Mango Pickle Recipe: आम का अचार डालने के लिए अपनाएं ये खास तरीका, मिलेगा मां के हाथों वाला स्वाद, सालों तक नहीं होगा खराब
Mango Pickle Recipe: आम का सीजन चल रहा है और आम के सीजन में कुछ लोग आम का अचार खाने के काफी शौकीन होते हैं और एक बार में ही आम को खरीद कर उसको काट करके आम का अचार डालकर रख देते हैं जो कि पूरे साल चलता है. छोटे आमों से बना अचार स्वाद में बेहद लाजवाब होता. सीधी की प्रियंका सिंह ने लोकल 18 को बताया, अचार बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम की जरूरत होती है. साथ ही पीली सरसों (राई दाल), मेथी दाना, सौंफ, कलौंजी, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग, नमक और पर्याप्त मात्रा में सरसों का तेल मुख्य सामग्री के रूप में उपयोग किया जाता है. कुछ लोग अचार को ज्यादा समय तक सुरक्षित रखने के लिए थोड़ा सा सिरका भी मिलाते हैं. सही विधि और संतुलित मसालों के साथ बनाया गया यह आम का अचार न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि लंबे समय तक खराब भी नहीं होता. तैयार अचार को साफ और सूखे कांच के जार या बरनी में भरकर उसका ढक्कन कसकर बंद कर दिया जाता है.
कपड़ों की खराब फिटिंग से परेशान? गाजियाबाद की इस दुकान पर मिलते हैं बेस्ट टेलर, जानिए लोकेशन और खासियत
अगर आप भी खराब फिटिंग और टेलरिंग से परेशान हैं तो गाजियाबाद की यह दुकान आपके लिए एक बेहतर समाधान बन सकती है. अंबेडकर रोड स्थित द रेमंड शॉप में न सिर्फ प्रीमियम फैब्रिक मिलता है, बल्कि आपकी पसंद के अनुसार कस्टम टेलरिंग की सुविधा भी दी जाती है. यहां तैयार होने वाले आउटफिट आपकी पर्सनैलिटी को और भी खास बना देते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







