केवल S-400 ही नहीं, भारत को एक और घातक मिसाइल सिस्टम दे रहा है रूस; क्या है पैंटसिर?
भारत और रूस के बीच S-400 के 'बॉडीगार्ड' कहे जाने वाले पैंटसिर एयर डिफेंस सिस्टम की डील होने जा रही है। जानिए दुश्मन के ड्रोन और मिसाइलों को पलक झपकते ढेर करने वाले इस रूसी हथियार की रेंज, ताकत और खासियतें विस्तार से।
MPPSC ADPO भर्ती 2026: आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, जल्द करें अप्लाई
भोपाल: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (ADPO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब नजदीक आ गई है।
जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे 8 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 10 मई 2026 तक फॉर्म में सुधार (करेक्शन) का मौका दिया जाएगा।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास कानून (Law) में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
चयनित अभ्यर्थियों को 9,300 रुपये से 34,800 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क की बात करें तो एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 250 रुपये और सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है।
इच्छुक उम्मीदवार MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरने और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने की सलाह दी गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi












.jpg)

/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







