Responsive Scrollable Menu

US-Iran Conflict Live Updates: दक्षिणी लेबनान में इजराइल के 'डबल टैप' हमले में 5 लोगों की मौत, मेडिकल कर्मी भी शामिल

US-Iran Conflict Live Updates: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ रहे हैं. यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान की स्थिति बहुत खराब हो गई है और उसने अमेरिका से अपने बंदरगाहों पर लगाए गए प्रतिबंध जल्द हटाने की मांग की है. वहीं United Arab Emirates ने घोषणा की है कि वह लगभग 60 साल बाद OPEC (तेल उत्पादक देशों का संगठन) छोड़ रहा है. Saudi Arabia में हुई बैठक में खाड़ी देशों के नेताओं ने कहा कि ईरान को क्षेत्र में हुए हमलों के बाद भरोसा बहाल करने के लिए गंभीर कदम उठाने चाहिए. इस बीच Israel ने दक्षिण Lebanon में तीन आपातकालीन कर्मचारियों को मार दिया. लेबनान के राष्ट्रपति Joseph Aoun ने इस हमले को 'युद्ध अपराध' बताया है. क्षेत्र में लगातार तनाव बना हुआ है और हालात गंभीर होते जा रहे हैं. पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए न्यूज नेशन के साथ…

यह भी पढ़ें: ट्रंप की पूर्व सहयोगी बोलीं, 'ईरान से संघर्ष का नतीजा भुगतेंगे अमेरिका के किसान'

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 29 April 2026: आज का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा, पढ़ें 12 राशियों के लिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 April 2026: पंचांग के अनुसार आज 29 अप्रैल 2026 बुधवार है. चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में होगा. आज का दिन कुछ राशि के जातकों को बेहद शुभ फल देगा. वहीं कुछ राशि लिए अशुभ फलदायी हो सकता है. आइए जानते हैं 12 राशियों का राशिफल, साथ ही जानें शुभ फलों की वृद्धि और अशुभ फलों को कम करने के उपाय.

पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि- आज का दिन मिश्रित फल देगा. धन प्राप्ति के नए साधन बनेंगे. सेहत में सुधार होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. व्यापार में धन के मामलों में सावधानी बरतें वरना हानि हो सकती है. मित्रों के साथ विवाद हो सकता है. मानसिक तनाव की स्थिति से बचें. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें.

वृषभ राशि- आज का दिन शुभ परिणाम देगा. धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे. सामाजिक कामों में हिस्सा लेंगे. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने से प्रभाव बढ़ेगा. व्यापार में विदेश से लाभ की प्राप्ति होगी. विदेश यात्रा का योग है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. प्रेम संबंध मधुर होंगे. परिवार के साथ यात्रा हो सकती है.

उपाय- दुर्गा मंदिर में लाल ध्वजा दान करें.

ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2026: 30 अप्रैल को बुध करेगा मेष राशि में गोचर, इन 6 राशि के जातकों को करियर में मिलेगा लाभ

मिथुन राशि- आज का दिन अशुभ फल देगा. धन हानि हो सकती है. पैसा किसी को उधार न दें. वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना हो सकती है. नौकरी में काम की भाग-दौड़ बनी रहेगी. मानसिक तनाव होगा. कारोबार से संबंधित कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न करें, वरना हानि होगी. प्रेम संबंधों के वैचारिक मतभेद होंगे.

उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें.

कर्क राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. धन के लिए किए गये प्रयास सफल होंगे. मन प्रसन्न रहेगा. सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे. नौकरी में पदोन्नति हो सकती है. व्यापार में सरकारी डील और काम सफलता से पूरे होंगे. प्रेम संबंध मधुर होंगे. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा.

उपाय- गाय को रोटी खिलाएं.

सिंह राशि- आज का दिन सामान्य फल देगा. धन आगमन अच्छा रहेगा. अनावश्यक खर्च से बचना होगा. नौकरी में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है. व्यापार में नया निवेश लाभ देगा. मित्रों से अनबन होगी. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. व्यर्थ की चिंता बनी रहेगी.

उपाय- शिवजी का अभिषेक करें.

कन्या राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी होगी. रुके काम फिर से शुरु होंगे. नौकरी में वेतन वृद्धि हो सकती है. व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा. भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे. संतान से शुभ समाचार मिलेगा.

उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं.

तुला राशि- आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. धन के मामलों में सावधानी बरतें. पुरानी बीमारी परेशान करेगी. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें. नौकरी में विरोधियों से सावधान रहें. व्यापार में नया निवेश करने से बचें. प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद हो सकता है. जीवनसाथी से मतभेद होंगे.

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.

वृश्चिक राशि- आज का दिन मिश्रित फल देगा. धन आगमन होगा, लेकिन खर्च बना रहेगा. सेहत को लेकर लापरवाही न करें. नौकरी में सभी काम पूरे होंगे. व्यापार में रुकावट आ सकती है. कोई अपना धोखा दे सकता है. जीवनसाथी से विवाद हो सकता है.

उपाय- गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं.

धनु राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. अचानक से धन प्राप्ति होगी. सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में विदेश से धन लाभ होगा. परिवार में शुभ या मांगलिक काम हो सकते हैं. कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंध मधुर होंगे

उपाय- गाय को केला खिलाएं.

मकर राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. अनेक माध्यम से धन प्राप्ति होगी. समाज में सम्मान मिलेगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी. नौकरी में आपके काम की सराहना होगी. व्यापार में अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी. कोई व्यक्ति नई डील कराने में मदद करेगा. सेहत बेहतर होगी. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें.

कुंभ राशि- आज का दिन थोड़ा भारी रहेगा. आज पैसा किसी को उधार न दें, वरना फंस जाएगा. चोट लग सकती है. व्यर्थ की चिंता बनी रहेगी. नौकरी में अधिकारियों से अनबन होगी. कारोबार में शत्रुओँ से सावधान रहें. सेहत को लेकर लापरवाही न करें. प्रेम संबंधों में वैचारिक मतभेद होंगे. संतान से भी मतभेद हो सकते हैं.

उपाय- पीपल पर तेल का दीपक जलाएं.

मीन राशि- आज का दिन अच्छे परिणाम देगा. अनेक माध्यम से धन प्राप्त होगा. यात्राओं से लाभ की प्राप्ति होगी. नौकरी में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. कारोबार में उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होगा. कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. सेहद अच्छी रहेगी. मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम संबंध और दांपत्यजीवन मधुर होगा.

उपाय- विष्णु जी को पीले फलों का भोग लगाएं.

ये भी पढ़ें- Dwidwadash Yog 2026: 30 साल बाद बन रहा बुध-शनि का दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों के लिए शुरू होगा गोल्डन टाइम

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

  Sports

PBKS vs RR मैच के दौरान स्टेडियम में बहा खून, प्रियांश आर्या बने वजह, VIDEO

Priyansh Arya, Punjab Kings: प्रियांश आर्या के चलते स्टेडियम में खून बह गया. सवाल है पंजाब किंग्स के खिलाड़ी को लेकर ऐसा क्या हुआ? PBKS vs RR मैच में ये घटना कब घटी, आइए जानते हैं. Wed, 29 Apr 2026 09:07:14 +0530

  Videos
See all

पूर्व से पश्चिम की तरफ क्यों बहती है Narmada River ? जानिए | #shorts #shortvideo #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T04:45:05+00:00

West Bengal Election Voting: बाहर से आए ऑब्जर्वर बीजेपी के एजेंट-Mamata Banerjee | IPS Ajay Pal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T04:46:32+00:00

Howrah Election Violence | हावड़ा में वोटिंग के दौरान जबरदस्त झड़प और बवाल! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T04:45:26+00:00

Bengal Election। मतदान वाले संवेदनशील क्षेत्रों में NIA की पैनी नजर। TMCVsBJP। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T04:47:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers