Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 Points Table: SRH की जीत से मुंबई इंडियंस समेत ये 3 टीमें प्लेऑफ की रेस हुई बाहर, राजस्थान को भी तगड़ा नुकसान

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में अब टॉप-4 टीमों की तस्वीर कुछ हद तक साफ हो चुकी है. बीते बुधवार यानि 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराईजर्स हैदराबाद की जीत ने यह भी लगभग तय कर दिया है कि कौन सी 3  टीमों का अब प्लेऑफ में जाना नामुमकिन है. वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबानों ने 243 रन बोर्ड पर लगाए थे. लेकिन एसआरएच ने इस लक्ष्य को 6 विकेट और 8 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया. आइए जानते हैं इस मुकाबले के बाद आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में क्या उथल-पुथल देखने को मिली है. 

मुंबई इंडियंस समेत 3 टीमों का प्लेऑफ में जाना मुश्किल 

सनराईजर्स हैदराबाद ने पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ दिया है, दोनों टीमों ने 9 मैच खेलते हुए बराबर अंक हासिल किए हैं. लेकिन नेट रनरेट निर्णायक भूमिका निभा रहा है. एसआरएच ने 6 विकेट और 8 गेंद शेष रहते ही 244 रन बना दिए जिसकी वजह से उनका नेट रनरेट 0.832 हो चुका है, हालांकि वह अभी भी आरसीबी से ऊपर नहीं निकल पाए हैं.

बोल्ड आर्मी ने दिल्ली कैपियल्स के खिलाफ 6.3 ओवर में जीत दर्ज कर 1.919 का नेट रनरेट कायम किया हुआ है. इस लिहाज से उनके टॉप-2 में रहने की संभावना अधिक है. दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के लिए अब प्लेऑफ की राह लगभग नामुमकिन हो चुकी है. 8 मैच खेलने के बावजूद उनके खाते में सिर्फ 4 अंक है. ऐसे में जरूरी 16 अंकों तक पहुंचने के लिए उन्हें अपने शेष 6 मैच जीतने होंगे. यही हाल लखनऊ सुपर जाएंट्स का है जो अंक तालिका में 10वें स्थान पर काबिज है.

प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी तीसरी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स है, आखिरी 2 मुकाबले जीतने के बावजूद पर्पल जर्सी वाली टीम 5 अंक ही हासिल कर पाई है. इन्हें भी अगले चरण में जाने के लिए सभी मैच जीतने होंगे जो मौजूदा स्थिति को देखते हुए नामुमकिन नजर आता है. सभी 10 टीमों के अंक और नेट रनरेट का विवरण आप नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं. 

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल - 

स्थान टीम मैच जीत हार N/R अंक NRR
1 पंजाब किंग्स 8 6 1 1 13 +1.043
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 6 2 0 12 +1.919
3 सनराइजर्स हैदराबाद 9 6 3 0 12 +0.832
4 राजस्थान रॉयल्स 9 6 3 0 12 +0.617
5 गुजरात टाइटंस 8 4 4 0 8 -0.475
6 चेन्नई सुपर किंग्स 8 3 5 0 6 -0.121
7 दिल्ली कैपिटल्स 8 3 5 0 6 -1.060
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 8 2 5 1 5 -0.751
9 मुंबई इंडियंस 8 2 6 0 4 -0.784
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 8 2 6 0 4 -1.106

यह भी पढ़ें - अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को पछाड़कर ऑरेंज कैप पर किया कब्जा, विराट कोहली और केएल राहुल से इतने रन आगे निकले

क्लासेन और हेड ने लगाई मुंबई इंडियंस की क्लास 

इसके साथ ही बात की जाए मैच की तो रयान रिकल्टन ने 55 गेंदों में 123 रन की पारी खेलकर मुंबई इंडियंस को 243 के स्कोर पर पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई. यह स्कोर और बड़ा हो सकता था लेकिन मिडल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव (5), नमन धीर (22) और तिलक वर्मा (7) की धीमी पारियां एमआई के पक्ष में नहीं गई. सनराईजर्स हैदराबाद ने पहले ओवर से ही गेंदबाजों पर हावी होना शुरू कर दिया था. अभिषेक शर्मा (45) और ट्रेविस हेड (76) की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी की, अंत में हेनरिक क्लासेन ने 30 गेंदों में 65 रन की पारी खेलकर ऑरेंज आर्मी को जीत की दहलीज पार करवाई. 

यह भी पढ़ें - बदल गई पर्पल कैप की लिस्ट, भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर और अंशुल कंबोज को पछाड़कर ईशान मलिंगा ने मारी बाजी

Continue reading on the app

Narasimha Jayanti 2026: नृसिंह जयंती आज, नोट कर लें पूजा शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र, पारण समय और महत्व

Narasimha Jayanti 2026: सनातन धर्म में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान नृसिंह की जयंती मनाई जाती है. आज यानी 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को नृसिंह की जयंती मनाई जा रही है. मान्यता है कि भगवान विष्णु की चौथा अवतार माने जाते हैं भगवान नृसिंह. भगवान विष्णु ने हिरण्यकश्यप राक्षस का वध करने और अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा करने के लिए नृसिंह अवतार लिया था. नृसिंह जयंती के दिन शास्त्र विधि से इनका पूजन करना चाहिए. इनकी पूजा करने से जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही सभी कष्ट और संकट समाप्त हो जाते हैं. अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है. साधक को दैहिक, दैविक और भौतक सभी सुखों की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं इस साल नृसिंह जयंती का पर्व किस तारीख को मनाया जाएगा. पूजा का मुहूर्त क्या होगा, किन मंत्रों का जाप करना चाहिए.

आज है नृसिंह जयंती 

पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल चतुर्दशी तिथि कल यानी 29 अप्रैल को शाम 07 बजकर 51 मिनट से शुरु हो चुकी है. चतुर्दशी तिथि का समापन 30 अप्रैल को रात 09 बजकर 12 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, नृसिंह जयंती का पर्व आज 30 अप्रैल गुरुवार को मनाया जाएगा.

नृसिंह जयंती पूजा मुहूर्त

शास्त्रों के अनुसार, भगवान नृसिंह न दिन में प्रकट हुए और न रात में प्रकट हुए. इनका प्रकट होने का समय प्रदोष काल माना जाता है. इसलिए आज पूजा का मुहूर्त शाम 04 बजकर 17 मिनट से शाम 06 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. इस मुहूर्त में पूजा करने से पूजा का पूरा फल प्राप्त होगा. सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

नृसिंह जयंती व्रत का पारण मुहूर्त

नृसिंह जयंती व्रत का पारण 1 मई को सुबह 05 बजकर 41 मिनट के बाद होगा. व्रत का सही विधि से पारण करने पर ही व्रत का पूरा फल प्राप्त होता है. 

नृसिंह जयंती पूजा विधि

सूर्यादय के समय स्नान कर व्रत का संकल्प लें.
स्वच्छ वस्त्र पहनकर पूजा करें. 
सुबह पूजा स्थल को अच्छे से साफ करें.
उत्तर-पूर्व दिशा में चौकी बिछाएं, उस पर लाल या पीला वस्त्र बिछाएं.
चौकी पर भगवान नृसिंह की मूर्ति या चित्र की स्थापना करें.
अगर आपके यहां शालिग्राम शिला है तो उसकी स्थापना करें.
घी का दीपक और धूपबत्ती जलाकर पूजा की शुरुआत करें.
भगवान नृसिंह का गंगाजल से अभिषेक करें.
शालिग्राम शिला का पंचामृत से अभिषेक करें.
चंदन और सुगंधित फूलों से श्रंगार करें.
तुलसी पत्र अवश्य चढ़ाएं.
ऋतु फल और गाय के दूध से बने पदार्थों का भोग लगाएं.
श्रद्धा भक्ति के साथ आरती करें.
आरती के बाद आसन पर बैठकर उनके मंत्रों का जाप करें.
उनके प्रकट होने की कथा पढ़ें.
नृसिंह चालीसा और स्तोत्र का पाठ करें.
अपनी सामर्थ्य के अनुसार ब्राह्मण और गरीबों को दान दें.
पूरा दिन तन-मन की पवित्रता के साथ व्यतीत करें.
शाम के मुहूर्त में दोबारा से पूजा अवश्य करें, तभी व्रत का पूरा फल प्राप्त होगा.

भगवान नृसिंह के मंत्र

मूल मंत्र- ऊं नमो भगवते नारसिंहाय

बीज मंत्र

 ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्।
 नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्यु मृत्युं नमाम्यहम्॥

नृसिंह गायत्री मंत्र

ॐ उग्रनृसिंहाय विद्महे, वज्रनखाय धीमहि।
तन्नो नृसिंहः प्रचोदयात्।

नृसिंह कवच मंत्र

नारायणानन्त हरे नृसिंह प्रह्लादबाधा हरेः कृपालु:

ऋण मोचक मंत्र

ऊं क्रोध नरसिंहाय नृम नमः

नृसिंह जयंती का महत्व

शास्त्रों में नृसिंह जयंती पर्व की विशेष महिमा बताई गयी है. भगवान विष्णु ने धर्म और भक्त की रक्षा के लिए नृसिंह अवतार लिया था. उनका जन्म बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए हुआ था. नृसिंह जयंती पर भगवान नृसिंह की शास्त्र विधि से पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. जीवन के सभी संकट और कष्ट समाप्त हो जाते हैं. अपने शत्रु और विरोधियों पर विजय प्राप्त होती है. जीवन में सुख-शांति-समृद्धि आती है. हर तरह के डर और अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Narasimha Jayanti 2026: 29 या 30 अप्रैल कब है नृसिंह जयंती? नोट कर लें सही तिथि, पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

  Sports

मिनटों के हिसाब से टेस्ट के 2 सबसे तेज तिहरा शतक... 93 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान, जानिए कहां खड़े हैं डॉन ब्रैडमैन

Fastest triple hundreds by minutes in test: टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाना किसी तपस्या से कम नहीं, लेकिन इतिहास में दो ऐसे दिग्गज रहे जिन्होंने समय की परवाह किए बिना रनों का अंबार लगा दिया. वैली हैमंड ने 1932 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सबसे तेज तिहरे शतक का विश्व रिकॉर्ड बनाया. वहीं, डॉन ब्रैडमैन ने 1930 में 336 मिनट में लीड्स में इतिहास रचा. आज के दौर में जहां आक्रामक बल्लेबाजी का बोलबाला है, इन दिग्गजों का यह कीर्तिमान आज भी क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं है. Sat, 2 May 2026 20:50:19 +0530

  Videos
See all

Bahas Bazigar: Bengal में अगर BJP हारी तो उसका जिम्मेदार कौन, Ashutosh ने बताया | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T16:36:31+00:00

Kishore Ajwani: बहन का कंकाल लेकर पहुंचा भाई | Odisha | Trending | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T16:35:26+00:00

US-Israel-Iran War: ‘ईरान-अमेरिका के बीच जंग तय?’ #iranisraelwar #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T16:37:20+00:00

Cruise Tragedy Mother Son Funeral Viral: बेटे के शव से लिपट रोते रहे पिता | Video Viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T16:38:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers