गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार; एक फरार
गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक बदमाश फरार हो गया. जिसकी तलाश की जा रही है. मामला गाजियाबाद के थाना वेव सिटी इलाके का है. जहां पुलिस ने कान के कुंडल छीनने की लूट की घटना में शामिल दो अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. जबकि तीसरे अभियुक्त की तलाश जारी है. पुलिस ने घटनास्थल से लूटे गए कुंडल, मोटरसाइकिल और दो अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं.
सोमवार को दर्ज किया गया मामला
बता दें कि सोमवार (27 अप्रैल) मन्नू पत्नी स्वर्गीय किशन पाल, निवासी थाना क्षेत्र वेव सिटी की तहरीर पर थाना वेव सिटी में मुकदमा संख्या 00100/2026 धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अज्ञात तीन लड़कों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी. शिकायतकर्ता ने बताया कि तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उनके कान से कुंडल छीनकर भाग गए.
एक आरोपी अभी भी फरार
पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल टीम गठित कर अभियुक्तों की धर-पकड़ शुरू कर दी. सूक्ष्म जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को तीनों अभियुक्तों की पहचान हो गई, जो गौतम बुद्ध नगर जिले के थाना बादलपुर क्षेत्र के ग्राम कचेडा निवासी हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दीपक नागर पुत्र भंवर सिंह, निवासी ग्राम कचेडा, सचिन नागर पुत्र सौरज, निवासी ग्राम कचेडा के रूप में हुई है. जबकि तीसरा अभियुक्त अंकित जाटव पुत्र अमर सिंह अभी फरार है.
मुठभेड़ के दौरान आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार रात चेकिंग अभियान चलाया. तभी वांछित अभियुक्त दीपक नागर और सचिन नागर की पुलिस की चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई. जिसमें दोनों घायल हो गए. उसके बाद पुलिस ने दोनों को घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने साथी अंकित जाटव के साथ मिलकर शनिवार यानी 25 अप्रैल को सुबह करीब 9 बजे ग्राम इकला में एक महिला के कान से कुंडल छीन लिए थे.
बदमाशों के पास से ये सामान हुआ बरामद
पुलिस ने बदमाशों के पास से छीना गया एक पीला धातु का कुंडल, घटना में प्रयुक्त R15 मोटरसाइकिल, 2 अवैध तमांचे (315 बोर), 3 खोखे कारतूस और 2 जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद किए हैं. पुलिस अधीक्षक/एसएचओ थाना वेव सिटी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उनके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है. फरार तीसरे अभियुक्त को जल्द ही गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम गठित की गई है.
'मुझे नहीं पता ये क्या हुआ...' RCB से मिली शर्मनाक हार से टूटे अक्षर पटेल, दिया ऐसा बयान हो गया वायरल
DC vs RCB : दिल्ली कैपिटल्स को अपने ही घर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में शर्मनाक हार मिली. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले तो 75 रनों पर ढेर हो गई और फिर उसके बाद आरसीबी ने 6.3 ओवर में 77 रन बनाकर मैच धमाकेदार अंदाज में जीत लिया. इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पूरी तरह से टूट चुके हैं. उन्होंने आरसीबी से मिली इस हार पर बड़ा बयान दिया है.
आरसीबी से मिली हार पर क्या बोले अक्षर पटेल
अक्षर पटेल ने कहा कि, 'मुझे भी नहीं पता कि क्या हुआ. इसीलिए कहते हैं कि क्रिकेट में आपको चौकन्ना रहना होता है. हमें इस मैच से आगे बढ़ना होगा. आज के नजरिए से आप कह सकते हैं कि इसका असर हुआ लेकिन आप पीछे मुड़कर देख सकते हैं. अगर कैच लिए गए होते या हमने GT के खिलाफ सिंगल लिया होता, तो मोमेंटम हमारे साथ होता. गेम ऐसा है कि अगर-मगर की कोई गुंजाइश नहीं है. आपको पॉजिटिव रहना होगा, आपका दिन खराब था और पिछले 5-6 गेम से पॉजिटिव बातें लेनी होंगी.
Axar Patel said, “I also don’t know what is happening”. pic.twitter.com/RiYg2AEtxw
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 27, 2026
अक्षर ने जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'मुझे हैरानी नहीं हुई, वे वर्ल्ड क्लास बॉलर हैं, वे हर ग्राउंड पर स्विंग करते हैं, लेकिन अगर हमारे ओपनर या टॉप ऑर्डर ने उन्हें आउट किया होता तो रिजल्ट अलग हो सकता था'. इस मैच में हेजलवुड ने 3.3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का भी अवार्ड मिला. वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट चटकाए.
Axar Patel said, : “Bhuvneshwar and Hazlewood are world class bowlers, they bowled superbly and we're clueless against them.” pic.twitter.com/uyvaHg4TNV
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) April 27, 2026
रजत पाटीदार ने किसके सिर बांधा जीत का सेहरा
वहीं इस जीत पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, 'विकेट के खेलने के तरीके से मैं भी हैरान हूं. सारा क्रेडिट बॉलर्स, भुवी और हेजलवुड को जाता है. उन्होंने सही एरिया में बॉलिंग की. स्विंग नॉर्मल थी लेकिन अच्छी बात यह थी कि हमें जल्दी विकेट मिल गए और इससे हम ड्राइविंग सीट पर बने रहे. जिस तरह सुयश ने स्टंप टू स्टंप बॉलिंग की, वह देखना वाकई बहुत अच्छा था. अपने रूटीन को फॉलो करना बहुत जरूरी है, हम एक बार में एक गेम पर ध्यान दे रहे हैं. अलग-अलग प्लेयर्स आ रहे हैं और अच्छा कर रहे हैं. टी20 क्रिकेट में फ्लैट पिचों पर आपको बॉलिंग की जरूरत होती है क्योंकि बॉलर्स ही आपको टूर्नामेंट जिता सकते हैं'.
Rajat Patidar as the RCB captain:
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 27, 2026
Matches - 21.
Wins - 16.
Win percentage - 76%.
RAJAT WRITING HIS OWN CHAPTER…!!! ???????? pic.twitter.com/We0uITcEnO
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने टुबोई लुटिया
इस मुकाबले में दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज रंग में नजर नहीं आया. टीम के लिए सिर्फ अभिषेक पोरेल ने 33 बॉल में 3 चौकों के साथ 30 रन बनाए. अन्य कोई बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया. ऐसे में टीम का हार लगभग तय था. दिल्ली कैपिटल्स ने 8 रन पर अपने 6 बल्लेबाजों को खो दिया था. इसके बाद वापसी करना लगभग उनके लिए मुश्किल था.
ये भी पढ़ें : विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL के इतिहास में ये मुकाम हासिल करने वाले बने पहले बल्लेबाज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















