UGC NET जून 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, परीक्षा की तारीख भी घोषित, जानें फीस और जरूरी गाइडलाइंस
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा (UGC NET June 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू कर दी है। उम्मीदवार 20 मई 2026 रात 11:50 तक आधिकारिक वेबसाइट http://ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में सुधार का मौका 22 मई से लेकर 24 मई तक दिया जाएगा। परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन जूनियर रिसर्च फैलोशिप अवार्ड, असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति और पीएचडी पाठ्यक्रम में दाखिला मिलेगा।
आवेदन करने के लिए जनरल/अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1150 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। ईडब्ल्यूएस/ओबीसी एनसीएल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर उम्मीदवारों को 350 रुपये फीस देनी होगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम में ही स्वीकार किए जाएंगे।
इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवारों को पंजीकरण के दौरान सही ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर दर्ज करने की सलाह दी है। क्योंकि इस पर उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित जरूरी ईमेल और सूचना एनटीए द्वारा साझा की जाएगी। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरने की सलाह दी गई है। बाद में कई जानकारी में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा आधार वेरीफिकेशन की सलाह भी दी गई है। किसी प्रकार की समस्या या स्पष्टीकरण को लेकर उम्मीदवार हेल्पडेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 011-40759000 या 011-96227700 पर संपर्क करना होगा या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भेजना होगा।
ऐसे करें पंजीकरण
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी के सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन विंडो के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद “न्यू रजिस्ट्रेशन” के ऑप्शन को चुनें।
- सभी दिशा निर्देशों को अच्छे से पढ़ने के बाद पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- सभी जानकारी को सही-सही दर्ज करें। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, जरूरी सर्टिफिकेट और दस्तावेजों को अपलोड करें।
- शुक्ल का भुगतान करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
- कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड जरूर कर लें।
कब होगी परीक्षा?
यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 22 जून 2026 से लेकर 30 जून 2026 के बीच किया जाएगा। प्रवेश पत्र 15 जून तक जारी किए जाएंगे। शहर सूचना पर्ची 10 जून तक जारी होगी। अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
कुल 85 विषयों की परीक्षा आयोजित होने वाली है। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। इसमें पेपर-1 और पेपर-2 शामिल होंगे। इन दोनों के बीच कोई भी ब्रेक नहीं मिलेगा। पेपर-1 कुल 100 अंक का होगा, इसमें 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि पेपर-2 कुल 200 अंक का होगा, इसमें प्रश्नों की संख्या 100 होगी। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी।
मोहम्मद रफी की वो 3 कालजयी कव्वाली, सुनते ही याद आएंगे सुनहरे दिन, तीनों फिल्में ने की बंपर कमाई
Mohammed Rafi superhit Qawwali Songs: मोहम्मद रफी क्लासिकल सिंगर थे. हर तरह के गानों में अपनी आवाज का जादू बिखेर देते थे. रफी साहब कव्वाली को जिस अंदाज में गाते थे, वो अंदाज दिल को छू जाता था. उन्होंने कई फिल्मों में कव्वालियां गाईं. 70 के दशक में तीन ऐसी फिल्में आईं जिनमें कव्वाली थी. मोहम्मद रफी ने अपनी रूहानी में इन कव्वालियों को कालजयी बना दिया. दिलचस्प बात यह है कि तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रहीं. तीनों कव्वाली इतनी पॉप्युलर हुईं कि फिल्मों की पहचान इन कव्वालियों से है. वो तीन सुपरहिट कव्वाली कौन सी थीं, आइये जानते हैं.........
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18























