तरबूज खाने का सही समय क्या है? जानिए रात में खाया तो सेहत पर कैसा पड़ेगा असर
Best Time To Eat Watermelon: अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि तरबूज खाने का सही समय क्या है और कब तरबूज से दूरी बनाए रखनी चाहिए? आइए इस स्टोरी में आपको बताते हैं कि आपकी सेहत के लिए कौन सा वक्त बेस्ट है.
The post तरबूज खाने का सही समय क्या है? जानिए रात में खाया तो सेहत पर कैसा पड़ेगा असर appeared first on News24 Hindi.
West Asia में बदल रहे समीकरण? Moscow में Putin से मिले Abbas Araghchi, बोले- हमारी पार्टनरशिप हुई गहरी
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मंगलवार को कहा कि क्षेत्र में भारी उथल-पुथल के बीच रूसी नेतृत्व के साथ बातचीत करके उन्हें खुशी हुई। पश्चिमी एशिया में युद्ध के मसले को सुलझाने के उद्देश्य से आयोजित शांति वार्ता के दूसरे दौर को लेकर अनिश्चितता के बीच वह सोमवार को रूस पहुंचे थे। यह बयान अराघची के सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचने और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के एक दिन आया है। पुतिन ने अपनी संप्रभुता के लिए बहादुरी और वीरता से लड़ने के लिए ईरानियों की सराहना की।
शीर्ष ईरानी राजनयिक अराघची ने मंगलवार को एक्स पर कहा, क्षेत्र में भारी उथल-पुथल के बीच रूस के साथ शीर्ष स्तर पर बातचीत करके मुझे खुशी हुई। उन्होंने कहा, हाल की घटनाओं ने हमारी रणनीतिक साझेदारी की गहराई और मजबूती को प्रमाणित किया है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि मॉस्को पश्चिम एशिया में जल्द से जल्द शांति लाने में मदद करने के लिए हरसंभव प्रयास करने को तैयार है। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा, “हमारे संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं, ऐसे में हम एकजुटता के लिए आभारी हैं और कूटनीति में रूस के समर्थन का स्वागत करते हैं।”
अराघची इस्लामाबाद की यात्रा के बाद रूस पहुंचे। उन्होंने इस्लामाबाद की यात्रा को अत्यंत सार्थक बताते हुए कहा कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ उनकी अच्छी बातचीत’ हुई। ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता का पहला दौर वांछित परिणाम लाने में विफल रहा था। ईरान के मंत्री रविवार को ओमान की संक्षिप्त यात्रा के बाद दूसरी बार इस्लामाबाद पहुंचे। ओमान में उन्होंने सुल्तान हैथम बिन तारिक अल-सैद के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा और ईरान-अमेरिका संघर्ष को समाप्त करने के राजनयिक प्रयासों पर बातचीत की।
अराघची के शनिवार को पाकिस्तान से ओमान रवाना होने के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिकी वार्ताकार स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर अब ईरान के साथ वार्ता के लिए इस्लामाबाद नहीं जाएंगे। ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिकी और ईरानी अधिकारी संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए फोन पर बातचीत कर सकते हैं। उन्होंने पिछले मंगलवार को ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया ताकि तेहरान को युद्ध समाप्त करने के लिए एक एकीकृत प्रस्ताव तैयार करने के लिए और समय मिल सके।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
news24
prabhasakshi















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






