जैश कमांडर सलमान अजहर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में हुआ अंतिम संस्कार
New Car: हाईटेक फीचर्स के साथ ऑडी ने पेश की Q4 ई-ट्रोन फेसलिफ्ट, जानें डिजाइन और प्राइस
New Car: ऑडी ने Q4 ई-ट्रोन फेसलिफ्ट को ग्लोबल लेवल पर पेश कर दिया है, जिसमें डिजाइन, केबिन और परफॉर्मेंस के स्तर पर कई अहम अपडेट किए गए हैं। यह मॉडल SUV और स्पोर्टबैक दोनों बॉडी स्टाइल में उपलब्ध है, जो प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराता है।
डिजाइन में क्या नया?
नई Q4 e-tron का ओवरऑल डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसमें कुछ आकर्षक बदलाव किए गए हैं। फ्रंट में नई कस्टमाइजेबल LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं, साथ ही मैट्रिक्स LED हेडलैंप्स भी शामिल हैं। ग्रिल को बॉडी कलर में फिनिश किया गया है, जिसे ग्लॉसी ब्लैक और सिल्वर एलिमेंट्स के साथ और स्टाइलिश बनाया गया है।
एरोडायनामिक्स और एक्सटीरियर
कार के एरोडायनामिक्स को बेहतर करने के लिए बंपर में नए एयर इनटेक्स दिए गए हैं। साइड प्रोफाइल में शार्प लाइन्स, सिल्वर बेल्टलाइन और क्रोम फिनिश देखने को मिलती है। खरीदार 19 से 21 इंच के बीच पांच नए अलॉय व्हील डिजाइन चुन सकते हैं। SUV और स्पोर्टबैक दोनों के रियर डिजाइन में काफी समानता है।
प्रीमियम केबिन और फीचर्स
इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप है। इसमें 11.9 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12.8 इंच की टचस्क्रीन और ऑप्शनल 12-इंच पैसेंजर डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले का भी विकल्प दिया गया है। AC कंट्रोल्स अब पूरी तरह टचस्क्रीन से ऑपरेट होते हैं।
स्पेस और कम्फर्ट
नई लेआउट के साथ बड़ा सेंटर कंसोल और टच-सेंसिटिव स्टीयरिंग कंट्रोल्स दिए गए हैं। इसमें 515 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसे रियर सीट फोल्ड करने पर 1,487 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।
रेंज और परफॉर्मेंस
इसमें 59kWh और 77kWh बैटरी पैक मिलते हैं, जिनकी एफिशिएंसी में सुधार किया गया है। रियर मोटर के साथ यह 286hp और 545Nm टॉर्क देता है और 592 किमी तक की रेंज ऑफर करता है। AWD वेरिएंट में 340hp की पावर और 554 किमी की रेंज मिलती है। 185kW DC फास्ट चार्जिंग से यह 27 मिनट में 10-80% तक चार्ज हो सकती है।
कीमत और लॉन्च
जर्मनी में इसकी शुरुआती कीमत €47,500 (करीब ₹52.55 लाख) है, जबकि स्पोर्टबैक वर्जन €49,450 (करीब ₹54.70 लाख) से शुरू होता है। भारत में लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















