यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जमा राशि में उतार-चढ़ाव की रिपोर्ट्स को खारिज किया
मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें जमा राशि में उतार-चढ़ाव की बात कही गई थी। साथ ही कहा कि ये दावे एक अपुष्ट पत्र पर आधारित हैं और इनमें तथ्यात्मक गलतियां हैं।
स्पष्टीकरण देते हुए बैंक ने कहा कि उसके वित्तीय विवरण कठोर लेखापरीक्षा प्रक्रियाओं से गुजरते हैं और उन्हें बिना किसी संशोधन के लेखापरीक्षा राय प्राप्त हुई है, जो नियामक और लेखा मानकों के अनुरूप सही और निष्पक्ष स्थिति की पुष्टि करती है।
बैंक ने कहा कि वह अपने निवेशक प्रस्तुतीकरण में तय किए गए लक्षित पहलों के माध्यम से जमा वृद्धि, विशेष रूप से सीएएसए (चालू खाता बचत खाता) जमा में वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखे हुए है। इन प्रयासों से उसके जमा आधार में लगातार वृद्धि हुई है।
बैंक के आंतरिक आंकड़ों के अनुसार, 1 अप्रैल से 28 अप्रैल, 2026 तक की अवधि के लिए औसत कुल जमा और सीएएसए स्तर (अलेखापरीक्षित) वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में दर्ज किए गए औसत से अधिक थे।
बैंक के एमआईएस आंकड़ों के अनुसार, जून 2025 में कुल जमा राशि 12.39 लाख करोड़ रुपए थी, जो दिसंबर तक घटकर 12.22 लाख करोड़ रुपए हो गई, फिर मार्च 2026 के अंत तक बढ़कर 13.06 लाख करोड़ रुपए और 28 अप्रैल तक 12.61 लाख करोड़ रुपए हो गई।
बैंक ने बताया कि सीएएसए जमा में भी इसी तरह की वृद्धि देखी गई, जो मार्च में 4.60 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने के बाद घटकर 4.31 लाख करोड़ रुपए हो गई।
बैंक ने यह भी कहा कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति के तुरंत बाद जमा स्तरों में उतार-चढ़ाव बैंकिंग उद्योग में सामान्य बात है।
बैंक ने आगे कहा कि मीडिया रिपोर्ट का उसकी वित्तीय स्थिति या संचालन पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता है, और यह खुलासा सेबी के एलओडीआर नियमों के तहत किया गया है।
बीएसई पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर दोपहर एक बजे पिछले बंद भाव से 1.47 प्रतिशत गिरकर 164 रुपए पर कारोबार कर रहे थे। सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक के शेयर ने बीएसई पर 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 205.45 रुपए और न्यूनतम स्तर 112.70 रुपए है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
TRP List: फिर टॉप 5 से बाहर हुआ ये रिश्ता क्या कहलाता है, 'तुलसी' और 'अनुपमा' अपनी जगह पर कायम
TRP List Week 16 April 2026: टीवी पर कई सीरियल्स आते हैं, जिनमें कुछ डेली शोप तो कई रियलिटी शोज है. जो लोग इन्हें देखना पसंद करते हैं, उन्हें हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट का इंतजार रहता है. इसी कड़ी में 30 अप्रैल को BARC ने इस हफ्ते की लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें एक बार फिर से ये रिश्ता क्या कहलाता है टॉप 5 से बाहर हो गया है. चलिए जानते हैं, बाकि शोज का क्या हाल रहा और किसे नंबर 1 की जगह मिली.
टॉप 10 में पहुंचा तारक मेहता का उल्टा चश्मा
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है. ये शो आए थी टीआरपी लिस्ट में आ जाता है, तो कभी टॉप 10 से बाहर भी हो जाता है. इस बार भी इसने टीआरपी लिस्ट में जगह बनाई है और 1.3 रेटिंग के साथ 10वें नंबर पर है. वहीं, एकता कपूर का शो नागिन 7 (Naagin 7) 1.4 रेटिंग के साथ 9वें स्थान पर है. खबरें है कि ये शो जल्द ही ऑफएयर होने वाला है. वहीं, 'उड़ने की आशा' (Udne Ki Asha) को इस हफ्ते 1.5 टीआरपी रेटिंग मिली है और ये 8वें नंबर पर है.
फिर नीचे गिरा ये रिश्ता क्या कहलाता है
राजन शाही का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) है ने पिछले हफ्ते लंबी छलांग लगाई थी और टॉप 3 में पहुंचा था. लेकिन इस हफ्ते ये फिर नीते गिर गया है और 7वें नंबर पर है. शो को 1.5 रेटिंग मिली है. 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' (Kyunki Rishton Ke Bhi Roop Badalte Hain) इस हफ्ते 1.5 रेटिंग के साथ छठे नंबर पर है.
ये भी पढ़ें- 50 की स्मृति ईरानी का पोता बना 51 साल का ये एक्टर, एकता के शो की खिल्ली उड़ा रहे लोग
'अनुपमा' अपनी जगह पर कायम
आर्यवर्धन और अनु का सीरियल तुम से तुम तक (Tum Se Tum Tak) टीआरपी में पिछली बार 9वें नंबर पर आ गया था और इस बार ये 5वें नंबर पर पहुंच गया है. शो को 1.6 रेटिंग मिली है. वहीं, रुपाली गांगुली का अनुपमा (Anupamaa) इस बार भी चौथे नंबर पर कायम है. ये शो काफी समय से अपनी नंबर वन की पॉजिशन पर वापसी नहीं कर पा रहा है. शो की टीआरपी रेटिंग भी 1.6 है. सरगुन मेहता का शो 'गंगा माई की बेटियां' (Ganga Mai Ki Betiyaan) पिछली बार छठे नंबर पर पहुंच गया था. लेकिन फिर ये 1.7 रेटिंग के साथ तीसरे पर आ गया है.
'तुलसी' का शो मचा रहा धमाल
जी टीवी का शो 'वसुधा' (Vasudha) अपनी पुरानी रैंक पर बरकरार है. पिछले बार की तरह ये दूसरे स्थान पर है और इसे 1.7 रेटिंग मिली है. इसके अलावा क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) भी टीआरपी पर टॉप पर बना हुआ है. शो 1.8 रेटिंग के साथ नंबर 1 पर है. हालांकि इस समय एकता कपूर का ये शो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया है. शो में आकाशदीप सहगल की एंट्री लोगों को पसंद नहीं आई, क्योंकि वो तुलसी के पोते के रोल में नजर आए है. वहीं, रियल में आकाशदीप की उम्र स्मृति ईरानी से बड़ी है.
ये भी पढ़ें- अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से दुबई में मिले थे ऋषि कपूर, चार घंटे तक दोनों के बीच हुई थी ये बातचीत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation























