Responsive Scrollable Menu

Narasimha Jayanti 2026: नृसिंह जयंती आज, नोट कर लें पूजा शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र, पारण समय और महत्व

Narasimha Jayanti 2026: सनातन धर्म में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान नृसिंह की जयंती मनाई जाती है. आज यानी 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को नृसिंह की जयंती मनाई जा रही है. मान्यता है कि भगवान विष्णु की चौथा अवतार माने जाते हैं भगवान नृसिंह. भगवान विष्णु ने हिरण्यकश्यप राक्षस का वध करने और अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा करने के लिए नृसिंह अवतार लिया था. नृसिंह जयंती के दिन शास्त्र विधि से इनका पूजन करना चाहिए. इनकी पूजा करने से जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही सभी कष्ट और संकट समाप्त हो जाते हैं. अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है. साधक को दैहिक, दैविक और भौतक सभी सुखों की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं इस साल नृसिंह जयंती का पर्व किस तारीख को मनाया जाएगा. पूजा का मुहूर्त क्या होगा, किन मंत्रों का जाप करना चाहिए.

आज है नृसिंह जयंती 

पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल चतुर्दशी तिथि कल यानी 29 अप्रैल को शाम 07 बजकर 51 मिनट से शुरु हो चुकी है. चतुर्दशी तिथि का समापन 30 अप्रैल को रात 09 बजकर 12 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, नृसिंह जयंती का पर्व आज 30 अप्रैल गुरुवार को मनाया जाएगा.

नृसिंह जयंती पूजा मुहूर्त

शास्त्रों के अनुसार, भगवान नृसिंह न दिन में प्रकट हुए और न रात में प्रकट हुए. इनका प्रकट होने का समय प्रदोष काल माना जाता है. इसलिए आज पूजा का मुहूर्त शाम 04 बजकर 17 मिनट से शाम 06 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. इस मुहूर्त में पूजा करने से पूजा का पूरा फल प्राप्त होगा. सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

नृसिंह जयंती व्रत का पारण मुहूर्त

नृसिंह जयंती व्रत का पारण 1 मई को सुबह 05 बजकर 41 मिनट के बाद होगा. व्रत का सही विधि से पारण करने पर ही व्रत का पूरा फल प्राप्त होता है. 

नृसिंह जयंती पूजा विधि

सूर्यादय के समय स्नान कर व्रत का संकल्प लें.
स्वच्छ वस्त्र पहनकर पूजा करें. 
सुबह पूजा स्थल को अच्छे से साफ करें.
उत्तर-पूर्व दिशा में चौकी बिछाएं, उस पर लाल या पीला वस्त्र बिछाएं.
चौकी पर भगवान नृसिंह की मूर्ति या चित्र की स्थापना करें.
अगर आपके यहां शालिग्राम शिला है तो उसकी स्थापना करें.
घी का दीपक और धूपबत्ती जलाकर पूजा की शुरुआत करें.
भगवान नृसिंह का गंगाजल से अभिषेक करें.
शालिग्राम शिला का पंचामृत से अभिषेक करें.
चंदन और सुगंधित फूलों से श्रंगार करें.
तुलसी पत्र अवश्य चढ़ाएं.
ऋतु फल और गाय के दूध से बने पदार्थों का भोग लगाएं.
श्रद्धा भक्ति के साथ आरती करें.
आरती के बाद आसन पर बैठकर उनके मंत्रों का जाप करें.
उनके प्रकट होने की कथा पढ़ें.
नृसिंह चालीसा और स्तोत्र का पाठ करें.
अपनी सामर्थ्य के अनुसार ब्राह्मण और गरीबों को दान दें.
पूरा दिन तन-मन की पवित्रता के साथ व्यतीत करें.
शाम के मुहूर्त में दोबारा से पूजा अवश्य करें, तभी व्रत का पूरा फल प्राप्त होगा.

भगवान नृसिंह के मंत्र

मूल मंत्र- ऊं नमो भगवते नारसिंहाय

बीज मंत्र

 ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्।
 नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्यु मृत्युं नमाम्यहम्॥

नृसिंह गायत्री मंत्र

ॐ उग्रनृसिंहाय विद्महे, वज्रनखाय धीमहि।
तन्नो नृसिंहः प्रचोदयात्।

नृसिंह कवच मंत्र

नारायणानन्त हरे नृसिंह प्रह्लादबाधा हरेः कृपालु:

ऋण मोचक मंत्र

ऊं क्रोध नरसिंहाय नृम नमः

नृसिंह जयंती का महत्व

शास्त्रों में नृसिंह जयंती पर्व की विशेष महिमा बताई गयी है. भगवान विष्णु ने धर्म और भक्त की रक्षा के लिए नृसिंह अवतार लिया था. उनका जन्म बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए हुआ था. नृसिंह जयंती पर भगवान नृसिंह की शास्त्र विधि से पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. जीवन के सभी संकट और कष्ट समाप्त हो जाते हैं. अपने शत्रु और विरोधियों पर विजय प्राप्त होती है. जीवन में सुख-शांति-समृद्धि आती है. हर तरह के डर और अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Narasimha Jayanti 2026: 29 या 30 अप्रैल कब है नृसिंह जयंती? नोट कर लें सही तिथि, पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

Aaj Ka Mausam: 10 राज्यों में हो सकती है झमाझम बारिश, आंधी का भी अलर्ट; जानें आपके प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम करवट ले रहा है. आंधी-तूफान और बारिश की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. ये सिलसिला अब भी जारी रहेगा. मौसम विभाग ने देश के 10 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट है. मध्य और दक्षिण भारत के विभिन्न हिस्सों में प्री मॉनसून गतिविधियां तेज होने का अनुमान है, जिससे मौसम सुहाना हो सकता है. आइये जानते हैं देश के विभिन्न राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम…

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली-NCR में आज सुबह, दोपहर और शाम यानी तीनों समय तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इस दौरान, बिजली भी गिर सकती है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है. इस दौरान, हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही रह सकती है. 

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम

आंधी और बारिश से उत्तर प्रदेश के लोगों को कुछ राहत मिल सकती है. प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर जैसे जिलों में बारिश की संभावना है. लखनऊ में अगले 24 घंटों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. गरज और चमक के साथ फुआरा पड़ सकता है. कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और बिजली कड़कने का भी अनुमान है.

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम

बिहार के सभी 38 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट तो 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. तेज आंधी और भारी बारिश की वजह से मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में खास सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

राजस्थान-मध्यप्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम

पूर्वी हवाओं और बादल छाने से आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है. लोगों को इससे कुछ वक्त के लिए भीषण गर्मी से राहत जरूर मिलेगी. मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के साथ-साथ संभावित वायुमंडलीय गड़बड़ी का अलर्ट भी जारी किया है. प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी तो कुछ राज्यों में बारिश का अनुमान जारी किया है.

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पांच मई तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के निचले, मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में 5 मई तक हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, उत्तराखंड में अगले 48 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश होने और ओले पड़ने का अनुमान है.  

Continue reading on the app

  Sports

Mitchell Starc की 'दमदार वापसी' पर फिदा Ian Bishop, बोले- DC को इसी की जरूरत थी

वेस्ट इंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने शुक्रवार रात जयपुर में आईपीएल 2026 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स पर सात विकेट की जीत में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी इकाई और मिशेल स्टार्क की फॉर्म में वापसी की सराहना की है।ईएसपीएनक्रिकइंफो के टाइमआउट शो में बोलते हुए, बिशप ने स्वीकार किया कि लंबे ब्रेक के बाद स्टार्क की लय को लेकर उन्हें शुरू में चिंता थी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने जिस तरह से जवाब दिया उससे वे खुश थे।
 

इसे भी पढ़ें: Rohit Sharma और MS Dhoni की Injury पर लेटेस्ट अपडेट, CSK vs MI Clash में खेलने पर बना सस्पेंस


बिशप ने कहा कि मेरे मन में एक सवाल था: इतने लंबे अंतराल के बाद वह किस रूप में वापसी करेंगे। हालांकि, स्टार्क के प्रदर्शन ने उन शंकाओं को दूर कर दिया, क्योंकि उन्होंने आक्रामक गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को पारी के अधिकांश समय तक दबाव में रखा। चोट से उबरने के बाद आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेलने वाले स्टार्क ने तीन विकेट लिए और दिल्ली की उद्घाटन चैंपियन टीम पर महत्वपूर्ण जीत में अहम भूमिका निभाई।

बिशप ने आगे कहा कि लेकिन वो अपने साथ कुछ दमदार गेंदबाजी लेकर आए हैं। ये देखकर अच्छा लगा। आखिरी ओवर में कुछ रन बने, वरना आंकड़े और भी बेहतर होते। दिल्ली कैपिटल्स के समग्र गेंदबाजी संयोजन की प्रशंसा करते हुए बिशप ने कहा कि टीम को तेज गेंदबाजी आक्रमण से काफी फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली कैपिटल्स के दृष्टिकोण से इससे खुश हूं। उन्हें इसकी जरूरत थी। उन्होंने गेंदबाजी इकाई में उपलब्ध विदेशी विकल्पों के साथ टीम में संभावित संतुलन पर भी प्रकाश डाला।
 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Royals को दोहरा झटका, Delhi Capitals से हार के बाद कप्तान Riyan Parag हुए चोटिल


बिशप ने कहा कि लुंगी और स्टार्क के भविष्य के मैचों में एक साथ खेलने से, दो विदेशी बल्लेबाजों और दो विदेशी तेज गेंदबाजों का संयोजन अच्छा रहेगा। मिच को इस स्तर पर देखकर मुझे खुशी हुई है। डीसी ने रिकॉर्ड 226 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए आरआर को सात विकेट से हरा दिया। यह आईपीएल इतिहास में उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है। केएल राहुल और पथुम निस्संका की 110 रनों की सलामी साझेदारी ने लक्ष्य का पीछा करने की नींव रखी, जिसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने पांच गेंद शेष रहते जीत पक्की कर दी।
Sat, 02 May 2026 16:06:32 +0530

  Videos
See all

Supreme Court से TMC को बड़ा झटका | Bengal Elections | Election Commission | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T10:32:30+00:00

Sudhanshu Trivedi का AAP पर हमला, Punjab Police Raid और CM मान पर लगाए गंभीर आरोप | Sandeep Pathak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T10:34:31+00:00

Bhopal Buddha Purnima: भोपाल में बुद्ध पूर्णिमा महाउत्सव संपन्न | MP | latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T10:37:18+00:00

Mobile Emergency Alert System: देश में SACHET अलर्ट सिस्टम का सफल ट्रायल! | Breaking News | Sachet #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T10:33:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers