Responsive Scrollable Menu

ट्रंप की नई चाल: ईरान की घेराबंदी और आपसी फूट से सरेंडर का प्लान, स्पीकर बोले- नाकाम होंगे मंसूबे

Trump Iran Naval Blockade: ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने एक ऑडियो मैसेज के जरिए देश को आगाह किया है. न्यूज एजेंसी ISNA की बुधवार की रिपोर्ट के मुताबिक, गालिबाफ ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को झुकाने के लिए 'नेवल ब्लॉकेड' (समुद्री घेराबंदी) और देश के अंदर आपसी झगड़े पैदा करने की साजिश रच रहे हैं.

The post ट्रंप की नई चाल: ईरान की घेराबंदी और आपसी फूट से सरेंडर का प्लान, स्पीकर बोले- नाकाम होंगे मंसूबे appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने तेल संकट के कारण ब्याज दरें स्थिर रखीं

वाशिंगटन, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष के चलते फेडरल रिजर्व ने इंटरेस्ट रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसकी वजह मिडिल ईस्ट संकट की वजह से ग्लोबल एनर्जी की बढ़ती कीमत बताई जा रही है। जबकि पॉलिसी बनाने वालों ने इकोनॉमिक आउटलुक को लेकर बढ़ती अनिश्चितता की ओर इशारा किया है।

फेड चेयर जेरोम पॉवेल ने बुधवार (लोकल टाइम) को कहा कि सेंट्रल बैंक रोजगार दर बढ़ाने और कीमतों को स्थिर करने के अपने दोहरे काम पर फोकस कर रहा है, भले ही महंगाई “बढ़ गई है और बहुत ज्यादा है।”

पॉवेल ने कहा, “यूएस इकॉनमी अच्छी रफ्तार से बढ़ रही है,” उन्होंने कहा कि उपभोक्ता खर्च मजबूत बना हुआ है और बिजनेस इन्वेस्टमेंट मजबूत है। साथ ही, उन्होंने माना कि जॉब मिलने की रफ्तार हो गई है और हाउसिंग सेक्टर कमजोर बना हुआ है।

फेड ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर 3.5 से 3.75 प्रतिशत के बीच स्थिर रखी है, जो बढ़ती अनिश्चितता के बीच सतर्क रुख का संकेत है। पॉवेल ने कहा कि मध्य-पूर्व की स्थिति ने आर्थिक परिदृश्य को लेकर “उच्च स्तर की अनिश्चितता” पैदा कर दी है और निकट भविष्य में ऊर्जा कीमतें महंगाई को और ऊपर ले जाएंगी।

महंगाई के आंकड़े भी इसका संकेत दे रहे हैं। मार्च तक 12 महीनों में कुल पीसीई (पर्सनल कंजम्प्शन एक्सपेंडिचर) महंगाई 3.5 प्रतिशत रही, जो तेल कीमतों में उछाल से प्रभावित है। वहीं, खाद्य और ऊर्जा को छोड़कर कोर महंगाई 3.2 प्रतिशत पर रही।

हालांकि अमेरिकी अर्थव्यवस्था अब भी अपेक्षाकृत मजबूत बनी हुई है, लेकिन पॉवेल ने माना कि इस तेल झटके का असर दुनिया भर में समान नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका पर इसका प्रभाव पश्चिम यूरोप और एशिया की तुलना में कम है, जहां ऊर्जा आयात पर अधिक निर्भरता है।

पॉवेल ने स्पष्ट किया कि फेड फिलहाल ब्याज दरों में बदलाव के लिए जल्दबाजी नहीं करेगा। “मौद्रिक नीति पहले से तय रास्ते पर नहीं है,” उन्होंने कहा, यह जोड़ते हुए कि आगे के फैसले आने वाले आंकड़ों और जोखिमों के आधार पर लिए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि ऊर्जा झटके अक्सर अस्थायी होते हैं, लेकिन मौजूदा स्थिति अप्रत्याशित बनी हुई है। “यह अभी अपने चरम पर भी नहीं पहुंचा है,” उन्होंने तेल कीमतों के संदर्भ में कहा।

अमेरिकी श्रम बाजार फिलहाल स्थिर है, जहां बेरोजगारी दर 4.3 प्रतिशत है, हालांकि नौकरियों की वृद्धि की गति धीमी पड़ी है। उपभोक्ता खर्च—जो अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है—अब भी मजबूत बना हुआ है, लेकिन ईंधन कीमतों में लगातार वृद्धि इसका दबाव बढ़ा सकती है।

पॉवेल ने चेतावनी दी कि पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से लोगों की जेब पर असर पड़ेगा और वे अन्य चीजों पर खर्च कम कर सकते हैं। इसके बावजूद, अभी तक खर्च में किसी बड़े गिरावट के संकेत नहीं मिले हैं।

फेड का “इंतजार और निगरानी” वाला रुख इस बात को दर्शाता है कि ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता कितने समय तक बनी रहती है। वैश्विक स्तर पर, महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध और व्यापार तनाव के बाद यह नया तेल झटका केंद्रीय बैंकों के लिए महंगाई से निपटने की चुनौती को और जटिल बना रहा है।

एशिया के कई देशों के लिए—जो बड़े पैमाने पर तेल आयात करते हैं—कच्चे तेल की कीमतों में यह उछाल व्यापार घाटे को बढ़ा सकता है और घरेलू महंगाई को तेज कर सकता है, जिससे आर्थिक विकास पर दबाव पड़ने की आशंका है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: मुंबई इंडियंस को गर्त में ले जा रहे हैं हार्दिक पांड्या, आईपीएल इतिहास में ऐसी घटिया कप्तानी नहीं देखी होगी

IPL 2026 MI vs SRH Hardik Pandya poor captaincy: हार्दिक पांड्या की कप्तानी मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2026 में हालत खराब हो गई है. टीम को इस सीजन 8 मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा. मुंबई का 8वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद के साथ था. इस मैच में हार्दिक पांड्या की कप्तानी और समझ पर सवाल उठने लगे हैं. Thu, 30 Apr 2026 07:57:01 +0530

  Videos
See all

जब Mirza Ghalib बनने वाले थे Delhi University के शिक्षक | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T01:15:05+00:00

Iran America War Update: ईरान का सऊदी-दुबई पर बड़ा हमला | Trump | Israel | N18G | Netanyahu | World #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T01:30:17+00:00

Akhilesh Yadav vs BJP: बीजेपी पर भड़के अखिलेश यादव! #shorts #akhileshyadav #bjp #samajwadiparty #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T01:15:38+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: सलीम के बाद दाऊद का नंबर? #salimdola #drugsyndicate #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T01:19:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers