Kitchen Tips: बारिश में मसालों में नमी लगने लगी है? अपनाएं ये देसी ट्रिक्स, महीनों तक रहेंगे फ्रेश
Kitchen Tips: बरसात के मौसम में रसोई की सबसे आम समस्याओं में से एक है मसालों और नमक में नमी आ जाना। नमी के कारण नमक सख्त हो जाता है, मसालों की खुशबू कम होने लगती है और कई बार उनमें फफूंदी लगने का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बार-बार नए मसाले खरीदना जेब पर भी भारी पड़ सकता है और खाने का स्वाद भी प्रभावित होता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपके किचन के मसाले लंबे समय तक ताजे, सूखे और खुशबूदार बने रहें, तो कुछ आसान घरेलू उपाय काफी कारगर साबित हो सकते हैं। ये देसी ट्रिक्स न सिर्फ नमी से बचाव करती हैं, बल्कि मसालों की गुणवत्ता और स्वाद को भी लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 4 आसान और असरदार उपाय।
एयरटाइट कंटेनर में ही रखें मसाले और नमक
मसालों और नमक को हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाले एयरटाइट कांच या फूड-ग्रेड प्लास्टिक कंटेनर में स्टोर करें। कंटेनर का ढक्कन हर बार अच्छी तरह बंद करें ताकि हवा और नमी अंदर न जा सके। गीले चम्मच का इस्तेमाल करने से भी बचें, क्योंकि थोड़ी-सी नमी भी पूरे डिब्बे को खराब कर सकती है।
नमक में डालें कुछ चावल के दाने
यह एक पुराना और बेहद कारगर घरेलू उपाय है। नमक के डिब्बे में 8-10 सूखे चावल के दाने डाल दें। चावल अतिरिक्त नमी को सोख लेते हैं, जिससे नमक लंबे समय तक सूखा और आसानी से इस्तेमाल करने योग्य बना रहता है। ध्यान रखें कि चावल पूरी तरह सूखे हों।
मसालों को धूप दिखाएं
अगर आपको लगे कि हल्दी, धनिया, लाल मिर्च या गरम मसाला हल्का नम हो गया है, तो उन्हें साफ प्लेट में फैलाकर कुछ समय के लिए हल्की धूप में रखें। इससे अतिरिक्त नमी निकल जाती है और मसालों की खुशबू भी बनी रहती है। तेज धूप में बहुत देर तक रखने से बचें, क्योंकि इससे रंग और स्वाद प्रभावित हो सकता है।
किचन को सूखा और हवादार रखें
रसोई में लगातार नमी रहने से मसाले जल्दी खराब हो सकते हैं। इसलिए किचन में उचित वेंटिलेशन रखें और खाना बनाते समय बनने वाली भाप को बाहर निकलने दें। यदि संभव हो तो एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें। मसालों के डिब्बों को गैस स्टोव या सिंक के बिल्कुल पास रखने से भी बचें।
इन बातों का भी रखें ध्यान
- मसाले हमेशा छोटे-छोटे बैच में खरीदें।
- मसालों को सीधे धूप या अत्यधिक गर्म जगह पर न रखें।
- डिब्बों को समय-समय पर साफ और पूरी तरह सूखा करें।
- नमक और मसालों में हमेशा सूखे चम्मच का ही इस्तेमाल करें।
- खराब गंध या फफूंदी दिखने पर मसालों का उपयोग न करें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
Matar Paneer: होटल स्टाइल मटर पनीर घर पर बनाएं, इस रेसिपी से हर बाइट में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
Diabetes Care: डायबिटीज में भूलकर भी न खाएं ये 5 फल! तेजी से बढ़ सकती है ब्लड शुगर, जानिए किन फ्रूट्स से रखें दूरी
Monsoon Skin Care Tips: बारिश में ये 7 गलतियां आपकी स्किन बिगाड़ सकती हैं, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये मिस्टेक?
Sawan Vrat Recipe: व्रत में भी समोसा खाने का है मन? सिंघाड़े के आटे से बनाएं क्रिस्पी स्नैक
Sawan Vrat Air Fryer samosa Recipe: व्रत में अगर हर बार साबूदाना, फल या आलू की वही पुरानी डिश खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई करें। सिंघाड़े के आटे से बने कुरकुरे समोसे स्वाद और कुरकुरेपन का ऐसा मेल हैं, जो सावन के व्रत को और भी खास बना देंगे।
अगर डीप फ्राइ पसंद हैं तो घी या व्रत वाले तेल में तल सकते हैं, वहीं कम तेल में का हेल्दी खाना चाहते है तो एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं शाम की हल्की भूख के लिए यह एक शानदार फलाहारी स्नैक साबित हो सकता है। इन 6 आसान स्टेप्स में घर पर बनाएं ये क्रिस्पी समोसे।
समोसे बनाने के लिए सामग्री
- आटा तैयार करने के लिए
- 2 कप सिंघाड़े का आटा
- 2 बड़े चम्मच घी
- स्वादानुसार सेंधा नमक
- जरूरत के अनुसार गुनगुना पानी
स्टफिंग के लिए
- 3 उबले हुए आलू
- 2 बारीक कटी हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- ½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- स्वादानुसार सेंधा नमक
- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
- तलने के लिए घी या व्रत में इस्तेमाल होने वाला तेल
ऐसे बनाएं सिंघाड़े के आटे के समोसे
स्टेप 1: आटा तैयार करें
एक बड़े बर्तन में सिंघाड़े का आटा, घी और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें। इसे 10–15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि आटा अच्छे से सेट हो जाए।
स्टेप 2: मसाले तैयार करें
एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें। इसमें जीरा डालें। फिर बारीक कटी हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर हल्का भून लें।
स्टेप 3: भरावन तैयार करें
अब इसमें उबले और मैश किए हुए आलू, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण तैयार होने के बाद इसे पूरी तरह ठंडा होने दें।
स्टेप 4: समोसे तैयार करें
आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हल्का बेलें। इनमें तैयार आलू की स्टफिंग भरें और मनचाहा समोसे का आकार दें।
स्टेप 5: दो तरीकों से करें तैयार
कढ़ाही में तलने का तरीका: एक कढ़ाही में घी या व्रत वाला तेल गर्म करें। तैयार समोसों को धीमी से मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।
एयर फ्रायर का तरीक: समोसों पर हल्का-सा घी या तेल ब्रश करें। एयर फ्रायर को 180°C पर 3–4 मिनट प्रीहीट करें। फिर समोसों को 180°C पर 12–15 मिनट तक एयर फ्राई करें। बीच में 7–8 मिनट बाद उन्हें पलट दें ताकि दोनों तरफ से समान रूप से क्रिस्पी हो जाएं।
स्टेप 6: सर्व करें
गरमा-गरम समोसों को व्रत वाली हरी चटनी, दही या मूंगफली की चटनी के साथ परोसें और स्वाद का आनंद लें।
बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- आटा गूंथते समय पानी थोड़ा-थोड़ा डालें, क्योंकि सिंघाड़े का आटा जल्दी टूट सकता है।
- स्टफिंग को पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही समोसे में भरें।
- कढ़ाही में तलते समय आंच धीमी से मध्यम रखें, इससे समोसे ज्यादा कुरकुरे बनेंगे।
- एयर फ्रायर में बनाने से पहले समोसों पर हल्का घी या तेल जरूर लगाएं, इससे उनका रंग और स्वाद बेहतर आता है।
- एयर फ्रायर को जरूरत से ज्यादा न भरें। समोसों के बीच थोड़ी जगह रखें, ताकि वे समान रूप से पक सकें।
- व्रत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का ही उपयोग करें।
सावन के व्रत में समोसा खाना चाहते हैं, तो मन को साइड में मत रखिए घर पर अपनी पसंद के हिसाब से बनाइए चटपटे समोसे, बाहर से कुरकुरे और अंदर से आलू की स्टफिंग वाले ये समोसे शाम की हल्की भूख के लिए एक शानदार फलाहारी स्नैक हैं। व्रत वाली चटनी या दही के साथ परोसें और पूरे परिवार के साथ इसका स्वाद लें।
यह भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट के लिए तैयार करें मुंबई स्टाइल कांदा पोहा, स्वाद ऐसा कि सबसे मिलेगी तारीफ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










