Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: रिकॉर्ड रन बनाने के बाद भी मुंबई इंडियंस की हार, हैदराबाद ने घर में दी मात

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल का 41वां मुकाबला खेला गया। जिसमें एक बार फिर मुंबई इंडियंस को हार झेलनी पड़ी। या यूं कहें कि, आईपीएल 2026 में मुंबई की हार का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस दौरान मुंबई ने वानखेड़े में 243 का सर्वोच्च स्कोर बनाया। 

इस दौरान मुंबई की तरफ से रियान रिकल्टन ने 123 रन की पारी खेली जो कि बाद में बेकार गई। ट्रेविस हेड (76) के साथ ही अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की बल्लेबाजी के कारण हैदराबाद ने 18.4 ओवर में 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया। हैदराबाद की ये लगातार 5वीं जीत है जबकि मुंबई की इस सीजन की छठी हार है।

244 रन का पीछा करने उतरी हैदराबाद को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने दमदार शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। दोनों ने 52 गेंदों में 192 रन जोड़े। इसके बाद अगली 6 गेंदों पर टीम को 3 झटके लगे और मुंबई की मैच में वापसी  हुई। गजनफर ने हैदराबाद को 2 झटके दिए। 9वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने अभिषेक और 5वीं गेंद पर ईशान किशन को पवेलियन भेजा। 

वहीं 10वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने ट्रेविस हेड को आउट किया। इस दौरान हेड ने 30 गेंदों में 76 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 8 छक्के लगाए। इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नीतिश रेड्डी ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 40 गेंदों में 80 रन की पार्टनरशिप हुई। 

वहीं टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम की शुरुआत दमदार रही। रिकल्टन ने केवल 55 गेंदों में नाबाद 123 रन की पारी खेली। इसमें 10 चौके और आठ छक्के भी शामिल रहे। रिकल्टन ने केवल 44 गेंद में शतक पूरा किया जो मुंबई की ओर से सबसे तेज शतक है। 

क्विंटन डिकॉक की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल रिकल्टन ने इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया और अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि, इस दौरान रिकल्टन के साथ बतौर ओपनर जोड़ी विल जैक्स की रही। ये प्रयोग पूरी तरह सफल रहा। दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े और पावरप्ले में ही 78 रन बनाकर टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। 

इसके बाद टीम को कुछ झटके लगे। सूर्यकुमार यादव एक बार फिर सस्ते में लौटे उनकी खराब फॉर्म जारी रही। इसके अलावा नमन धीर भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए। अंतिम ओवरों में कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 31 रन बनाए, जिससे टीम 200 के पार पहुंच गई और अंत में 243 के बड़े स्कोर तक जा पहुंची। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने शुरुआत में कुछ हद तक नियंत्रण रखने की कोशिश की लेकिन बल्लेबाजी के अनुकूल पिच पर वे ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए। प्रफुल्ल हिंगे ने दो विकेट जरूर लिए लेकिन महंगे साबित हुए। 

Continue reading on the app

ममता या बीजेपी: पश्चिम बंगाल के एग्ज़िट पोल को कैसे देख रहे हैं चुनाव विशेषज्ञ?

बंगाल में पिछले विधानसभा चुनाव के एग्ज़िट पोल ग़लत साबित हुए थे. इस बार के एग्ज़िट पोल में बीजेपी, टीएमसी पर बढ़त लेती दिख रही है. इसे लेकर जानकार क्या कह रहे हैं?

Continue reading on the app

  Sports

BAN vs NZ: न्यूजीलैंड ने 70 गेंद में जीत लिया मैच, तीसरे टी20 में बांग्लादेश को 6 विकेट से पीटा, 1-1 से सीरीज बराबर

New Zealand beat Bangladesh: तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया. बारिश से प्रभावित इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में कीवी टीम ने 11.6 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस तरह दोनों टीमों के बीच ये सीरीज 1-1 से बराबर रही. Sat, 2 May 2026 18:45:42 +0530

  Videos
See all

पूर्व DGP Prashant Kumar Interview: नकल माफिया वाले सवाल पर क्या बोले पूर्व DGP प्रशांत कुमार? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:40:02+00:00

Raghav Chadha News : केजरीवाल ने पुलिस भेजी, बीजेपी सांसद चकमा देकर निकल गए! | Arvind Kejriwal | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:45:07+00:00

UP News : क्या पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को डर लगता ? #upnews #crimenews #uppolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:35:40+00:00

Bengal Election 2026 : बंगाल में दोबारा वोटिंग! 15 बूथों पर कड़ा मुकाबला | Mamata | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:34:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers