Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से छिनी ऑरेंज कैप, विराट कोहली और केएल राहुल के लिए भी बढ़ाया खतरा

IPL 2026 Orange Cap : वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर एक बार फिर से ऑरेंज कैप (Orange Cap) अपने नाम कर ली है. आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने अभिषेक शर्मा को पछाड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम की है. इस मैच में मात्र 24 रन बनाते ही अभिषेक शर्मा से वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप छीन ली थी. 

वैभव ने 24 रन बनाती ही हासिल की ऑरेंज कैप

दरअसल, आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में आईपीएल 2026 का 40वां मैच खेला जा रहा है. इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए वैभव सूयर्वंशी आए और उन्होंने धमाकेदार पारी खेली. 

वैभव सूर्यवंशी ने 16 बॉल का सामना किया और 43 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने इस पारी के दौरान 3 चौके और 5 छक्के लगाए. इस पारी में अपना 24वां रन लेते ही उन्होंने ऑरेंज कैप हासिल कर लिया. अब वो आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 

वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप की अपने नाम

इस समय वैभव सूर्यवंशी के नाम 9 मैचों की 9 पारियों में 400 रन दर्ज हो गए हैं. उन्होंने इस दौरान 34 चौके और 37 छक्के भी लगाए हैं. वहीं अभिषेक शर्मा के नाम 8 मैचों की 8 पारियों में 380 रन दर्ज हैं. वो अब ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. वैभव ने अब विराट कोहली और केएल राहुल के लिए भी खतरा बढ़ा दिया है, जो ऑरेंज कैप होल्डर्स की टॉप - 5 लिस्ट में शामिल हैं.

ये भी पढ़ें : IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी या अभिषेक शर्मा किसने एक पारी में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, देखें टॉप 5 में कौन-कौन शामिल

Continue reading on the app

एक मई से चीन अपने साथ राजयनिक संबंध रखने वाले सभी अफ्रीकी देशों पर शून्य टैरिफ लागू करेगा

बीजिंग, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन की राज्य परिषद के सीमा शुल्क आयोग ने एक घोषणा जारी करते हुए कहा कि 1 मई, 2026 से 30 अप्रैल, 2028 तक, चीन के साथ राजनयिक संबंध स्थापित कर चुके और सबसे कम विकसित देशों में शामिल न होने वाले 20 अफ्रीकी देशों पर तरजीही शुल्क दर के तहत शून्य शुल्क लागू किया जाएगा।

जिन उत्पादों पर टैरिफ कोटा लागू होता है, उनके लिए केवल कोटा के भीतर का टैरिफ रेट घटाकर शून्य कर दिया जाएगा, जबकि कोटा के बाहर का टैरिफ रेट अपरिवर्तित रहेगा। दो साल की कार्यान्वयन अवधि के दौरान, चीन संबंधित अफ्रीकी देशों के साथ आर्थिक साझेदारी समझौतों पर हस्ताक्षर को बढ़ावा देना जारी रखेगा।

गौरतलब है कि चीन के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाले 33 सबसे कम विकसित अफ्रीकी देशों के लिए, चीन ने 1 दिसंबर, 2024 से उनकी सभी टैरिफ लाइनों पर शून्य टैरिफ लागू कर दिया है।

इस बार चीन के साथ राजनयिक संबंध रखने वाले शेष 20 अफ्रीकी देशों पर शून्य टैरिफ को और अधिक लागू करना उच्च स्तरीय खुलेपन के विस्तार में चीन के सक्रिय रुख को दर्शाता है और चीन-अफ्रीका आर्थिक और व्यापार सहयोग को मजबूत करने और नए युग में चीन-अफ्रीका साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने 167 गेंदों में ठोके 400 रन, टूट गया IPL का ये रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का जलवा जारी है. पंजाब के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 5 छक्कों की मदद से 16 गेंदों में 43 रन बनाए. इस पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. Tue, 28 Apr 2026 22:27:42 +0530

  Videos
See all

Viral Video | ...जब पैसे निकालने एक मुर्दा पहुंचा बैंक | #viralvideo #skeleton #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T17:41:04+00:00

DasTak: Iran-America परमाणु टकराव, Strait of Hormuz पर तेल बंदी से दबाव | US Iran War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T17:38:20+00:00

Mumbai mira road Murder Case : मीरा रोड मर्डर अटेंप्ट, कलमा न पढ़ने पर गार्ड्स पर वार! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T17:41:39+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | West Bengal Election | BJP को हिंदुओं के एकजुट होने से फायदा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T17:38:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers