Responsive Scrollable Menu

धार सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 16 पहुंची, 6 बच्चे शामिल, PM मोदी ने जताया दुख, CM मोहन यादव ने सहायता राशि का ऐलान किया

मध्यप्रदेश के धार जिले में बुधवार रात हुए सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। दरअसल चिकलिया फाटा के पास मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से 16 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 6 बच्चे भी शामिल हैं। करीब 13 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं जिनमें कई की हालत गंभीर है। वहीं हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य देर रात तक चलता रहा।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा रात करीब 8:30 बजे इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हुआ। पिकअप वाहन में तय क्षमता से कहीं ज्यादा, करीब 40 से 50 मजदूर सवार थे। अचानक वाहन का टायर फट गया, जिससे ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। पिकअप डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंची और सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। इसके बाद वाहन कई बार पलटा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि कई लोग मौके पर ही दम तोड़ गए, जबकि बाकी गंभीर रूप से घायल हो गए।

ओवरलोडिंग बनी बड़ी वजह

दरअसल इस हादसे की शुरुआती जांच में साफ हुआ है कि ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार सबसे बड़ी वजह रही। ग्रामीण इलाकों में मजदूरों को एक साथ ले जाने के लिए अक्सर पिकअप जैसे वाहनों का इस्तेमाल होता है, लेकिन सुरक्षा नियमों की अनदेखी आम बात है। इस केस में भी वाहन में क्षमता से दोगुने लोग बैठे थे, जिससे संतुलन बिगड़ गया।

सरकार का ऐलान

वहीं हादसे के बाद प्रशासन ने तुरंत राहत और इलाज की व्यवस्था शुरू की। गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को इंदौर रेफर किया गया है, जबकि बाकी का इलाज धार और आसपास के अस्पतालों में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, कई घायलों को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं।

PM मोदी ने जताया दुख

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने दिवंगतों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों के समुचित उपचार के लिए 50-50 हजार की राशि स्वीकृत की है।

CM मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया

वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ‘बुधवार को इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चिकलिया फाटा के पास हुई सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है।’ उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं प्रभावित परिजन के साथ हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर संभागायुक्त और आईजी को घायलों की उपचार व्यवस्था के लिए धार जाने के निर्देश भी दिए हैं। सभी घायलों का उपचार नि:शुल्क किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Continue reading on the app

90 के दशक का वो जादुई गाना, जब सस्पेंस फिल्म में घुला था प्यार का रस, कुमार सानू की आवाज ने बनाया दीवाना

नई दिल्ली. फिल्म गुप्त: द हिडन ट्रुथ (1997) का 'मेरे ख्वाबों में तू' 90 के दशक के सबसे यादगार और रोमांटिक गानों में से एक है. इस गाने को बॉबी देओल, काजोल और मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया था, जिनकी केमिस्ट्री ने उस वक्त पर्दे पर आग लगा दी थी. बर्फीली वादियों और खूबसूरत लोकेशंस के बीच काजोल का चुलबुला अंदाज और बॉबी देओल का चॉकलेट बॉय लुक दर्शकों को बेहद पसंद आया था. इस गाने की सबसे बड़ी ताकत इसका संगीत है, जिसे विजू शाह ने तैयार किया था. कुमार सानू और अलका याग्निक की जादुई आवाजों ने इसे कल्ट क्लासिक बना दिया. आनंद बख्शी के लिखे बोल प्यार के शुरुआती अहसास और सपनों की दुनिया को बड़ी खूबसूरती से बयां करते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

हैट्रिक से लेकर वर्ल्ड कप तक... कौन है भारतीय क्रिकेट की नई 'स्पीड गन', जिसकी डब्ल्यूपीएल ने बदल दी किस्मत

who is Nandani Sharma t20 world cup squad: चंडीगढ़ की 24 वर्षीय तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने डब्ल्यूपीएल में अपनी घातक गेंदबाजी और ऐतिहासिक हैट्रिक से सभी को प्रभावित किया. परिवार के समर्थन, खुद की कड़ी मेहनत और वेंकटेश प्रसाद जैसे कोचों के मार्गदर्शन से निखरी नंदिनी अब भारतीय टीम की नई 'स्पीड गन' बन चुकी हैं.उनके शानदार फॉर्म और निरंतरता के कारण उन्हें 14 जून से इंग्लैंड में शुरू होने वाले टी20 महिला विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह मिली है. Sat, 2 May 2026 18:28:38 +0530

  Videos
See all

West Bengal News: गिनती से पहले Dilip Ghosh ने CM Mamata पर क्या बोल चौंकया? #mamatabanerjee #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:10:55+00:00

West Bengal Exit Poll | Sushant Sinha Live: सट्टा बाजार ने पलट दिया बंगाल का एग्जिट पोल? |TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:09:21+00:00

Jabalpur Cruise Accident Update : क्रूज हादसे का इस वक्त का बड़ा अपडेट! | Top News | Rescue | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:15:06+00:00

पूर्व DGP Prashant Kumar ने खोले UP Police के राज़ | Atiq Ahmed | Mukhtar Ansari| | Dhurandhar #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers