Responsive Scrollable Menu

UP Anganwadi Bharti 2026: आंगनवाड़ी वर्कर की निकली भर्ती, जानें आयुसीमा और योग्यता

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। राज्य के कई जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

यह भर्ती पूरी तरह जिला-स्तर पर आयोजित की जा रही है, इसलिए आवेदन की अंतिम तिथि और रिक्त पदों की संख्या हर जिले के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जिले की जानकारी ध्यान से चेक करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • इस भर्ती में केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं।
  • उम्मीदवार संबंधित जिले की निवासी होनी चाहिए
  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है
  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित है
  • आरक्षित वर्ग की महिलाओं को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी

कैसे करें आवेदन?
आवेदन प्रक्रिया बेहद आसान रखी गई है, जिसे उम्मीदवार खुद भी पूरा कर सकती हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट UP Anganwadi Bharti Portal पर जाएं
  • अब “New Anganwadi Recruitment Registration” लिंक पर क्लिक करें
  • जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म पूरा भरें
  • सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

आवेदन फीस
इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह मुफ्त रखा गया है।

ध्यान रखने वाली बातें

  1. आवेदन करते समय सभी जानकारी सही-सही भरें
  2. दस्तावेज पहले से तैयार रखें
  3. अंतिम तिथि का इंतजार न करें, समय रहते फॉर्म भरें

यह भर्ती उन महिलाओं के लिए बेहतरीन मौका है जो अपने ही जिले में रहकर सरकारी नौकरी करना चाहती हैं।
 

Continue reading on the app

3 Idiots 2: आमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल पर लगाई मुहर! दिखेगी 10 साल बाद की कहानी, आया बड़ा अपडेट!

3 Idiots 2: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। 2009 में आई उनकी सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स का सीक्वल अब आधिकारिक तौर पर बनने जा रहा है। लंबे समय से चल रही अटकलों के बाद खुद आमिर ने इस खबर पर मुहर लगा दी है।

आमिर ने दिया बड़ा अपडेट
हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया कि निर्देशक राजकुमार हिरानी इस समय ‘3 इडियट्स 2’ पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा- "मैंने उसकी कहानी सुनी है। वह अच्छी निकली है। स्क्रिप्ट पर अभी और काम करना बाकी है, लेकिन कहानी बहुत अच्छी है। इसमें वही हास्य और एक अनोखी कहानी है। यह वही '3 इडियट्स' की कहानी है, बस 10 साल बाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है।"

फुंसुक वांगड़ू बनकर लौटेंगे आमिर
आमिर खान ने यह भी संकेत दिए कि वह एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदार ‘फुंसुक वांगड़ू’ में नजर आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट उनकी आने वाली फिल्मों में से एक होगा और वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट पर अभी और काम किया जा रहा है, लेकिन आमिर का मानना है कि यह एक खूबसूरत कहानी बनने जा रही है।

फिर दिखेगा पुरानी स्टारकास्ट का जादू
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीक्वल में पुरानी स्टार कास्ट की वापसी हो सकती है। इसमें आर. माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर के भी फिर से जुड़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

गौरतलब है कि पिछले साल शरमन जोशी ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि वह ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने बताया था कि पहले भी कई बार इस तरह की खबरें सामने आईं, लेकिन वे सिर्फ अफवाह साबित हुईं।

Continue reading on the app

  Sports

रेड बॉल ने सिखाया व्हाइट गेंद पर कंट्रोल, भुवी ने बताया कैसे करते है पावरप्ले में बॉलिंग का प्लान, बल्लेबाजों ने गेम बदल दिया

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का मानना है कि बल्लेबाज अब पावरप्ले में भी गेंद स्विंग होने पर रुकते नहीं हैं. पहले हालात का ज्यादा सम्मान होता था, लेकिन अब लगातार आक्रामकता है. इसी वजह से गेंदबाजों की सोच बदलनी जरूरी है, डिफेंसिव होना गलत नहीं है, यह प्लान के मुताबिक गेंदबाजी करने और कमजोरियों को निशाना बनाने की बात है. Tue, 28 Apr 2026 18:34:39 +0530

  Videos
See all

US Iran War: मध्य-पूर्व में USS Eisenhower की तैनाती! | US Navy | Eisenhower Carrier Strike Group #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:15:06+00:00

Viral Video | IPS Ajay Pal के खिलाफ बंगाल में ऐक्शन | #ipsajaypalsharma #bengalelection #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:15:48+00:00

US Iran Talks: America Iran War में Russia की एंट्री डील को पेचीदा बनाएगी या सुलझाएगी? | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:15:05+00:00

AAJTAK 2 LIVE | DELHI RAIN AND THUNDERSTORM | कहां हुई जबरदस्त बारिश? | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:14:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers