Jee Le Zaraa cast: 'जी ले जरा' पर फरहान अख्तर ने दिया बड़ा अपडेट, बंद हुई प्रियंका-आलिया-कैटरीना की फिल्म?
Jee Le Zaraa Movie: फिल्ममेकर और अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म जी ले ज़रा एक बार फिर सुर्खियों में है। इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस बेसब्री इसका इंतजार कर रहे हैं। हालांकि ये फिल्म अब तक बनी नहीं है, न ही इसपर कोई अपडेट है। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी कई अटकलें उठीं जिसमें खबरें सामने आ रही थीं कि फिल्म में लीड एक्ट्रेसेस को बदला जा सकता है। लेकिन अब खुद फरहान अख्तर ने इन कयासों पर प्रतिक्रिया दी है।
'जी ले जरा' प्रोजेक्ट रुकने पर फरहान ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत के दौरान फरहान ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि फिल्म को लेकर कई तरह की गलत खबरें फैल रही हैं। उन्होंने कहा- “कई चीजों को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं। मैंने हमेशा यही कहा है कि फिल्म बनाते समय मैं कोई भी बात छुपाना पसंद नहीं करता। जब भी मुझे लगता है कि कोई चीज रिलीज के लिए तैयार है, मैं उसे सबके सामने रख देता हूं और उनसे साझा करता हूं। और मैं आगे भी ऐसा ही करूंगा,” उन्होंने कहा और स्पष्ट किया कि आधिकारिक अपडेट सीधे उन्हीं की तरफ से आएंगे।"
उन्होंने आगे ये भी कहा कि इस वक्त वह फिल्म निर्देशक के तौर पर क्या कदम उठा सकते हैं, इसपर चिंतन कर रहे हैं। उन्होंने कहा- बीते कुछ सालों में बहुत कुछ चीजें बदली हैं, ऐसे वक्त में मैं बस चाहता हूं कि लंबी सांस लूं और रिलेक्स होकर समझ पाऊं कि अब मुझे आगे क्या करना है। आगे जो भी होगा उसकी जानकारी दी जाएगी।"
प्रियंका-आलिया और कैटरीना की कास्टिंग
यह फिल्म जब 2021 में अनाउंस हुई थी, तब इसमें प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ जैसी बड़ी अभिनेत्रियों को एक साथ कास्ट किया गया था। यह एक रोड-ट्रिप आधारित कहानी है, जिसे लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिला था। हालांकि, पिछले कुछ सालों में फिल्म लगातार देरी का सामना करती रही, जिससे इसके भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे।
लंबे समय से अटकी फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की देरी का सबसे बड़ा कारण तीनों अभिनेत्रियों की व्यस्त शेड्यूलिंग रही, खासकर प्रियंका चोपड़ा के इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स। इसके अलावा, फिल्म के लिए उपयुक्त मेल को-स्टार्स का चयन भी एक चुनौती बना हुआ था, क्योंकि मेकर्स चाहते थे कि कास्टिंग उतनी ही दमदार हो।
UP Anganwadi Bharti 2026: आंगनवाड़ी वर्कर की निकली भर्ती, जानें आयुसीमा और योग्यता
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। राज्य के कई जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
यह भर्ती पूरी तरह जिला-स्तर पर आयोजित की जा रही है, इसलिए आवेदन की अंतिम तिथि और रिक्त पदों की संख्या हर जिले के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जिले की जानकारी ध्यान से चेक करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
कौन कर सकता है आवेदन?
- इस भर्ती में केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं।
- उम्मीदवार संबंधित जिले की निवासी होनी चाहिए
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित है
- आरक्षित वर्ग की महिलाओं को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी
कैसे करें आवेदन?
आवेदन प्रक्रिया बेहद आसान रखी गई है, जिसे उम्मीदवार खुद भी पूरा कर सकती हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट UP Anganwadi Bharti Portal पर जाएं
- अब “New Anganwadi Recruitment Registration” लिंक पर क्लिक करें
- जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें
- इसके बाद आवेदन फॉर्म पूरा भरें
- सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
आवेदन फीस
इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह मुफ्त रखा गया है।
ध्यान रखने वाली बातें
- आवेदन करते समय सभी जानकारी सही-सही भरें
- दस्तावेज पहले से तैयार रखें
- अंतिम तिथि का इंतजार न करें, समय रहते फॉर्म भरें
यह भर्ती उन महिलाओं के लिए बेहतरीन मौका है जो अपने ही जिले में रहकर सरकारी नौकरी करना चाहती हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















