Responsive Scrollable Menu

चीन ने 'चीन से नाभिकीय खतरे' का खंडन किया

बीजिंग, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। नाभिकीय अप्रसार संधि के सदस्य देशों का 11वां समीक्षा सम्मेलन 27 अप्रैल को अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में उद्घाटित हुआ और आम बहस आयोजित हुई।

इस मौके पर चीनी प्रतिनिधि ने अपने भाषण में कुछ देशों द्वारा तथाकथित चीन से नाभिकीय खतरे का प्रचार करने का खंडन किया और कहा कि चीन हमेशा से आत्मरक्षा परमाणु रणनीति का पालन करता है। संबंधित आरोप बिलकुल निराधार और बदनियती वाला है।

यूएन स्थित स्थायी चीनी प्रतिनिधिमंडल के निरशस्त्रीकरण विभाग के काउंसलर श्यू फंग ने कहा कि चीन हमेशा परमाणु बल को राष्ट्रीय सुरक्षा की आवश्यकता के न्यूनतम स्तर पर कायम रखता है। नाभिकीय हथियार के पैमाने और विकास में चीन हमेशा अत्यंत संयम का रवैया अपनाता है और किसी अन्य परमाणु हथियार संपन्न देश से निवेश, मात्रा या पैमाने की तुलना कभी नहीं करता। चीन अतीत में और भविष्य में भी किसी देश के साथ परमाणु शस्त्रीकरण स्पर्द्धा नहीं करेगा। कुछ देशों ने इसकी अनदेखी कर बदनीयती के साथ जानबूझकर तथाकथित चीन से नाभिकीय खतरे का प्रचार किया। संबंधित आरोप बिलकुल निराधार और बदनियती वाले हैं।

इसके साथ ही चीन ने परमाणु साझा, परमाणु छाता और विस्तारित निवारण आदि मुद्दों पर दोहरा मापदंड अपनाने में संबंधित देशों की आलोचना भी की। इससे अंतर्राष्ट्रीय परमाणु निरस्त्रीकरण प्रक्रिया और परमाणु अप्रसार संधि को नुकसान पहुंचेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से छिनी ऑरेंज कैप, विराट कोहली और केएल राहुल के लिए भी बढ़ाया खतरा

IPL 2026 Orange Cap : वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर एक बार फिर से ऑरेंज कैप (Orange Cap) अपने नाम कर ली है. आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने अभिषेक शर्मा को पछाड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम की है. इस मैच में मात्र 24 रन बनाते ही अभिषेक शर्मा से वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप छीन ली थी. 

वैभव ने 24 रन बनाती ही हासिल की ऑरेंज कैप

दरअसल, आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में आईपीएल 2026 का 40वां मैच खेला जा रहा है. इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए वैभव सूयर्वंशी आए और उन्होंने धमाकेदार पारी खेली. 

वैभव सूर्यवंशी ने 16 बॉल का सामना किया और 43 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने इस पारी के दौरान 3 चौके और 5 छक्के लगाए. इस पारी में अपना 24वां रन लेते ही उन्होंने ऑरेंज कैप हासिल कर लिया. अब वो आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 

वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप की अपने नाम

इस समय वैभव सूर्यवंशी के नाम 9 मैचों की 9 पारियों में 400 रन दर्ज हो गए हैं. उन्होंने इस दौरान 34 चौके और 37 छक्के भी लगाए हैं. वहीं अभिषेक शर्मा के नाम 8 मैचों की 8 पारियों में 380 रन दर्ज हैं. वो अब ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. वैभव ने अब विराट कोहली और केएल राहुल के लिए भी खतरा बढ़ा दिया है, जो ऑरेंज कैप होल्डर्स की टॉप - 5 लिस्ट में शामिल हैं.

ये भी पढ़ें : IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी या अभिषेक शर्मा किसने एक पारी में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, देखें टॉप 5 में कौन-कौन शामिल

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने 167 गेंदों में ठोके 400 रन, टूट गया IPL का ये रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का जलवा जारी है. पंजाब के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 5 छक्कों की मदद से 16 गेंदों में 43 रन बनाए. इस पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. Tue, 28 Apr 2026 22:27:42 +0530

  Videos
See all

DasTak: Iran-America परमाणु टकराव, Strait of Hormuz पर तेल बंदी से दबाव | US Iran War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T17:38:20+00:00

Viral Video | ...जब पैसे निकालने एक मुर्दा पहुंचा बैंक | #viralvideo #skeleton #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T17:41:04+00:00

Manu Bhaker on Vaibhav : मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी पर पूछे सवाल ने क्यों मचाया बवाल? | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T17:39:05+00:00

Mumbai mira road Murder Case : मीरा रोड मर्डर अटेंप्ट, कलमा न पढ़ने पर गार्ड्स पर वार! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T17:41:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers