Responsive Scrollable Menu

PBKS vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने रोका पंजाब किग्स का विजय रथ, यशस्वी जायसवाल और डोनोवन फरेरा ने ठोके तूफानी अर्धशतक

PBKS vs RR : आईपीएल 2026 के 40वें मैच पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से हार दिया है. ये पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 में पहली हार है. न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए हैं. राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों के लक्ष्य को 19.2 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन बनाकर हासिल कर लिया और मुकाबले को छह विकेट से जीत लिया. इस मैच में राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल और डोनोवन फरेरा ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं.

यशस्वी और सूर्यवंशी ने दिलाई धमाकेदार शुरुआत

राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी की शुरुआत करते हुए पहले वैभव सूर्यवंशी ने 16 बॉल में 43 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने इस पारी के दौरान 3 चौके और 5 छक्के लगाए. उनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक लगाया. यशस्वी ने 27 बॉल में 7 चौके और 1 छक्के के साथ 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. टीम के कप्तान रियान पराग 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

डोनोवन फरेरा ने खेली तूफानी पारी

इसके बाद डोनोवन फरेरा ने जीत का जिम्मा अपने कंधों पर लिया और तूफानी अंदाज में अर्धशतक ठोककर अपनी टीम को जीत दिला दी. डोनोवन फरेरा ने 26 बॉल में 6 चौके और 3 छक्कों के साथ 200.00 की स्ट्राइक रेट से 52 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली. उनका साथ बतौर इम्पैक्ट प्लेयर क्रीज पर आए शुभम दुबे ने दिया, जिन्होंने 12 बॉल में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 31 रनों का योगदान दिया. पंजाब के लिए युजवेंद्र चहल ने 3 विकेट हासिल किए.

प्रभसिमरन और स्टोइनिस ने लगाए अर्धशतक

इससे पहले पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोइनिस अर्धशतकीय पारियां खेलीं. टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 44 बॉल में 6 चौके और 1 छक्के के साथ 59 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्हें यश राज पुंजा ने आउट किया. स्टोइनिस ने 22 बॉल में 4 चौके और 6 गगनचुंबी छक्कों के साथ 62 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स के लिए यश राज पुंजा ने 2 और जोफ्रा आर्चर व नांद्रे बर्गर को 1-1 विकेट मिला.

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से छिनी ऑरेंज कैप, विराट कोहली और केएल राहुल के लिए भी बढ़ाया खतरा

Continue reading on the app

ITR Filing 2026: 31 जुलाई या 31 अगस्त? पेनल्टी से बचने के लिए जान लीजिए ITR की डेडलाइन

ITR Filing 2026: ITR फाइलिंग 2026 की डेडलाइन अलग-अलग कैटेगरी के लिए बदली गई है। जानिए सैलरी, बिजनेस और ऑडिट केस में कब तक रिटर्न भरना है। देर होने पर पेनल्टी, ब्याज और बिलटेड रिटर्न के नियम भी समझें।

Continue reading on the app

  Sports

मैड्रिड ओपन: मास्टर्स 1000 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे राफेल जोडर, सिनर से होगा सामना

स्पेन के राफेल जोडर ने अपने करियर में पहली बार क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई. उन्होंने मंगलवार को मैड्रिड ओपन में घरेलू सरजमीं पर विट कोप्रिवा को 7-5, 6-0 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया. अब 19 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी का सामना पहली बार वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर से होगा. जोडार इस दशक में एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले छठे किशोर खिलाड़ी बन गए हैं. साथ ही वह मैड्रिड ओपन के इतिहास में इस चरण तक पहुंचने वाले चौथे वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी भी बने हैं. Tue, 28 Apr 2026 23:59:20 +0530

  Videos
See all

Mouni Roy: मौनी रॉय का दिखा कातिलाना अंदाज #mouniroy #shorts #viral #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T19:00:46+00:00

Sonam Raghuvanshi Bail News: सोनम रघुवंशी के बाहर आते ही रो पड़ी Raja Raghuvanshi की मां | MP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T19:00:47+00:00

Suvendu Adhikari on Jahangir Khan: "गुंडा है चोर है..." ये क्या बोले सुवेंदु अधिकारी | #shorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T18:55:36+00:00

Polish influencer raises more than £50m for cancer patients. #Latwogang #Charity #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T19:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers