Responsive Scrollable Menu

TRP List: फिर टॉप 5 से बाहर हुआ ये रिश्ता क्या कहलाता है, 'तुलसी' और 'अनुपमा' अपनी जगह पर कायम

TRP List Week 16 April 2026: टीवी पर कई सीरियल्स आते हैं, जिनमें कुछ डेली शोप तो कई रियलिटी शोज है. जो लोग इन्हें देखना पसंद करते हैं, उन्हें हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट का इंतजार रहता है. इसी कड़ी में 30 अप्रैल को BARC ने इस हफ्ते की लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें एक बार फिर से  ये रिश्ता क्या कहलाता है टॉप 5 से बाहर हो गया है. चलिए जानते हैं, बाकि शोज का क्या हाल रहा और किसे नंबर 1 की जगह मिली.

टॉप 10 में पहुंचा तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है. ये शो आए थी टीआरपी लिस्ट में आ जाता है, तो कभी टॉप 10 से बाहर भी हो जाता है. इस बार भी इसने टीआरपी लिस्ट में जगह बनाई है और 1.3 रेटिंग के साथ 10वें नंबर पर है. वहीं, एकता कपूर का शो नागिन 7 (Naagin 7) 1.4 रेटिंग के साथ 9वें स्थान पर है. खबरें है कि ये शो जल्द ही ऑफएयर होने वाला है. वहीं,  'उड़ने की आशा' (Udne Ki Asha) को इस हफ्ते 1.5 टीआरपी रेटिंग मिली है और ये 8वें नंबर पर है.

फिर नीचे गिरा ये रिश्ता क्या कहलाता है 

राजन शाही का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) है ने पिछले हफ्ते लंबी छलांग लगाई थी और टॉप 3 में पहुंचा था. लेकिन इस हफ्ते ये फिर नीते गिर गया है और 7वें नंबर पर है. शो को 1.5 रेटिंग मिली है. 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' (Kyunki Rishton Ke Bhi Roop Badalte Hain) इस हफ्ते 1.5 रेटिंग के साथ छठे नंबर पर है.

ये भी पढ़ें- 50 की स्मृति ईरानी का पोता बना 51 साल का ये एक्टर, एकता के शो की खिल्ली उड़ा रहे लोग

'अनुपमा' अपनी जगह पर कायम

आर्यवर्धन और अनु का सीरियल तुम से तुम तक (Tum Se Tum Tak)  टीआरपी में पिछली बार 9वें नंबर पर आ गया था और इस बार ये 5वें नंबर पर पहुंच गया है. शो को 1.6 रेटिंग मिली है. वहीं, रुपाली गांगुली का अनुपमा (Anupamaa) इस बार भी चौथे नंबर पर कायम है. ये शो काफी समय से अपनी नंबर वन की पॉजिशन पर वापसी नहीं कर पा रहा है. शो की टीआरपी रेटिंग भी 1.6 है.  सरगुन मेहता का शो  'गंगा माई की बेटियां' (Ganga Mai Ki Betiyaan) पिछली बार छठे नंबर पर पहुंच गया था. लेकिन फिर ये 1.7 रेटिंग के साथ तीसरे पर आ गया है.

 'तुलसी' का शो मचा रहा धमाल 

 जी टीवी का शो 'वसुधा' (Vasudha) अपनी पुरानी रैंक पर बरकरार है. पिछले बार की तरह ये दूसरे स्थान पर है और इसे 1.7 रेटिंग मिली है. इसके अलावा क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2  (Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2)  भी टीआरपी पर टॉप पर बना हुआ है. शो 1.8 रेटिंग के साथ नंबर 1 पर है. हालांकि इस समय एकता कपूर का ये शो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया है. शो में  आकाशदीप सहगल की एंट्री लोगों को पसंद नहीं आई, क्योंकि वो तुलसी के पोते के रोल में नजर आए है. वहीं, रियल में आकाशदीप की उम्र स्मृति ईरानी से बड़ी है.

ये भी पढ़ें- अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से दुबई में मिले थे ऋषि कपूर, चार घंटे तक दोनों के बीच हुई थी ये बातचीत

Continue reading on the app

आज विराट कोहली अभिषेक शर्मा से छीन सकते हैं Orange Cap, मात्र इतने रन बनाते ही वैभव सूर्यवंशी से निकल जाएंगे आगे

Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 42वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज खेला जाने वाला है. इस मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज और आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली के पास खास मौका होगा. उनके पास अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम करने का मौका होगा. विराट कोहली ऑरेंज कैप अपने नाम करने के साथ ही हेनरिक क्लासेन, वैभव सूर्यवंशी और केएल राहुल को भी पीछे छोड़ देंगे.

ऑरेंज कैप हासिल कर सकते हैं विराट कोहली   

इस समय ऑरेंज कैप अभिषेक शर्मा के नाम है. उन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 425 रन बनाए हैं. अब विराट कोहली के पास अभिषेक शर्मा से ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका होगा. विराट कोहली ने 8 मैचों की 8 पारियों में 3 अर्धशतकों के साथ 351 रन बनाए हैं. अब विराट कोहली पास अभिषेक शर्मा अब सिर्फ 74 रन पीछे हैं. इस मैच में अगर वो इतने रन बना लेते हैं तो वो अभिषेक शर्मा से ऑरेंज कैप छीन लेंगे.

विराट इतने रन बनाते ही इन बल्लेलाबजों को छोड़ेंगे पीछे

विराट कोहली अगर ऑरेंज कैप अपने नाम करते हैं तो वो दूसरे स्थान पर मौजूद हेनरिक क्लासेन, तीसरे स्थान पर मौजूद वैभव सूर्यवंशी और चौथे स्थान पर केएल राहुल को भी पीछे छोड़ सकते हैं. कोहली को क्लासेन से आगे निकलने के लिए 63 रनों की जरूरत है. वहीं सूर्यवंशी से आगे निकलने के लिए 49 रनों की जरूरत है. वहीं राहुल से आगे निकलने के लिए 7 रनों की जरूरत है.

आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट

खिलाड़ी मैच रन सर्वोच्च स्कोर औसत गेंदें स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के
अभिषेक शर्मा (SRH) 9 425 135* 53.12 203 209.35 1 3 40 31
हेनरिक क्लासेन (SRH) 9 414 65* 59.14 263 157.41 0 4 32 18
वैभव सूर्यवंशी (RR) 9 400 103 44.44 168 238.09 1 2 34 37
केएल राहुल (DC) 8 358 152* 51.14 193 185.49 1 2 36 19
विराट कोहली (RCB) 8 351 81 58.50 216 162.50 0 3 37 14
प्रभसिमरन सिंह (PBKS) 8 346 80* 57.66 193 179.27 0 4 37 17
शुभमन गिल (GT) 7 330 86 47.14 222 148.64 0 3 30 14
बी साई सुदर्शन (GT) 8 322 100 40.25 197 163.45 1 2 32 17
ईशान किशन (SRH) 9 312 91 34.66 158 197.46 0 3 35 16
श्रेयस अय्यर (PBKS) 8 309 71* 61.80 177 174.57 0 4 18 22

ये भी पढ़ें : GT vs RCB में आज मुकाबला, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11

Continue reading on the app

  Sports

T20 World cup 2026: भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर को कमान; जानें 15 सदस्यीय स्क्वॉड

Womens T20 World cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। 50 ओवर वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया अब टी20 फॉर्मेट में भी खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से होगी जबकि भारत अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।

टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी। यह उनका पांचवां टी20 वर्ल्ड कप होगा और वह इस बार टीम को खिताब दिलाने की पूरी कोशिश करेंगी। इससे पहले भारतीय टीम कई बार फाइनल के करीब पहुंची है, लेकिन ट्रॉफी जीतने से चूक गई।

बैटिंग लाइनअप की बात करें तो स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिा रोड्रिग्स और ऋचा घोष जैसी खिलाड़ी टीम की ताकत हैं। ये खिलाड़ी तेज शुरुआत देने और मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएंगे। गेंदबाजी की जिम्मेदारी मुख्य रूप से दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर के कंधों पर होगी। इनके अलावा टीम में ऑलराउंडर्स और युवा खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन रखा गया है, जिससे टीम हर स्थिति में मुकाबला करने के लिए तैयार दिख रही है।

टीम में यस्तिका भाटिया, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और श्रेयंका पाटिल जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो जरूरत पड़ने पर मैच का रुख बदल सकते हैं। चयनकर्ताओं ने अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित संयोजन बनाने की कोशिश की है।

भारत की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।

भारत ग्रुप-ए में शामिल है, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों से मुकाबला करना होगा। भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा हाई-वोल्टेज रहता है और इस बार भी फैंस को इस मैच का बेसब्री से इंतजार रहेगा। टीम इंडिया की नजर इस बार खिताब जीतकर इतिहास रचने पर होगी।

Sat, 02 May 2026 17:45:41 +0530

  Videos
See all

West Bengal Exit Poll | Sushant Sinha Live: सट्टा बाजार ने पलट दिया बंगाल का एग्जिट पोल? |TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:09:21+00:00

पूर्व DGP Prashant Kumar ने खोले UP Police के राज़ | Atiq Ahmed | Mukhtar Ansari| | Dhurandhar #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:10:06+00:00

West Bengal Election | Rashtravad: बंगाल में बवाल..BJP प्रवक्ता से क्यों भिड़ गईं TMC नेता ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:04:11+00:00

West Bengal News: गिनती से पहले Dilip Ghosh ने CM Mamata पर क्या बोल चौंकया? #mamatabanerjee #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:10:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers