Responsive Scrollable Menu

क्या सूजन कैंसर का कारण बनती है? इन 5 अंगों पर दिखाई दे तो बिल्कुल ना करें नजरअंदाज

Sharir Mein Swelling Hona: हर सूजन कैंसर का संकेत नहीं होती, लेकिन इसे नजरअंदाज करना भी सही नहीं है. खासकर जब सूजन लंबे समय तक बनी रहे या उसके साथ अन्य लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराना जरूरी है. 

The post क्या सूजन कैंसर का कारण बनती है? इन 5 अंगों पर दिखाई दे तो बिल्कुल ना करें नजरअंदाज appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

Heatwave Alert: लापरवाही पड़ सकती है भारी, पहचानें हीट एग्जॉशन और हीटस्ट्रोक के लक्षण

Heatwave Alert: देश के कई हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी और लू का कहर है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है. ज्यादा तापमान से इंसान की सेहत पर सीधा असर पड़ता है. भीषण गर्मी के बीच हीट एग्जॉशन और हीटस्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि समय रहते लक्षण पहचान लेना और सही कदम उठाना बेहद जरूरी है, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा भी साबित हो सकती है.

कैसे होते हैं हीट एग्जॉशन के लक्षण?

आकाश हेल्थकेयर के सीनियर कंसल्टेंट, फैमिली मेडिसिन एंड वेलनेस एक्सपर्ट डॉ. साहिल कपूर बताते हैं कि हीट एग्जॉशन के शुरुआती लक्षणों में ज्यादा पसीना आना, चक्कर आना, सिरदर्द, मांसपेशियों में ऐंठन और अत्यधिक थकान शामिल हैं. ये सामान्य थकान से अधिक गंभीर होते हैं और शरीर के तापमान नियंत्रण में गड़बड़ी का संकेत देते हैं.

कैसे आता है Heat stroke?

डॉ. कपूर बताते हैं कि यदि समय पर ध्यान न दिया जाए तो हीट एग्जॉशन की स्थिति हीटस्ट्रोक में बदल सकती है. यह एक मेडिकल इमरजेंसी है. इसके लक्षणों में कन्फ्यूजन होना, बेहोशी, शरीर का बहुत ज्यादा गर्म होना, पसीना बंद होना, तेज धड़कन और सांस लेने में दिक्कत शामिल हैं. ऐसे मामलों में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- Heat Wave Safety Tips: चिलचिलाती धूप में घर से निकल रहे हैं बाहर, इन 6 बातों का रखें खास ध्यान, कभी नहीं लगेगी लू!

किन लोगों को ज्यादा रिस्क?

एक्सपर्ट बताते हैं कि गर्मी के दौरान बुजुर्ग, छोटे बच्चे, बाहर काम करने वाले लोग और डायबिटीज या दिल की बीमारी से ग्रस्त मरीज हीटस्ट्रोक के ज्यादा जोखिम में रहते हैं. दरअसल, इन लोगों में शरीर के तापमान को नियंत्रित करने की क्षमता कमजोर होती है.

कैसे करें हीटस्ट्रोक से बचाव?

गर्मी में ऐसा होना सामान्य है. कई लोग हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक की चपेट में आ जाते हैं. इससे बचाव के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है इनके लक्षण दिखने पर तुरंत ठंडी या छायादार जगह पर जाएं, कपड़े ढीले करें और थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पिएं. अगर किसी को ऐसे लक्षण किसी और में भी दिख रहे हों तो उसकी मदद जरूर करें. साथ ही, गर्दन, बगल और माथे पर ठंडी पट्टी रखना फायदेमंद होता है. यदि हालत में सुधार न हो, तो तुरंत मेडिकल हेल्प लें.

हीट स्ट्रोक से बचाव के तरीके

डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी से बचाव के लिए नियमित रूप से पानी पीना, हल्का और पौष्टिक भोजन करना और गर्मी में ढीले, सूती कपड़े पहनना बेहद जरूरी है. साथ ही, दोपहर में 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचना चाहिए. इसके अलावा-

  • लंबे समय तक धूप में रहने से बचना चाहिए.
  • बार-बार ठंडे पानी से मुंह-हाथ धोना चाहिए.
  • घर से निकलते समय सिर को ढकना बहुत जरूरी है. 
  • बाहर काम करने वाले लोगों को बीच-बीच में ब्रेक लेना चाहिए और छायादार जगह पर आराम करना चाहिए.

गर्मियों में इन कामों को करने से बचे

डॉ. कपूर के अनुसार, कैफीन और अल्कोहल का सेवन कम करना चाहिए क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं. गर्मी के दिनों में नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसे प्राकृतिक पेय ज्यादा फायदेमंद होते हैं.

घर का तापमान संतुलित रखें

घर के अंदर भी तापमान को संतुलित रखना बेहद जरूरी होता है. बाहर से अचानक घर में बहुत ठंडी हवा या AC में अचानक जाने से शरीर पर असर पड़ सकता है, इसलिए पंखे या एसी का इस्तेमाल संतुलित तरीके से करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- Heatwave Alert: भीषण गर्मी में बच्चों को भेज रहे हैं स्कूल? तो पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना बढ़ सकता है खतरा

Disclaimer: इस खबर को सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

  Sports

चूहे-बिल्ली की तरह लड़ते रहे प्रियांश-आर्चर, जोफ्रा ने यूं रफ्तार से चमका देकर किया आउट

jofra archer vs priyansh arya: जोफ्रा आर्चर और प्रियांश आर्य के बीच पारी के तीसरे ओवर में जबरदस्त जंग देखने को मिले, जिसे अंत में राजस्थान रॉयल्स के पेसर ने जीता. आर्चर ने ओवर में उन्हें आउट करने के दो मौके बनाए, लेकिन प्रियांश बच निकले. हालांकि, 5वीं गेंद पर उन्होंने पंजाब के ओपनर को रफ्तार से चमका देकर आखिरकार अपने जाल में फंसा ही लिया. Tue, 28 Apr 2026 20:12:49 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi: PM मोदी vs ममता... बंगाल में कैसा खेला होबे? PM Modi vs Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T15:12:34+00:00

RSS Program In Jamia: RSS के कार्यक्रम का Jamia में क्यों हुआ विरोध ? Jamia Protest | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T15:08:30+00:00

Rashtravad: पूर्व ACP ने IPS अजय पाल शर्मा पर बड़ा खुलासा कर दिया! | Ajay Pal Sharma | West Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T15:10:33+00:00

Agra News: DPS के छात्र पर FIR! पंच मारकर सहपाठी के तोड़ दिए थे 3 दांत, मंचा हड़कंप #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T15:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers