Responsive Scrollable Menu

असल जिंदगी में नशे के खिलाफ हूं, फिल्म के लिए डार्क जोन में जाना पड़ा : निनाद कामत

मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अक्सर थ्रिलर और रोमांस देखने को मिलता है, लेकिन इस बीच डार्क कॉमेडी फिल्म 'कैंडी एंड द पिज्जा गर्ल' ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। यह फिल्म मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित अजीबोगरीब पात्रों और उनके साथ घटने वाली असामान्य घटनाओं की कहानी है।

Continue reading on the app

आईपीएल: राजस्थान रॉयल्स के लिए 20वां अर्धशतक, जायसवाल के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

न्यू चंडीगढ़, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 51 रन की पारी खेली। इसी के साथ जायसवाल आरआर की तरफ से सर्वाधिक आईपीएल अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ स्टार्क की मौजूदगी से मिलेगी दिल्ली कैपिटल्स को मजबूती

दिल्ली कैपिटल्स के पास पिछले कुछ मैच के निराशाजनक नतीजों पर विचार के लिए अधिक समय नहीं है क्योंकि टीम को शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में आत्मविश्वास से भरी राजस्थान रॉयल्स का सामना करना है।

अक्षर पटेल की अगुआई वाली दिल्ली की टीम के लिए यह सत्र काफी मुश्किलों भरा रहा है। पिछले दो मैच में टीम के प्रदर्शन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एक तरफ उन्होंने 250 से अधिक का स्कोर बनाया लेकिन विरोधी टीम ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए उस लक्ष्य को हासिल कर लिया वहीं दूसरी तरफ वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सिर्फ 75 रन पर ऑल आउट हो गए।

इसके अलावा इस महीने की शुरुआत में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली एक रन की हार ने दिल्ली को भावनात्मक रूप से काफी चोट पहुंचाई है। तीन जीत और चार हार के साथ वे अंक तालिका में सातवें स्थान पर हैं और उन्हें जल्द ही अपने प्रदर्शन में सुधार की जरूरत है। दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चिंता उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी रही है। लोकेश राहुल, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी जैसे खिलाड़ियों ने बीच-बीच में अच्छा योगदान दिया है लेकिन पूरी टीम मिलकर एक साथ अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है।

पिछले मैच में अभिषेक पोरेल ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर बल्लेबाजी करते हुए टीम को शर्मनाक स्कोर पर ऑल आउट होने से बचाया था। यह उस मैच के कुछ सकारात्मक पहलुओं में से एक था। ऐसे में टीम प्रबंधन उन्हें एकादश में मौका देने के बारे में सोच सकता है। गेंदबाजी के मोर्चे पर कुछ अच्छी खबरें भी हैं। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक मई से खेलने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मंजूरी मिलने के बाद टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

लुंगी एनगिडी के उपलब्ध नहीं होने के कारण स्टार्क का टीम में शामिल होना दिल्ली के लिए एक बहुत ही जरूरी और सही समय पर मिला सहारा साबित हो सकता है। उम्मीद है कि वे काइल जैमीसन या दुष्मंता चमीरा में से किसी एक की जगह लेंगे। पिछले मैच में 75 रन के छोटे लक्ष्य का बचाव करते हुए दिल्ली के गेंदबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे लेकिन अब उन्हें राजस्थान के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ और भी अधिक सटीक गेंदबाजी करनी होगी।

राजस्थान का शीर्ष क्रम काफी आक्रामक रहा है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बिना किसी डर के जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाजों का शुरू से ही डटकर सामना किया है तो वहीं यशस्वी जायसवाल भी बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज राजस्थान रॉयल्स की टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ इस मैच में उतर रही है। हाल ही में उन्होंने पंजाब किंग्स को इस सत्र की पहली हार का स्वाद चखाया था। यह नौ मैच में टीम की छठी जीत थी।

राजस्थान के लिए एक और सकारात्मक बात यह है कि धीमी शुरुआत के बाद अब उनका मध्य क्रम भी लय में लौट आया है। इससे उन्हें अधिक संतुलन मिलता है और पूरी पारी में उन्हें रोकना कठिन हो जाता है। दबाव में चल रहे दिल्ली के आक्रमण के खिलाफ राजस्थान की टीम एक बार अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

दिल्ली के लिए चीजें साफ हैं। बल्लेबाजों को व्यक्तिगत प्रयासों पर निर्भर रहने के बजाय संपूर्ण प्रदर्शन करने की जरूरत है। स्टार्क की वापसी के साथ गेंदबाजों को रन गति पर अंकुश लगाने के तरीके खोजने होंगे, विशेषकर आक्रामक शीर्ष क्रम के खिलाफ।

टीम इस प्रकार हैं

राजस्थान रॉयल्स: शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रियान पराग, वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, सुशांत मिश्रा, विग्नेश मिश्रा पुथुर, रवि सिंह, ब्रिजेश शर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), लोकेश राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी साव, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, आकिब डार, नितीश राणा, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंता चमीरा, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव और मिचेल स्टार्क।

Thu, 30 Apr 2026 12:40:52 +0530

  Videos
See all

जम्मू–श्रीनगर Vande Bharat ट्रेन शुरू...अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी | Jammu Srinagar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T08:16:30+00:00

News ki Pathshala | Sushant Sinha | Trump के सामने Iran की नई शर्तें क्या? | War | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T08:07:36+00:00

Share Market Crash India: जंग से शेयर बाजार पड़ा ठप, दर्ज हुई भारी गिरावट! |Breaking News | WAR #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T08:08:05+00:00

UP Assembly Special Session: विशेष सत्र से पहले महिलाएं CM योगी की ये बात सुन लें | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T08:10:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers