Responsive Scrollable Menu

यूपी में भीषण गर्मी का कहर, पारा 47°C के पार; बांदा 47.6°C के साथ बना दुनिया का सबसे गर्म शहर

यूपी में भीषण गर्मी का कहर, पारा 47°C के पार; बांदा 47.6°C के साथ बना दुनिया का सबसे गर्म शहर

Continue reading on the app

तेजप्रताप बोले- बाबा मेरा राजनीतिक भविष्य देख लीजिएगा:मांगा आशीर्वाद; पहले आसाराम और रामरहीम से की थी तुलना, बताया था देशद्रोही

'जनशक्ति जनता दल' (JJD) के नेता तेज प्रताप यादव और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच वीडियो कॉल पर हुई बातचीत का एक वीडियो सामने आया है। बातचीत में तेज प्रताप यादव ने धीरेंद्र शास्त्री से अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में पूछा। वीडियो इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि तेज प्रताप यादव पहले धीरेंद्र शास्त्री के मुखर आलोचक रहे हैं। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को 'डरपोक' और 'देशद्रोही' जैसे शब्दों से संबोधित किया था। अब उनकी यह बातचीत बिहार के राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। शास्त्री ने कहा, “बिलकुल पक्का! हम और आप बैठेंगे… वीडियो में तेज प्रताप यादव धीरेंद्र शास्त्री से कहते हैं, "बाबा मेरा राजनीतिक देख लीजिएगा, राजनीतिक..." इसके जवाब में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “बिलकुल पक्का! हम और आप बैठेंगे, जब आप यहां आएंगे”। तेज प्रताप यादव ने इस पर सहमति जताई और धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वे एक-दो घंटे साथ बैठेंगे। 2023 में दी थी कड़ी चेतावनी साल 2023 में जब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पटना के नौबतपुर में कथा करने वाले थे, तब तेज प्रताप यादव ने कड़ा विरोध जताया था। उन्होंने कहा था कि बिहार गांधी और बुद्ध की धरती है। यहां अगर कोई हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने आएगा तो उसे वापस लौटना होगा। तेज प्रताप ने यहां तक कह दिया था कि जरूरत पड़ी तो वे पटना एयरपोर्ट का घेराव करेंगे। उस वक्त उनका यह बयान काफी सुर्खियों में था और इसे धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ खुली चेतावनी माना गया था। हम बहुत बड़े बाबा हैं…वाला बयान भी हुआ था वायरल इसी दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री रहते हुए तेज प्रताप यादव ने एक कार्यक्रम में बिना नाम लिए धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था,‘बहुत बाबा आए, लेकिन हम बहुत बड़े बाबा हैं। हम जमीन से लेकर पाताल तक नाप देंगे।’ तेज प्रताप यादव ने एक एजेंसी में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तुलना राम रहीम और आसाराम बापू से भी की थी। उन्होंने कहा था कि धीरेंद्र शास्त्री भी वैसे ही बाबा हैं, जैसे राम रहीम और आसाराम।

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के हाथों वेस्टइंडीज के इस दिग्गज खिलाड़ी की हार तय! बनेगा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला वैभव सूर्यवंशी के एक बड़े कारनामे का गवाह बनने जा रहा है. ये मैच एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम करा सकता है. Thu, 30 Apr 2026 14:50:16 +0530

  Videos
See all

Mira Road Case: Zuber Ansari के 'कट्टरपंथी' नोट्स में क्या? | Mumbai | Mumbai Police | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T09:35:00+00:00

West Bengal Election 2026: बीजेपी अगर बंगाल की सत्ता में आ रही है तो उसके पीछे ये 5 बड़े कारण हैं! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T09:31:36+00:00

Bengal Elections 2026: चुनाव आयोग को मिली बंगाल में 77 शिकायतें! #shorts #electioncommission #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T09:35:21+00:00

Moradabad में बुर्का पहनी महिला से छेड़छाड़ के बाद आरोपी फरार, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T09:32:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers