IPL में रोहित शर्मा के बल्ले से कब आई थी सबसे बड़ी पारी, हिटमैन के बर्थडे पर जानें उनकी 2 इनिंग्स, जिसने मचा धमाल
IPL : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. रोहित इन दिनों आईपीएल 2026 में नजर आ रहे हैं. वो टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एमआई के लिए शुरुआत मुकाबले खेले थे लेकिन अब वो टीम के लिए चोट के चलते खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं. रोहित शर्मा अभी भी आईपीएल 2026 के कुछ और मैच मिस कर सकते हैं. आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में खेली गई उनकी 2 सबसे बड़ी पारियों के बारे में बताने वाले हैं.
Happiest birthday to the one and only Hitman and आपला मुंबईचा राजा! ???????? pic.twitter.com/qvUO0cCFX5
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 30, 2026
IPL में हिटमैन की 2 सबसे बड़ी पारी
रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर की सबसे बड़ी पारी साल 2012 में खेली थी. उन्होंने आईपीएल 2012 में मुंबई इंडियंस की ओर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 109* रनों की पारी खेली थी. ये हिटमैन के आईपीएल करियर की सबसे बड़ी पारी है, जो 12 मई 2012 को उनके बल्ले से आई थी.
इस मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. उन्होंने 60 गेंदों का सामना किया और 181.67 की स्ट्राइक रेट के साथ 12 चौके और 5 छक्कों की सहायता से 109 रनों की नाबाद पारी खेली.
Mumbaicha Raja, always! ????
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 30, 2026
Read all about our Birthday boy! ????
https://t.co/UGri9cR8qF
इसके बाद रोहित शर्मा के बल्ले से इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे बड़ी दूसरी पारी साल 2024 में आई. आईपीएल 2024 में उन्होंने 14 अप्रैल 2024 को 105* रनों की पारी खेली थी. ये उनके आईपीएल करियर की दूसरी सबसे बड़ी पारी थी, मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आई थी.
ये भी पढ़ें : आज विराट कोहली अभिषेक शर्मा से छीन सकते हैं Orange Cap, मात्र इतने रन बनाते ही वैभव सूर्यवंशी से निकल जाएंगे आगे
मुकेश खन्ना बोले- रणवीर सिंह के चेहरे पर नेगेटिविटी है:वो शक्तिमान के रोल के लिए सही नहीं; किलविश का रोल कर सकते हैं
एक्टर मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह को एक बार फिर ‘शक्तिमान’ के रोल के लिए सही नहीं बताया। उन्होंने कहा कि रणवीर के चेहरे पर “नेगेटिविटी” दिखती है, इसलिए वे उन्हें इस किरदार में नहीं देखना चाहते, हालांकि उनकी एक्टिंग की तारीफ की। ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में रोल के लिए रणवीर सिंह को इन दिनों काफी सराहना मिल रही है। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में जब मुकेश खन्ना से पूछा गया कि ‘धुरंधर’ देखने के बाद रणवीर सिंह को लेकर क्या उनकी राय बदली है, तो उन्होंने कहा, “सब लोग मुझे मनाने में लगे हैं कि फिल्म चल गई, अब रणवीर बहुत बड़े एक्टर बन गए हैं, लेकिन मैं शक्तिमान के लिए बड़ा स्टार नहीं चाहता। मुझे उस रोल के लिए एक खास इमेज चाहिए, जो मुझे रणवीर में नहीं दिखती। इसलिए मैंने इसका विरोध किया। मैं उनकी एक्टिंग के खिलाफ नहीं हूं।” किलविश के रोल के लिए सही बताया अपने विरोध की वजह बताते हुए खन्ना ने कहा, “वो (रणवीर सिंह) अलाउद्दीन खिलजी जैसा किरदार कर सकता है, ‘गली बॉय’ कर चुका है, ‘धुरंधर’ भी बहुत अच्छा किया है, मैंने उसकी तारीफ भी की, लेकिन मेरे लिए शक्तिमान बनने के लिए सिर्फ अच्छा एक्टर होना काफी नहीं है, एक खास चेहरा भी चाहिए। वो चेहरा शक्तिमान पर सूट करना चाहिए। मेरा विरोध सिर्फ इतना है कि उसकी आंखों में शक्तिमान दिखना चाहिए। जब वो खड़ा हो, तो उसमें कोई चालाकी नहीं दिखनी चाहिए। मैं रणवीर को किलविश (विलेन) के रोल में साइन कर सकता हूं, लेकिन शक्तिमान के लिए नहीं। उसके चेहरे पर नेगेटिविटी दिखती है, पॉजिटिविटी नहीं।” वहीं शक्तिमान पर फिल्म बनने को लेकर उन्होंने कहा, “फिल्म आनी चाहिए, जरूर आनी चाहिए। रुकावट के लिए खेद है। सब जानते हैं कि दिक्कत क्या है और मेरा विरोध क्या है।”
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















