Responsive Scrollable Menu

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से बाजार को मिली मजबूती, सेंसेक्स-निफ्टी में 0.8 प्रतिशत की बढ़त

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया तनावों के बीच वैश्विक बाजारों में मजबूती और भू-राजनीतिक माहौल में सुधार और भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के चलते पिछले लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में हरियाली देखने को मिली और घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए।

बाजार बंद होने के समय 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 639.42 अंकों यानी 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,303.63 पर ट्रेड करते नजर आया, तो वहीं एनएसई निफ्टी50 194.75 (0.81 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 24,092.70 पर पहुंच गया।

दिन के कारोबार के दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 76,856.05 पर खुलकर 563.99 अंक बढ़कर 77,420.04 के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी50 23,945.45 पर खुलकर 185.25 अंक चढ़कर 24,130.70 के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

व्यापक बाजारों ने बेंचमार्क सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया, जिसमें निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.90 प्रतिशत और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.47 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

सेक्टरवार देखें तो निफ्टी रियल्टी, निफ्टी आईटी और निफ्टी फार्मा, निफ्टी मीडिया और निफ्टी मेटल में 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी एफएमसीजी ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज का प्रदर्शन बेंचमार्क इंडेक्स से कमजोर रहा।

निफ्टी 50 पैक में सन फार्मा, टेक महिंद्रा, विप्रो, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, एसबीआई लाइफ, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक, एमएंडएम और टीसीएस के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई और ये टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे। जबकि श्रीराम फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बीईएल, टाटा कंज्यूमर, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल और नेस्ले इंडिया के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड ने सोमवार को ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत न्यूजीलैंड को होने वाले 100 प्रतिशत भारतीय निर्यात पर टैरिफ छूट मिलेगी। वहीं, न्यूजीलैंड से भारत आने वाले 95 प्रतिशत सामान पर टैरिफ में छूट दी गई है या फिर टैरिफ कम कर दिया गया है।

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और उनके न्यूजीलैंड समकक्ष टॉड मैक्ले की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

16 मार्च, 2025 को शुरू हुए इस मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) ने रिकॉर्ड नौ महीनों में संपन्न होकर दोनों देशों के आर्थिक संबंधों में एक नया अध्याय स्थापित किया है। इस समझौते के तहत भारत को सभी टैरिफ उत्पादों पर तत्काल 100 प्रतिशत शुल्क-मुक्त पहुंच प्राप्त होगी।

इससे भी घरेलू बाजार को सपोर्ट मिला और हफ्ते के पहले कारोबारी दिन प्रमुख बेंचमार्कों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पिछले लगातार तीन दिनों से जारी गिरावट का सिलासिला तोड़ दिया।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

West Bengal Election 2026: आरजी कर केस की पीड़िता की मां मैदान में, क्या पानीहाटी में बदलेगा बंगाल का मिजाज?

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का पारा चढ़ते ही पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र पूरे देश की नजरों में आ गया है. वैसे तो बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच हर सीट पर कांटे की टक्कर है, लेकिन पानीहाटी की लड़ाई राजनीतिक दांव-पेचों से कहीं ऊपर 'न्याय की लड़ाई' में तब्दील हो चुकी है. इसका सबसे बड़ा कारण बीजेपी द्वारा आरजी कर मेडिकल कॉलेज कांड की पीड़िता की मां, रत्ना देवनाथ को चुनावी मैदान में उतारना है. यहां चुनावी सभाओं में राजनीतिक नारों के शोर के बीच एक मां की सिसकियां और इंसाफ की पुकार मतदाताओं के दिलों को झकझोर रही है.

न्याय की लड़ाई बनाम राजनीतिक वर्चस्व

पानीहाटी की सड़कों पर जब रत्ना देवनाथ चुनाव प्रचार के लिए निकलती हैं, तो दृश्य किसी सामान्य नेता के दौर जैसा नहीं होता. महिलाएं खुद आगे बढ़कर उन्हें गले लगा रही हैं और बुजुर्ग उन्हें अपनी बेटी को न्याय दिलाने का आशीर्वाद दे रहे हैं. रत्ना देवनाथ का स्पष्ट कहना है कि वह किसी पद के लिए नहीं, बल्कि अपनी बेटी 'अभया' को इंसाफ दिलाने और बंगाल की हर बेटी को सुरक्षित बनाने के लिए लड़ रही हैं. स्थानीय लोगों के बीच आरजी कर कांड का घाव अभी भी हरा है और वे इसे केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि प्रशासनिक विफलता के रूप में देख रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

प्नीती जिंटा की टीम जीती क्या? सलमान खान के पुराने ट्वीट पर RR का बयान, डोनोवन फरेरा ने कहा- सॉरी भाई, आज नहीं

आईपीएल 2026 का 40वां मैच जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने सलमान खान के पुराने ट्वीट का मेजदार जवाब दिया है। दरअसल, मुल्लापुर में पंजाब किंग्स को रॉयल्स ने 6 विकेट से हरा दिया। जीत के बाद राजस्थान ने सोशल मीडिया पर क्रिकेटर डोनोवन फरेरा का एक वीडियो पोस्ट किया। 

इसके साथ ही सलमान का साल 2014 का पुराना ट्वीट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने पूछा था कि, क्या जिंटा की टीम जीती? ये ट्वीट प्रीति जिंटा की टीम के संदर्भ में था। जिसका जवाब देते हुए डोनोवन फरेरा ने कहा कि सॉरी भाई, आज नहीं। 

Wed, 29 Apr 2026 16:17:53 +0530

  Videos
See all

Bengal Election Voting Violence | Police ने TMC कार्यकर्ताओं को दौड़ा दौड़ा कर मारा | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T11:15:06+00:00

Bengal Second Phase Voting: वोट डालने पहुंचीं ममता बनर्जी #shorts #mamatabanerjee #tmcvsbjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T11:13:01+00:00

Adhir Ranjan Chowdhury : "बंगाल में चुनाव हिंसा मुक्त होना मानिए असंभव है" | TMC | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T11:16:59+00:00

Mamata Banerjee ने किया मतदान, तस्वीरें वायरल |Bengal Election Voting| #viralnews #viralvideo #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T11:16:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers