Responsive Scrollable Menu

वित्त वर्ष 2026 में ईपीएफओ ने क्लेम सेटलमेंट में बनाया रिकॉर्ड, निपटाए 8.31 करोड़ दावे

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक का सबसे ज्यादा क्लेम सेटलमेंट किया है, जिससे डिजिटल सुविधा और आसान पहुंच में बड़ा सुधार हुआ है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2025-26 में 8.31 करोड़ दावे निपटाए, जो 2024-25 के 6.01 करोड़ से काफी ज्यादा हैं।

इनमें से 5.51 करोड़ दावे एडवांस या आंशिक निकासी के थे, जिससे यह पता चलता है कि लोग अब जरूरत पड़ने पर आसानी से अपने पीएफ का पैसा निकाल पा रहे हैं।

संगठन ने अपने ऑटोमेशन सिस्टम को भी मजबूत किया है। लगभग 71.11 प्रतिशत एडवांस क्लेम ऑटो मोड से प्रोसेस हुए, जिसमें 3 दिन के अंदर पैसा मिल जाता है। यह पिछले साल 59.19 प्रतिशत था।

इससे मैन्युअल काम कम हुआ है और काम करने की गति बढ़ी है।

डिजिटल सुविधाओं में भी बड़ा सुधार हुआ है। 6.68 करोड़ लोगों ने बिना चेक अपलोड किए क्लेम किया, 1.59 करोड़ लोगों ने बिना नियोक्ता की मंजूरी के बैंक खाते लिंक किए, 70.55 लाख ट्रांसफर क्लेम ऑटोमेटिक हुए, 24.84 लाख लोगों ने खुद ट्रांसफर शुरू किया और 29.34 लाख लोगों ने अपनी प्रोफाइल खुद ठीक की और बिना ऑफिस जाए पीएफ सेवाओं का उपयोग किया।

सिर्फ अप्रैल 2026 में ही ईपीएफओ ने 61.03 लाख क्लेम निपटाए, जिनमें करीब 74 प्रतिशत एडवांस क्लेम ऑटो मोड से हुए और 98.70 प्रतिशत क्लेम 20 दिनों के अंदर निपट गए।

इस बीच, एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि ईपीएफओ ने मार्च में 2025-26 के लिए पीएफ जमा पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर तय की, जो लगातार दूसरे साल समान रखी गई है।

यह फैसला केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 239वीं बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने की। बैठक में राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे, श्रम एवं रोजगार सचिव वंदना गुरनानी और ईपीएफओ प्रमुख रमेश कृष्णमूर्ति भी मौजूद थे।

सीबीटी के फैसले के बाद इस ब्याज दर को मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद यह दर 7 करोड़ से ज्यादा खाताधारकों के खातों में लागू होगी।

ईपीएफ जमा पर ब्याज की गणना हर महीने की जाती है, लेकिन इसे वित्त वर्ष के अंत में खातों में जोड़ा जाता है। हालांकि, 36 महीने तक निष्क्रिय रहने वाले खातों पर ब्याज नहीं मिलता, क्योंकि उन्हें निष्क्रिय माना जाता है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IPL 2026 में किस बल्लेबाज ने लगाए हैं सबसे ज्यादा चौक और छक्के, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा समेत टॉप-5 में कौन शामिल

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सफर लगभग आधा खत्म हो चुका है. अब तक आईपीएल 2026 के कुल 40 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान विराट कोहली, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, केएल राहुल, शुभमन गिल, संजू सैमसन और प्रभसिमरन सिंह जैसे तमाम बल्लेबाजों ने धमाल मचाय है. इन सभी बल्लेबाजों ने बल्ले के साथ चौके-छक्कों की झड़ी लगा ही. तो आज हम आपको आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों को बारे में बताने वाले हैं. इसके साथ ही जानेंगे कि इस सीजन अब तक किसने सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाई हैं.

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा चौके लगाए हैं. उन्होंने 8 मुकाबलों में कुल 37 चौके लगाए हैं. उनके बाद आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं. उनके नाम भी 8 मैचों में 37 चौके ही दर्ज हैं. 

क्रमांक खिलाड़ी का नाम टीम मैच  चौके 
1 प्रभसिमरन सिंह पंजाब किंग्स 8 37
2 विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 37
3 अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद 8 36
4 केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स 8 36
5 यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स 9 36

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी बने हुए हैं. उन्होंने 9 मैचों में अब तक कुल 37 छक्के लगाने हैं. इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 8 मैचों में 28 छक्के लगाए हैं. 

क्रमांक खिलाड़ी का नाम टीम मैच  छक्के 
1 वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स 9 37
2 अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद 8 28
3 प्रियंश आर्या पंजाब किंग्स 8 26
4 रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 23
5 श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स 8 22

 आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज (चौके+ छक्के) लगाने वाले बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बने हुए हैं. उन्होंने उन्होंने कुल 71 बाउंड्री लगाई हैं. इसके अलावा आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले बल्लेबाज सनराइजर्स हैदराबाद के बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं. उन्होंने कुल 64 बाउंड्री लगाई हैं.

क्रमांक खिलाड़ी का नाम टीम बाउंड्री 
1 वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स 71
2 अभिषेक शर्मा  सनराइजर्स हैदराबाद 64
3 केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स 55
4 प्रभसिमरन सिंह पंजाब किंग्स 54
5 ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद 51
5 विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 51

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी का अद्भुत कारनाम, आईपीएल में जो विराट-रोहित नहीं कर पाए वो कर दिखाया

Continue reading on the app

  Sports

भगवान ने लगाया है... वैभव सूर्यवंशी ने बैट में AI चिप को लेकर दिया रिएक्शन, सुनकर शर्मसार हो जाएगा पाकिस्तानी

Vaibhav Sooryavanshi reacts to AI ​​chip: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में विस्फोटक बैटिंग से धूम मचा रहे वैभव सूर्यवंशी को लेकर पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट नौमान नियाज ने एक अजीब बयान दिया था. नौमान ने कहा था कि वैभव के बैट में AI चिप लगा हुआ है, जिसकी वजह से वह लंबे-लंबे शॉट लगाते हैं. वहीं, अब वैभव ने भी पाकिस्तानी एक्सपर्ट के बयान पर रिएक्ट किया है. Wed, 29 Apr 2026 18:01:28 +0530

  Videos
See all

West Bengal Exit Polls 2026: सोसाइटी गेट के बाहर खड़े रहते थे TMC के गुंडे - रवि त्रिपाठी #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T13:05:12+00:00

Rewa Collector Narendra Suryavanshi का सिंघम स्टाइल, कर्मचारियों को लाइन में खड़ा कर लगाई क्लास ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T13:02:34+00:00

Exit Poll 2026: रोहित कुमार सिंह का बड़ा दावा | Bengal Election | Mamata | PM MOdi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T13:05:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers