2 सबसे बड़ी पारी

रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर की सबसे बड़ी पारी साल 2012 में खेली थी. उन्होंने आईपीएल 2012 में मुंबई इंडियंस की ओर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 109* रनों की पारी खेली थी. ये हिटमैन के आईपीएल करियर की सबसे बड़ी पारी है, जो 12 मई 2012 को उनके बल्ले से आई थी.

इस मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. उन्होंने 60 गेंदों का सामना किया और 181.67 की स्ट्राइक रेट के साथ 12 चौके और 5 छक्कों की सहायता से 109 रनों की नाबाद पारी खेली.

इसके बाद रोहित शर्मा के बल्ले से इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे बड़ी दूसरी पारी साल 2024 में आई. आईपीएल 2024 में उन्होंने 14 अप्रैल 2024 को 105* रनों की पारी खेली थी. ये उनके आईपीएल करियर की दूसरी सबसे बड़ी पारी थी, मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए चेन्नई सुपर  किंग्स के खिलाफ आई थी. 

ये भी पढ़ें : आज विराट कोहली अभिषेक शर्मा से छीन सकते हैं Orange Cap, मात्र इतने रन बनाते ही वैभव सूर्यवंशी से निकल जाएंगे आगे

Continue reading on the app

  Sports

CSK vs MI: बल्लेबाज के सिर पर जोर से लगी बॉल, चेन्नई के बॉलर ने बनाया निशाना, हंसने लगे सैमसन, VIDEO

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इस मैच में पहले बैटिंग कर रही थी और टीम को एक-एक रन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था. ऐसे ही एक रन चुराने की कोशिश में ये सब हुआ लेकिन राहत की बात रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ. Sat, 02 May 2026 22:40:46 +0530

  Videos
See all

लोगों का TMC पर धमकाने का आरोप, सुरक्षा बल तैनात | #election #aajtak #viralvideo #tmcvsbjp #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T17:45:30+00:00

Viral Video: देखते ही देखते खाई में समा गई तेज रफ्तार कार #caraccident #shorts #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T17:45:06+00:00

Shimla में कमर्शियल LPG की कीमतों में बढ़ोतरी से होटल-रेस्तरां प्रभावित, व्यापारियों में नाराजगी #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T17:47:15+00:00

Bobby Deol का स्टाइलिश अंदाज देखा ? #entertainment #shorts #bollywood #viral #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T17:45:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers