Responsive Scrollable Menu

पंजाब किंग्स या राजस्थान रॉयल्स, कौन जीतेगा आज का मैच? हेड टू हेड रिकॉर्ड में इस टीम का पलड़ा भारी

PBKS VS RR Head to Head: इंडियन प्रीमियर लीग का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. ये मैच महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. ये कांटे की टक्कर वाला मैच होने वाला है, क्योंकि इस मैच में टॉप-4 टीमें टॉपर्स भिड़ेंगी. एक जहां, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली अजेय पंजाब की टीम होगी, तो वहीं दूसरी ओर रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम होगी, जो अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. तो आइए इस अहम मुकाबले से पहले जान लेते हैं पंजाब और राजस्थान के हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में जान लेते हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मैच के दौरान किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है.

PBKS VS RR हेड टू हेड

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 में कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 13 मैच पंजाब ने जीते हैं, तो वहीं 17 मैचों में राजस्थान ने जीत दर्ज की है. इन दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले मुकाबलों में हाईएस्ट स्कोर 226 रनों का रहा है, वहीं लोएस्ट स्कोर 112 रनों का रहा है.

  • कुल मैच- 30
  • पंजाब किंग्स ने जीते-13
  • राजस्थान रॉयल्स ने जीते- 17

मुल्लांपुर स्टेडियम में कैसे हैं पंजाब और राजस्थान के रिकॉर्ड

मुल्लांपुर स्टेडियम में 2024 से अब तक कुल 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैचोंमें पंजाब ने जीत दर्ज की है और 7 मैचों में हार का सामना किया है. इस मैदान पर पंजाब किंग्स का विनिंग प्रतिशत 46.15 का रहा है. मुल्लांपुर स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें दोनों ही मैचों में राजस्थान रॉयल्स को जीत मिली है. इस मैदान पर अब तक RR ने हार का मुंह नहीं देखा है.

ऐसी हैं दोनों टीमें

पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशक, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद, प्रवीण दुबे

राजस्थान रॉयल्स टीम: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, तुषार देशपांडे, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला

ये भी पढ़ें: विराट कोहली आज महज इतने रन बनाकर अपने नाम कर सकते हैं ऑरेंज कैप, DC के खिलाफ रिकॉर्ड्स हैं गजब

Continue reading on the app

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक बदमाश फरार हो गया. जिसकी तलाश की जा रही है. मामला गाजियाबाद के थाना वेव सिटी इलाके का है. जहां पुलिस ने कान के कुंडल छीनने की लूट की घटना में शामिल दो अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. जबकि तीसरे अभियुक्त की तलाश जारी है. पुलिस ने घटनास्थल से लूटे गए कुंडल, मोटरसाइकिल और दो अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं.

सोमवार को दर्ज किया गया मामला

बता दें कि सोमवार (27 अप्रैल) मन्नू पत्नी स्वर्गीय किशन पाल, निवासी थाना क्षेत्र वेव सिटी की तहरीर पर थाना वेव सिटी में मुकदमा संख्या 00100/2026 धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अज्ञात तीन लड़कों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी. शिकायतकर्ता ने बताया कि तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उनके कान से कुंडल छीनकर भाग गए.

एक आरोपी अभी भी फरार

पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल टीम गठित कर अभियुक्तों की धर-पकड़ शुरू कर दी. सूक्ष्म जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को तीनों अभियुक्तों की पहचान हो गई, जो गौतम बुद्ध नगर जिले के थाना बादलपुर क्षेत्र के ग्राम कचेडा निवासी हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दीपक नागर पुत्र भंवर सिंह, निवासी ग्राम कचेडा, सचिन नागर पुत्र सौरज, निवासी ग्राम कचेडा के रूप में हुई है.  जबकि तीसरा अभियुक्त अंकित जाटव पुत्र अमर सिंह अभी फरार है.

मुठभेड़ के दौरान आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार रात चेकिंग अभियान चलाया. तभी वांछित अभियुक्त दीपक नागर और सचिन नागर की पुलिस की चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई. जिसमें दोनों घायल हो गए. उसके बाद पुलिस ने दोनों को घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने साथी अंकित जाटव के साथ मिलकर शनिवार यानी 25 अप्रैल को सुबह करीब 9 बजे ग्राम इकला में एक महिला के कान से कुंडल छीन लिए थे.

बदमाशों के पास से ये सामान हुआ बरामद

पुलिस ने बदमाशों के पास से छीना गया एक पीला धातु का कुंडल, घटना में प्रयुक्त R15 मोटरसाइकिल, 2 अवैध तमांचे (315 बोर), 3 खोखे कारतूस और 2 जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद किए हैं. पुलिस अधीक्षक/एसएचओ थाना वेव सिटी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उनके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है. फरार तीसरे अभियुक्त को जल्द ही गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम गठित की गई है.

Continue reading on the app

  Sports

किसके कहने पर क्रुनाल लगा रहे हैं बल्लेबाजों के सिर पर निशाना, कैसे जोड़ा तरकश में खतरनाक तीर, IPL 2026 की नई खोज

कृणाल ने कहा, 'अब रन-अप शुरू करने से पहले ही सोचना पड़ता है कि गेंद कहां डालूं, क्योंकि लगता है बल्लेबाज हर गेंद को छक्के के लिए मारेंगे.' उन्होंने कहा, 'इसी वजह से मैंने बाउंसर को अपने खेल में शामिल किया. हालांकि, मैं प्रैक्टिस सेशन में बाउंसर का ज्यादा अभ्यास नहीं करता, क्योंकि इसमें मेहनत लगती है Tue, 28 Apr 2026 14:12:02 +0530

  Videos
See all

Breaking News LIVE: Mamata Banerjee पर तगड़ा एक्शन! | PM Modi | Amit Shah | West Bengal Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T09:08:57+00:00

PM Modi Varanasi Visit: BJP की West Bengal में जीत के लिए काशी के मिनी बंगाल में शंखनाद | Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T08:45:03+00:00

PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी में जब उतरा PM मोदी का हेलीकॉप्टर |CM Yogi | Nitin |Ganga Expressway #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T08:55:06+00:00

This solo developer spent 8 years making his game | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T08:44:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers