Responsive Scrollable Menu

मुआवजा लो या हिस्सा… बिहार में बन रहे 11 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में जमीन मालिकों को दो विकल्प

बिहार में 11 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप बसाने की तैयारी तेज है. रैयतों को लैंड पूलिंग या मुआवजे का विकल्प मिलेगा, वहीं बड़े निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

Continue reading on the app

चंद्रबाबू नायडू, अश्विनी वैष्णव ने विशाखापत्तनम में गूगल क्लाउड एआई हब की नींव रखी

विशाखापत्तनम, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को गूगल क्लाउड इंडिया एआई हब की नींव रखी।

इस एआई हब में गूगल करीब 15 अरब डॉलर निवेश करेगा, जो कि देश के इतिहास में आया अब तक का सबसे बड़ी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) है।

भूमि पूजन समारोह में बोलते हुए चंद्रबाबू नायडू ने गूगल और परियोजना में उसके साझेदारों, अदाणीकनेक्स और एयरटेल नेक्सट्रा से सितंबर 2028 तक परियोजना को पूरा करके उद्घाटन करने का आग्रह किया। साथ ही, उन्होंने परियोजना के शीघ्र पूरा होने के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

उन्होंने आगे कहा कि गूगल का यह निवेश विशाखापत्तनम के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक गेम चेंजर है।

उन्होंने याद करते हुए कहा कि 30 साल पहले, जब उन्होंने साइबराबाद को एक आईटी सिटी के रूप में स्थापित करने की नींव रखी थी, अब वह वेल्थ क्रिएशन का केंद्र बन गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एशिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर होगा और आंध्र प्रदेश देश के लिए एआई डेटा गेटवे के रूप में उभरेगा।

उन्होंने कहा, गूगल, जिसने एक सर्च इंजन के रूप में शुरुआत की थी, अब भारत के विकास का इंजन बन रहा है। वैसे तो हर कोई गूगल पर सर्च करता है, लेकिन इस मामले में गूगल ने सर्च किया और आंध्र प्रदेश को चुना।

नायडू ने कहा कि विशाखापत्तनम में सभी खूबियां मौजूद हैं और इसे इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए सबसे उपयुक्त स्थान बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि यहां पानी की कोई कमी नहीं है और 60 दिनों के भीतर गोदावरी नदी से शहर में पानी लाने का वादा किया।

उन्होंने कहा कि सरकार अपने शासन की गति को बढ़ाने के लिए गूगल एआई डेटा सेंटर का उपयोग करेगी, जिसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

संबोधन में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि एक देश के रूप में भारत कई तकनीकी विकास चक्रों से चूक गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि भारत नई तकनीकी विकास प्रक्रिया में अग्रणी भूमिका निभाए।

उन्होंने कहा कि 1990 के दशक और 2000 के शुरुआती वर्षों में की गई पहलों के बदौलत भारत आईटी सेवाओं का अग्रणी बन गया, लेकिन सेमीकंडक्टर, सर्वर, लैपटॉप और मोबाइल फोन के निर्माण में पिछड़ गया। हालांकि, मेक इन इंडिया पहल के शुभारंभ के साथ पिछले एक दशक में स्थिति पूरी तरह बदल गई है।

उन्होंने कहा कि नगण्य इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण से आज मोबाइल फोन देश का सबसे अधिक निर्यात किया जाने वाला उत्पाद बन गया है, जिसने रत्न और आभूषण, वस्त्र और डीजल को भी पीछे छोड़ दिया है।

वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन भारत को विश्व का एक प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण केंद्र बनाना है। उन्होंने कहा, आज की भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं भरी दुनिया में, विश्व एक ऐसे विश्वसनीय साझेदार की तलाश में है जहां आईटी अधिकारों की रक्षा की जाए और सुरक्षा संबंधी चिंताओं का ध्यान रखा जाए। यह केवल भारत में ही संभव है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

European Cricket का बढ़ा क्रेज, Jonty Rhodes और Faf du Plessis ने T20 League में खरीदी टीम

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटरों जोंटी रोड्स, फाफ डु प्लेसी और हेनरिक क्लासेन ने मिलकर यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) की रोटरडम फ्रेंचाइजी खरीदी है। रोटरडम फ्रेंचाइजी प्रतियोगिता के पहले सत्र में हिस्सा लेगी जिसका आयोजन 26 अगस्त से 30 सितंबर तक किया जाएगा।

अन्य शहर आधारित फ्रेंचाइजी ग्लास्गो, एम्सटरडम, एडिनबर्ग, डबलिन और बेलफास्ट हैं। डु प्लेसी ने बयान में कहा, ‘‘ईटीपीएल में जोंटी और क्लासेन के साथ मिलकर एक फ्रेंचाइजी हासिल करना मेरे लिए बहुत खास है। टीम के मालिक बनने की दिशा में यह मेरा पहला कदम है और इसका समय इससे बेहतर नहीं हो सकता था क्योंकि यूरोपीय क्रिकेट आगे बढ़ रहा है।

Thu, 30 Apr 2026 15:11:54 +0530

  Videos
See all

Mira Road Case: Zuber Ansari के 'कट्टरपंथी' नोट्स में क्या? | Mumbai | Mumbai Police | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T09:35:00+00:00

Moradabad में बुर्का पहनी महिला से छेड़छाड़ के बाद आरोपी फरार, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T09:32:07+00:00

Bengal Election2026: बंगाल में TMC कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बहस! #shorts #tmc #bengalpolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T09:31:20+00:00

Bengal Elections 2026: चुनाव आयोग को मिली बंगाल में 77 शिकायतें! #shorts #electioncommission #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T09:35:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers