Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी का इस पाकिस्तानी को मुंहतोड़ जवाब, AI चिप वाले कमेंट पर बोले- 'भगवान ने ही लगाकर दी...'

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का नाम हर तरफ चर्चा में बना हुआ है. मैदान पर वह अपने बल्ले से तहलका मचाते हैं, तो वहीं मैदान के बाहर उनकी क्यूट वीडियोज फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है. हाल ही में पाकिस्तान के एक क्रिकेट एक्सपर्ट ने वैभव सूर्यवंशी पर आरोप लगाया था कि वह AI चिप वाले बल्ले से आईपीएल में बल्लेबाजी कर रहे हैं और इसीलिए इतना विस्फोटक खेल रहे हैं. अब वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के फेमस क्रिकेट एक्सपर्ट के उस कमेंट पर मुंहतोड़ जवाब दिया है. तो आइए जानते हैं कि इस मुद्दे पर वैभव ने ऐसा क्या कहा, जो वायरल हो गया है...

वैभव सूर्यवंशी ने AI चिप वाले कमेंट पर दिया मुंहतोड़ जवाब

15 साल की उम्र में एक के बाद एक तूफानी पारी खेल रहे वैभव सूर्यवंशी की चर्चा पूरी दुनिया में है. मगर, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनसे वैभव का ये टैलेंट देखा नहीं जा रहा है. जी हां, हाल ही में एक पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट नौजान नियाज ने वैभव सूर्यवंशी के बल्ले पर शक जाहिर किया था कि वह आईपीएल में AI चिप वाले बल्ले के साथ खेल रहे हैं.

हालांकि, अब राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह AI चिप वाले बल्ले वाले सवाल का जवाब देते दिख रहे हैं. वीडियो में सुनाई पड़ता है कि कोई वैभव से पूछता है कि क्या उनके बल्ले में AI चिप लगा हुआ है. इसपर वैभव कहते हैं कि- भगवान ने लगाकर दिया है... ऊपर ही बोला था कि बैट में तुम्हारे कुछ लगाकर दे रहा हूं... बस उसी का इस्तेमाल कर रहा हूं.

पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट ने क्या कहा था?

भारतीय क्रिकेटर्स अच्छा करें, तो पाकिस्तान में तो लोगों को मिर्च लगती ही है. पाकिस्तान के क्रिकेट विशेषज्ञ Nauman Niaz ने कहा कि “क्या खिलाड़ी है. मुझे लगा कि वह थोड़ा धीरे खेल रहा था. इससे मुझे सोचने पर मजबूर होना पड़ा कि यह खिलाड़ी क्या है? जब आप 18 साल के होते हैं, तब आपका शरीर मांसपेशियां बनाता है- बाइसेप्स और ट्राइसेप्स. लेकिन यह तो सिर्फ 15 साल का है. इसका जन्म तब हुआ था जब Virat Kohli विश्व चैंपियन थे. इसमें पावर गेम से ज्यादा तकनीक है."

वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप पर किया कब्जा

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप अपने सिर पर सजा ली है. 15 साल के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में 9 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 9 पारियों में 238.10 की स्ट्राइक रेट और 44.44 के औसत से 400 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 37 छक्के और 34 चौके भी लगाए हैं. इस सीजन वैभव का हाईएस्ट स्कोर 103 रनों का है.

अगली बार कब एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी?

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम 12 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. अब आरआर अपना अगला मैच 1 मई को दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी. जहां, एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आएंगे और उनके बल्ले से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.

ये भी पढ़ें: ऑरैंज कैप पर कब्जा करते ही वैभव सूर्यवंशी ने किया कारनामा, IPL 2026 में अब तक कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया ऐसा

Continue reading on the app

पेट्रोल-डीजल ₹10-₹12.50 महंगे होने की खबर फर्जी! PIB Fact Check ने किया खुलासा

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 1 मई से भारी बढ़ोतरी को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित सरकारी आदेश को प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने पूरी तरह फर्जी करार दिया है.

PIB फैक्ट चेक ने स्पष्ट किया कि यह आदेश पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के नाम पर गलत तरीके से प्रसारित किया जा रहा है. वायरल दस्तावेज़ में दावा किया गया था कि पेट्रोल के दाम ₹10 प्रति लीटर और डीजल के दाम ₹12.50 प्रति लीटर बढ़ाए जाएंगे.

 

Continue reading on the app

  Sports

Riyan Parag Vaping Case: रियान पराग पर होगी बड़ी कार्रवाई, BCCI ने मांगा जवाब

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग अब मुसीबत में हैं. इस खिलाड़ी पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है. रियान पराग पंजाब के खिलाफ मैच में वेपिंग करते नजर आए थे. Wed, 29 Apr 2026 16:53:43 +0530

  Videos
See all

Election 2026 : मीडिया इतिहास में पहली बार AI Exit Poll | Tamil Nadu | West Bengal | Assam | Kerala #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T11:45:46+00:00

Bengal Election 2026: BJP प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप, "बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठिये.." #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T11:32:23+00:00

Sourav Ganguly arrives to cast his vote | वोटिंग बूथ पर सौरभ गांगुली वोट डालने पहुंचे #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T11:34:11+00:00

West Bengal Elections Voting 2026 | TMC Vs BJP | North 24 Pargana Ruckus | Polling Booth | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T11:34:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers